/ Nov 01, 2026

RSS के शताब्दी वर्ष पर हमीरपुर में विशेष कार्यक्रम, अनुराग ठाकुर ने सरकार पर साधा निशाना

Hamirpur,2 October -हमीरपुर ज़िले के टौणीदेवी माता मंदिर परिसर में विजयदशमी के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की खंड इकाई द्वारा पारंपरिक शस्त्र पूजन एवं पथ संचालन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर और विधायक आशीष शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।आयोजन की अध्यक्षता बिलासपुर विभाग के कार्यवाहक सुनील कुमार ने की।उन्होंने बताया कि संघ अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर चुका है और यह सभी स्वयंसेवकों के लिए गर्व का क्षण है।

सांसद अनुराग ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों की यात्रा केवल स्वयंसेवकों की नहीं, बल्कि देश की आत्मा, संस्कृति और राष्ट्रीय भावनाओं की यात्रा है।उन्होंने कहा कि 1925 में लगाया गया यह पौधा आज वटवृक्ष का रूप ले चुका है।अनुराग ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि संघ ने अनुशासन, सेवा, समर्पण और संगठन की ताकत से यह साबित किया है कि कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।

प्रदेश सरकार पर हमला

कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में अनुराग ठाकुर ने प्रदेश सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जनता को टैक्स राहत देने का काम कर रही है जबकि प्रदेश सरकार टैक्स बढ़ाकर महंगाई का बोझ बढ़ा रही है। उन्होंने सीमेंट पर हाल ही में लगाए गए टैक्स का उदाहरण देते हुए कहा कि इससे जनता को और महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है।

आपदा राहत को लेकर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा प्रबंधन में पूरी तरह विफल रही है और प्रभावित परिवारों तक बुनियादी सुविधाएँ तक नहीं पहुँचा पाई। साथ ही उन्होंने सरकार पर आपदा राहत राशि के वितरण में पक्षपात और बंदरबांट करने के आरोप लगाए।

कांग्रेस पर तीखा प्रहार

कांग्रेस के “वोट चोर, गाड़ी छोड़” अभियान पर प्रतिक्रिया देते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुद्दों से भटककर चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाकर जनता को गुमराह करने का काम कर रही है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अमित शाह बोले- नशामुक्त पुलिस यूनिट बनेगा चंडीगढ़; 2100 से अधिक एआइ कैमरे लगाने की तैयारी, पुलिस बेड़े में 154 नए वाहन शामिल

मोनिका रावत/चंडीगढ़।केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नई न्याय संहिताओं को प्रभावी ढंग से लागू कर चंडीगढ़ पुलिस ने देश के सामने उदाहरण पेश किया है।पुलिस ने करीब 85 प्रतिशत मामलों में दोषसिद्धि हासिल की है और औसतन 140 दिनों में न्यायिक प्रक्रिया पूरी कर आरोपितों को सजा दिलाने में सफलता...

बीड़ बिलिंग और इंद्रूनाग में खराब मौसम में उड़ान भरने पर रोक, नियम तोड़े तो रद्द होगा लाइसेंस

राहुल चावला,धर्मशाला-:कांगड़ा जिला की प्रमुख पैराग्लाइडिंग साइट बीड़ बिलिंग और इंद्रूनाग में सुरक्षा नियमों को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है।खराब मौसम के बावजूद उड़ान भरने वाले पायलटों पर अब कड़ी कार्रवाई होगी।नियमों की अनदेखी करने पर न केवल पायलट का लाइसेंस रद्द हो सकता है,बल्कि संबंधित ऑपरेटर की ऑपरेटरशिप भी खतरे में पड़...

राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर अनुराग ठाकुर का पलटवार, बोले- सबूत नहीं, सिर्फ ‘फीलिंग’ के सहारे चल रही कांग्रेस

शिमला।पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने शिमला में भाजपा की ओर से आयोजित विशाल पदयात्रा के दौरान कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की दुहाई देने वाली कांग्रेस का इतिहास लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने और सत्ता के लिए संवैधानिक मर्यादाओं का उल्लंघन करने का...

अंबाला में भीषण सड़क हादसा: हाईवे पर 6 वाहनों की जोरदार भिड़ंत, ट्रक में फंसे चालक को पुलिस ने सुरक्षित निकाला

अंबाला-:अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर बलदेव नगर के पास छह वाहनों की भिड़ंत से हड़कंप मच गया।हादसा उस वक्त हुआ जब एक के बाद एक छह वाहन आपस में टकरा गए।टक्कर इतनी तेज थी कि एक ट्रक का चालक केबिन में ही फंस गया।हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों और पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर चालक...

अनुराग ठाकुर और जयराम ठाकुर ने जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में की शिरकत, भुट्टो-कंवर की एकजुटता को बताया पार्टी के लिए अहम

ऊना,राकेश-:हिमाचल प्रदेश में आयोजित जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह के दौरान भाजपा की एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती की झलक देखने को मिली।कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विशेष रूप से शिरकत की।समारोह में पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो और वीरेंद्र कंवर भी एक साथ मंच पर...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.