पालमपुर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत, मुख्यमंत्री बोले—जनता देगी विकास को समर्थन

धर्मशाला, राहुल -:पालमपुर में नगर निगम चुनावों से पहले राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्म हो गया है। 17 मई को होने वाले नगर निगम चुनावों को लेकर कांग्रेस ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पालमपुर में विशाल शक्ति प्रदर्शन करते हुए जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रजनी पाटिल, कई मंत्री, विधायक और पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने सभा में दावा किया कि कांग्रेस के सभी उम्मीदवार जनता के समर्थन से जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी को पालमपुर की जनता पर पूरा भरोसा है और लोग विकास तथा पारदर्शी शासन के पक्ष में मतदान करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता के हितों को ध्यान में रखकर काम कर रही है और विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पिछली सरकार प्रदेश को भारी कर्ज में छोड़कर गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने सत्ता में रहते हुए कई स्कूल और कॉलेज तो खोल दिए, लेकिन वहां शिक्षकों और जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था नहीं की गई। उनके अनुसार यह केवल चुनावी लाभ लेने के लिए उठाए गए कदम थे, जिनका आम जनता को वास्तविक फायदा नहीं मिला।मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पिछली सरकार के समय जनता के पैसे का गलत इस्तेमाल किया गया और कई कार्य “चोर दरवाजे” से किए जाते थे। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान सरकार ने ऐसे सभी रास्तों को बंद कर पारदर्शिता को बढ़ावा दिया है।जनसभा के दौरान कांग्रेस नेताओं ने लोगों से पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की और कहा कि पालमपुर के विकास को नई दिशा देने के लिए कांग्रेस को मजबूत जनादेश जरूरी है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

95.67 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज, ज्वाली के गौरव कुमार पर जिला कांगड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन

राहुल चावला ,धर्मशाला – कांगड़ा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ज्वाली के चलवाड़ा निवासी गौरव कुमार और उसके परिवार की 95,67,741 मूल्य की कथित अवैध संपत्ति फ्रीज कर दी है। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत की गई है। जानकारी के...

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी का तीखा हमला

​शिमला,संजू-:मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव औरअंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में उतार-चढ़ाव का सीधा असर अब आम जनता की जेब पर पड़ने लगा है। देश के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में भी पिछले 10 दिनों के भीतर पेट्रोल और डीजल के दामों में तीसरी बार रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आज ही पेट्रोल...

खेल और तिरंगे का नशा करें युवा..सफलता की बीमारी ही सबसे बड़ी जीत : बबीता फोगाट

कांगड़ा, राहुल -:कांगड़ा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान बबीता फोगाट ने युवाओं को खेलों से जुड़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अगर युवाओं को किसी चीज का नशा करना है तो वह खेल और तिरंगे का होना चाहिए। खेल ऐसा नशा है, जिसकी “बीमारी” भी सफलता लेकर आती...

चुनावों को किसी किसी तरीके से प्रभावित करने के नए नए हथकंडे अपना रहे सुखविंदर सिंह सुक्खू- जयराम

मंडी धर्मवीर -: सूबे में जारी शहरी निकाय व पंचायती राज चुनावों के बीच बीते रोज सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में संपन्न हुई कैबिनेट की बैठक में प्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा लिए गए फैसलों पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने निशाना साधा है। मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम...

बारिश ने लौटाई शिमला की रौनक, तापमान में भारी गिरावट से लोगों को मिली राहत

शिमला, संजू -:शिमला में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तेज गर्मी के बाद मौसम ने अचानक करवट ली है। लगातार 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच रहे तापमान के कारण लोग उमस और गर्मी से परेशान थे, लेकिन ताज़ा बारिश ने पूरे शहर को राहत पहुंचाई है। बारिश के बाद तापमान में करीब 9...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.