/ Jun 21, 2026

एम्स बिलासपुर के तीसरे स्थापना दिवस पर जेपी नड्डा और धनीराम शांडिल ने साझा किए विज़न

Bilaspur,3 October-अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), बिलासपुर ने अपना तीसरा स्थापना दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया। कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा मुख्य अतिथि रहे, जबकि इसकी अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने की।

केंद्रीय मंत्री का संबोधन

नड्डा ने कहा कि बिलासपुर एम्स मात्र तीन वर्षों में रिकॉर्ड समय पर तैयार हुआ और अब यह प्रदेशवासियों के लिए राहत का केंद्र बन चुका है। उन्होंने बताया कि यहाँ 8 सफल किडनी ट्रांसप्लांट, क्षेत्रीय विषाणु अनुसंधान प्रयोगशाला, 750 बिस्तरों वाला इनडोर विभाग और 40 विभागों वाला ओपीडी कार्यरत है।साथ ही एमआरआई, सीटी, पीईटी स्कैन, एनआईसीयू,पीआईसीयू,कैथ लैब, ब्लड बैंक, रेडियोथेरेपी और डायलिसिस जैसी आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध हैं।

अब तक 20,000 से अधिक मरीजों का हिमकेयर और आयुष्मान भारत योजनाओं के तहत निःशुल्क उपचार किया जा चुका है। नड्डा ने बताया कि मरीजों व परिजनों की सुविधा के लिए विश्राम सदन और परिसर में इनडोर स्टेडियम का निर्माण भी किया जा रहा है।उन्होंने घोषणा की कि कार्यान्वयन योजना 2025-26 के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश को 123 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि स्वीकृत की गई है, जिसमें से 73.13 करोड़ रुपये मातृ-शिशु विंग के लिए निर्धारित किए गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री का संबोधन

कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि एम्स बिलासपुर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्थान की असली पहचान उसका मानव संसाधन, समर्पण और सेवा भाव होता है।उन्होंने चिकित्सा क्षेत्र में अनुसंधान और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के महत्व पर बल देते हुए कहा कि आने वाले समय में आधुनिक तकनीक निदान को और सटीक बनाएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा 70 आदर्श स्वास्थ्य संस्थान स्थापित किए जा रहे हैं, जिनमें से 50 पहले ही शुरू हो चुके हैं।

सम्मान और उपस्थिति
स्थापना दिवस पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं और संकाय सदस्यों को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन, एम्स अध्यक्ष प्रो. डॉ. नरेंद्र कुमार अरोड़ा,कार्यकारी निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल दलजीत सिंह, विधायक रणधीर शर्मा, जीतराम कटवाल, त्रिलोक जमवाल समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चंडीगढ़ पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश, गोल्डी ढिल्लों गैंग से जुड़े 3 आरोपी हथियारों समेत दबोचे

चंडीगढ़-:चंडीगढ़ पुलिस ने विदेशी गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों से जुड़े एक मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।ऑपरेशन सेल और क्राइम ब्रांच थाना की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्तौल और नौ जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी मंजीत...

HPTDC ने लॉन्च किए प्लैटिनम, गोल्ड और सिल्वर कार्ड, प्रदेशभर के होटलों में मिलेगा 50% तक का डिस्काउंट

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC) के चेयरमैन एवं नगरोटा बगवां के विधायक आरएस बाली ने धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में पर्यटन क्षेत्र को नई दिशा देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में कुछ नया करना उनकी प्राथमिकता है और इसी सोच के तहत धर्मशाला स्थित कश्मीर हाउस...

घुसपैठियों के लिए भारत में कोई जगह नहीं, वोटर लिस्ट शुद्धिकरण जरूरी : कृष्णपाल गुर्जर

हथीन-:केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि देश में घुसपैठियों के लिए कोई स्थान नहीं है और मतदाता सूची को शुद्ध एवं पारदर्शी बनाने के लिए चुनाव आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट में समय-समय पर सुधार करना लोकतंत्र की मजबूती के लिए...

आने वाले वक़्त में बढ़ने वाली है लोक निर्माण विभाग की भूमिका, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा बयान

शिमला,संजू-:शनिवार को शिमला के पीटरहॉफ होटल में आयोजित नॉर्दर्न जोन काउंसिल की बैठक के दूसरे दिन इंटर-स्टेट इंटरेक्टिव आयोजित हुआ।इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नॉर्दन जोनल काउंसिल की बैठक में साझा विकास योजना का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश का लोक निर्माण विभाग अब केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं रहेगा,बल्कि भविष्य...

पूर्व जयराम सरकार और उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश हित के खिलाफ केंद्र के आगे टेके घुटने – जगत सिंह नेगी

शिमला,संजू-हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं।राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि सरकार पूरी तरह सतर्क है और विभिन्न विभागों को पहले से ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं।उन्होंने बताया कि हाल ही में...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.