/ May 14, 2026

बिहार में भी हिमाचल जैसी झूठी गारंटियों की शातिर चालें चल रहा है इंडी अलायंस” — जयराम ठाकुर

Chandigarh,3 November-चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित “मीट द प्रेस” कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल हिमाचल की तरह ही अब बिहार को भी गारंटियों के नाम पर ठगने की शातिर चालें चल रहे हैं।उन्होंने कहा कि जिस तरह कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में एक के बाद एक झूठी गारंटियाँ देकर जनता को भ्रमित किया था, उसी मॉडल को अब बिहार में दोहराया जा रहा है। जो नेता हिमाचल में झूठे वादों के जरिए लोगों को बरगलाने आए थे, वही अब बिहार में वही काम कर रहे हैं।

जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के मुख्यमंत्री झूठ बोलने में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कर चुके हैं। वे अब बिहार जाकर हमारे शासनकाल की योजनाओं को अपनी उपलब्धि बता रहे हैं। कांग्रेस की झूठी गारंटियों की हांडी एक बार चढ़ चुकी है, अब जनता दोबारा इन झूठों में नहीं फंसेगी।उन्होंने कहा कि “सेवा और विकास के लिए मंदिर में जाकर कसम खाने या झूठी गारंटियां देने की जरूरत नहीं होती।हमारी सरकार ने बिना किसी गारंटी के जनहित में काम किया — गृहिणी सुविधा योजना, 125 यूनिट मुफ्त बिजली, महिलाओं को बसों में आधा किराया, फ्री पानी, हिमकेयर, सहारा योजना, शगुन योजना, वृद्धा पेंशन, स्वावलंबन योजना, बेटी है अनमोल योजना जैसी अनेक योजनाएँ लागू कीं।”उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान जब बड़ी-बड़ी कंपनियाँ कर्मचारियों को निकाल रही थीं,तब हमारी सरकार ने किसी का वेतन नहीं काटा,बल्कि नए रोजगार सृजित किए।

पत्रकारों पर कार्रवाई और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला

मीडिया से बात करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार पत्रकारों पर मुकदमे दर्ज करने में रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। “जंगली मुर्गा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में परोसा गया, जो अपराध है, लेकिन कार्रवाई पत्रकारों पर हुई। यह तानाशाही है और बीजेपी इसकी निंदा करती है।

धारा 118 और माफिया राज पर आरोप

धारा 118 में ढील देने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि “यह सरकार हिमाचल के हितों को बेचने पर आमादा है। धारा 118 में ढील के लिए एक संगठित रैकेट सक्रिय है जो लोगों से उगाही कर रहा है। यह सत्ता संरक्षित माफिया नेटवर्क है।उन्होंने कहा कि अवैध खनन से प्रदेश की पारिस्थितिकी प्रभावित हो रही है और माफिया राज फैल रहा है।आज स्थिति यह है कि माफिया खुलेआम गोली चला रहे हैं, और सरकार उन्हें संरक्षण दे रही है ।

नशे के खिलाफ सख्ती और आपदा प्रबंधन पर सुझाव

नशे के बढ़ते प्रसार पर उन्होंने कहा कि “जहाँ सड़क नहीं हैं, वहाँ भी आज ‘चिट्टा’ पहुँच गया है। हमारी सरकार ने नार्थ जोन राज्यों के साथ मिलकर काम किया था जिससे अच्छे परिणाम आए,लेकिन मौजूदा सरकार ने वह व्यवस्था खत्म कर दी।उन्होंने हिमाचल में हाल की आपदाओं पर चिंता व्यक्त की और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह ने उनके आग्रह पर एक मल्टी-सेक्टोरल टीम भेजकर स्थिति का अध्ययन कराया है ताकि दीर्घकालीन समाधान तैयार हो सके।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पालमपुर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत, मुख्यमंत्री बोले—जनता देगी विकास को समर्थन

धर्मशाला, राहुल -:पालमपुर में नगर निगम चुनावों से पहले राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्म हो गया है। 17 मई को होने वाले नगर निगम चुनावों को लेकर कांग्रेस ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पालमपुर में विशाल शक्ति प्रदर्शन करते हुए जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान...

ट्रेन से कुरुक्षेत्र पहुंचे गुजरात के राज्यपाल, साइकिल चलाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कुरुक्षेत्र, गुरदीप सिंह गुजराल -: गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत  ने सादगी और पर्यावरण संरक्षण की मिसाल पेश करते हुए अहमदाबाद से दिल्ली और फिर दिल्ली से कुरुक्षेत्र तक रेल यात्रा की। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद उन्होंने गुरुकुल तक का सफर साइकिल से तय किया। इस दौरान उन्होंने देशवासियों को ईंधन बचत, पर्यावरण...

पेपर फूटा, सपना टूटा… NEET घोटाले पर भड़के भगवंत मान, बोले- डबल इंजन सरकारों में पनप रहा पेपर लीक माफिया”

राहुल चावला ,कांगड़ा -:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान वीरवार को कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वह धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले आईपीएल मुकाबले से पहले पंजाब किंग्स टीम का हौसला बढ़ाने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए NEET परीक्षा रद्द होने के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला।  भगवंत...

युवा आर्किटेक्ट्स को नया मंच देने के लिए पीएचडीसीसीआई ने लांच किया ‘यंग आर्किटेक्ट्स फोरम’

मोहाली। युवा आर्किटेक्ट्स को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चंडीगढ़ चैप्टर ने ‘नेटवर्क फॉर पीपल ऑफ कंस्ट्रक्शन’ के सहयोग से मोहाली में ‘यंग आर्किटेक्ट्स फोरम’ लॉन्च किया।इस पहल का उद्देश्य खास तौर पर युवा आर्किटेक्ट्स के लिए एक ऐसा गतिशील मंच तैयार करना...

पीएम के आवाहन पर बोले सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, किसी पर रोक लगाना सही नहीं

मंडी , धर्मवीर -:मंडी नगर निगम चुनावों में प्रचार पर पहुंचे सीएम सुक्खू ने पीएम मोदी के आवहन पर अपनी प्रतिकिया दी है। सीएम सुक्खविंदर सिंह सुक्खू का कहना है कि इस तरह की किसी पर रोक लगाना बिल्कुल भी सही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सोना खरीदना यहां की लोक संस्कृति से जुड़ा हुआ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.