गुरुग्राम में 26 अक्टूबर को होगा एमएसएमई बिजनेस समिट, केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे रहेंगी मुख्य अतिथि

Gurugram,24 October-:राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन द्वारा 26 अक्टूबर को द लीला होटल,सरहोल बॉर्डर, गुरुग्राम में एमएसएमई बिजनेस समिट और उद्यम अवार्ड समारोह का आयोजन किया जाएगा।संगठन के प्रदेश महासचिव पवन अग्रवाल ने बताया कि समिट की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और प्रदेशभर के व्यापारी प्रतिनिधि इसमें भाग लेने के लिए उत्साहित हैं।

समारोह में केंद्रीय सूक्ष्म,लघु और मध्यम उद्यम मंत्री शोभा करंदलाजे मुख्य अतिथि होंगी।इस समिट में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला और प्रदेश अध्यक्ष गुलशन डंग सहित देश और प्रदेश के कई प्रमुख व्यापारी नेता शामिल होंगे।पवन अग्रवाल ने बताया कि यह बिजनेस समिट एमएसएमई उद्योग को प्रोत्साहित करने और इसे सशक्त बनाने के लिए आयोजित किया जा रहा है। एमएसएमई क्षेत्र भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, जो 6.5 करोड़ से अधिक उद्यमों का प्रतिनिधित्व करता है, सकल घरेलू उत्पाद में लगभग 30 प्रतिशत योगदान देता है और 28 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान करता है।उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन के माध्यम से सरकारी अधिकारी, एमएसएमई नेता,उद्योग विशेषज्ञ, प्रौद्योगिकी प्रदाता, कौशल संस्थान और वित्तीय भागीदार एक साथ मिलकर एमएसएमई क्षेत्र के भविष्य के लिए रणनीति और सहयोगात्मक रोडमैप तैयार करेंगे। पवन अग्रवाल ने यह भी कहा कि संगठन दलगत राजनीति से दूर, केवल व्यापारियों के हित और सुरक्षा के लिए काम करता है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल में बढ़ते प्रदूषण पर राज्यपाल चिंतित, बोले—पहाड़ों को स्वच्छ रखना सबकी जिम्मेदारी

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर बढ़ते कचरे और प्रदूषण को लेकर राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने चिंता जताई है।उन्होंने कहा कि बाहरी लोगों के चिंता जताने से पहले स्थानीय लोगों को अपने प्रदेश की स्वच्छता के बारे में सोचना चाहिए।हिमाचल को अपना घर समझकर साफ-सुथरा रखना सभी की जिम्मेदारी है। राज्यपाल लोकभवन में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय...

चार महीने से बेरोजगार तहबाजारियों का सरकार को अल्टीमेटम, काले झंडे दिखाकर विरोध करने की चेतावनी

शिमला/संजू-:शिमला के लोअर बाजार से तहबाजारियों को हटाए जाने के बाद अब रोजगार का संकट गहराता जा रहा है। पिछले चार महीनों से आजीविका प्रभावित होने से परेशान तहबाजारियों ने अब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान कर दिया है। इसी सिलसिले में तहबाजारी यूनियन के सदस्य नगर निगम के उपमहापौर कार्यालय पहुंचे और...

हमीरपुर की सभी पंचायतों में लगेंगे रूफटॉप सोलर प्लांट, 135 पंचायतों ने जमा करवाया फंड

हमीरपुर,अरविंद-:जिला हमीरपुर में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए अब सभी ग्राम पंचायत भवनों की छतों पर रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित किए जाएंगे।जिला प्रशासन ने इस दिशा में कार्य शुरू कर दिया है।जिले की कुल 248 ग्राम पंचायतों को सौर ऊर्जा से जोड़ने की योजना है।इनमें से अब तक 135 पंचायतों ने रूफटॉप सोलर...

हिमाचल के शहद से बनेगा मीड, मधुमक्खी पालकों के लिए खुलेंगे कमाई के नए रास्ते

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश में मधुमक्खी पालन से जुड़े किसानों और ग्रामीण परिवारों के लिए शहद की बिक्री लंबे समय से एक बड़ी चुनौती रही है।बाजार में कीमतों का उतार-चढ़ाव, बिचौलियों पर निर्भरता और उत्पाद की बिक्री को लेकर अनिश्चितता के कारण कई बार मधुमक्खी पालकों को उनकी मेहनत के अनुरूप लाभ नहीं मिल पाता।अब प्रदेश...

IIT मंडी के छह प्रशिक्षुओं को लेकर आ रही टैक्सी में भड़की आग, चालक समेत सभी ने कूदकर बचाई जान

मंडी,धर्मवीर-:आईआईटी मंडी के छह प्रशिक्षुओं को लेकर मंडी शहर की ओर आ रही एक अल्टो टैक्सी में बुधवार शाम अचानक आग लग गई।घटना कटिंडी के पास पेश आई,जहां आग की लपटें उठती देख टैक्सी चालक और उसमें सवार सभी छह प्रशिक्षु तुरंत वाहन से बाहर निकल आए।उनकी सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।गनीमत रही कि...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.