प्रदेश सरकार जनता के विश्वास पर खरा नहीं उतरी : जयराम ठाकुर

Mandi,28 October-पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपने गृह क्षेत्र बालीचौकी में आपदा प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर कहा कि प्रदेश की सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार में काम करने की इच्छा समाप्त हो चुकी है।संकट और दुःख की इस घड़ी में जब जनता को सरकार से उम्मीद थी, तब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार जिम्मेदारी से मुंह मोड़ रही है।जयराम ठाकुर ने कहा कि आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए सरकार को युद्धस्तर पर कार्य करना चाहिए था,लेकिन दुर्भाग्यवश सरकार संवेदनहीन रवैया अपनाए हुए है। तीन वर्ष का कार्यकाल त्रासदीपूर्ण साबित हुआ है,सरकार जनता की मदद करने के बजाय भाजपा नेताओं को कोसने और अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने में लगी है।उन्होंने कहा कि यह वही सरकार है जिसने सत्ता में आते ही जनता की मांग पर खोले गए दो हजार संस्थान बंद कर दिए और 2023 की आपदा आने पर खजाना खाली होने का रोना रोकर लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया। जयराम ठाकुर ने कहा,“वीरभद्र सिंह जनता के हितों के लिए कार्य करते थे,लेकिन वर्तमान मुख्यमंत्री ने बदले की राजनीति को ही अपना ध्येय बना लिया है।उन्होंने बताया कि प्रदेश में विकास कार्य ठप हैं, ठेकेदार भुगतान न होने के कारण काम नहीं कर रहे और आपदा प्रभावित क्षेत्रों में अब तक न राहत पहुंची है न ही कोई ठोस कार्रवाई हुई है।

आपदा राहत हेतु व्यक्तिगत योगदान:

जयराम ठाकुर ने घोषणा की कि वे अपने तीन माह का वेतन उन आपदा प्रभावित परिवारों को देंगे जिनके घर पूरी तरह नष्ट हो गए हैं।उन्होंने 74 प्रभावित परिवारों को राहत के चेक भी प्रदान किए,जो सामाजिक संस्थाओं और भाजपा संगठन के सहयोग से जुटाए गए।

धारा 118 में छेड़छाड़ हिमाचल के हित में नहीं

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार धारा 118 में बदलाव कर प्रदेश के हितों से खिलवाड़ करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसा होने नहीं देगी — हम प्रदेश को ‘फॉर सेल’ नहीं बनने देंगे।

जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस को जनता ने गारंटियों के नाम पर सत्ता सौंपी थी,न कि प्रदेश की भूमि और हित बेचने के लिए।भाजपा हर स्तर पर जनता की आवाज उठाएगी और हिमाचल के सम्मान और हितों की रक्षा करेगी।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बालीचौकी में राहत वितरण कार्यक्रम के दौरान जनता को संबोधित करते हुए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जनगणना ड्यूटी से गायब ‘गुरुजी’ पर गिरेगी गाज, गैरहाजिरों की तैयार होगी रिपोर्ट

मोनिका रावत,चंडीगढ़। जनगणना-2027 की शुरुआत हो चुकी है। 60 हजार से ज्यादा कर्मियों को जनगणना का जिम्मा सौंपा गया है। जनगणना को लेकर बड़ी संख्या में शिक्षकों की भी ड्यूटी लगाई गई है, लेकिन शिक्षक जनगणना ड्यूटी से कन्नी का काट रहे हैं। ज्यादातर शिक्षक जनगणना ड्यूटी से गैर-हाजिर मिल रहे हैं। लिहाजा, शिक्षकों की...

बंगाल की जीत से हरियाणा भाजपा में जोश निगम चुनावों में बहुमत से जीत का दावा…स्टार प्रचारक बनाएंगे माहौल को गर्म

मोनिका रावत,चंडीगढ़। बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की भारी बहुमत से जीत ने हरियाणा भाजपा में जोश भर दिया है। हरियाणा के चार शहरों में हो रहे निगम चुनावों में भाजपा ने भारी बहुमत से जीत का दावा किया है। जीत  का असर अब पंचकूला की राजनीति में भी दिखाई देने लगा है। भाजपा...

सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली ने पेश किया नया एजुकेशन मॉडल, ₹50 करोड़ स्कॉलरशिप से स्टूडेंट्स को बड़ा सहारा

मोहाली-: सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली ने सीजीसीयूईटी 2026 से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने नए एजुकेशन मॉडल की झलक दिखाई। यूनिवर्सिटी का फोकस ऐसी पढ़ाई पर है जो सिर्फ किताबों तक सीमित न होकर इंडस्ट्री के साथ जुड़ी हो, नए विचारों को बढ़ावा दे और ज्यादा से ज्यादा स्टूडेंट्स के लिए आसान हो। इस मौके...

फरीदाबाद में भाजपा की जीत पर जश्न, नेताओं ने बांटी मिठाइया

फरीदाबाद -:फरीदाबाद में भारतीय जनता पार्टी की सफलता को लेकर खुशी का माहौल देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के कार्यालय पर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने पहुंचकर उन्हें बधाई दी। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ इस...

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का बड़ा बयान: “ईवीएम को हैक किया जा सकता है”, भाजपा पर एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप

शिमला, संजू -:पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में हाल ही में आए चुनावी नतीजों के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कई अहम राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए बड़ा बयान दिया। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि ईवीएम मशीन को...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.