नवंबर के अंतिम सप्ताह में होगा धर्मशाला के तपोवन में शीतकालीन विधानसभा सत्र

Dharamshala,4 Novemver:हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि धर्मशाला के तपोवन में विधानसभा का शीतकालीन सत्र इस बार नवंबर के अंतिम सप्ताह में आयोजित किया जाएगा।उन्होंने बताया कि यह निर्णय दिसंबर माह में शुरू होने वाले पर्यटन सीजन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि धर्मशाला और आसपास के क्षेत्रों में पर्यटकों व कारोबारियों को असुविधा न हो।

पठानिया ने बताया कि इस बार सत्र की आठ बैठकें (सीटिंग्स) प्रस्तावित हैं,जो अब तक का सबसे लंबा शीतकालीन सत्र होगा।उन्होंने कहा कि हिमाचल विधानसभा एक विधायी संस्था के रूप में पूरे देश में बेहतरीन कार्य कर रही है।विधानसभा अध्यक्ष ने कहा —रचनात्मक चर्चा और संवाद जितना अधिक होगा, लोकतांत्रिक संस्थाएं उतनी ही सशक्त बनेंगी। सुविचारित तर्क और सकारात्मक विचार-विमर्श से व्यक्ति और संस्था दोनों की प्रतिष्ठा बढ़ती है।उन्होंने हिमाचल की गौरवशाली लोकतांत्रिक परंपराओं का उल्लेख करते हुए बताया कि वर्ष 1925 में शिमला में पीठासीन अधिकारियों का पहला सम्मेलन आयोजित हुआ था, जो लोकतांत्रिक सुधार की दिशा में ऐतिहासिक कदम था। उन्होंने कहा कि विट्ठलभाई पटेल हिमाचल से केंद्रीय विधान परिषद के सभापति चुने गए थे, जो राज्य के लिए गौरव की बात है।

पठानिया ने यह भी बताया कि हिमाचल विधानसभा देश की पहली पेपरलेस विधानसभा है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों में दक्षता और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, और युवा विधायकों को पर्याप्त समय देकर उन्हें अपने सुझाव प्रस्तुत करने का अवसर दिया जा रहा है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अंबाला पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया भव्य स्वागत

अम्बाला-:केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा रविवार को दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस के जरिए अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पहुंचे। उनके स्वागत के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी पहले से ही रेलवे स्टेशन पर मौजूद थे। सुबह करीब 10:20 बजे जैसे ही शताब्दी एक्सप्रेस...

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यप्रणाली पर भाजपा ने उठाए सवाल, उच्च स्तरीय जांच की मांग

शिमला,संजू-:भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल ने हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यप्रणाली को लेकर राज्य सरकार से उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।उनका कहना है कि बोर्ड में प्रशासनिक निर्णयों, नियुक्तियों,उद्योगों को जारी किए जाने वाले कंसेंट (अनुमतियों) तथा अपीलीय व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने...

चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर पंगोला नाले में फ्लैश फ्लड, 55 पंचायतों का संपर्क प्रभावित, प्रशासन अलर्ट

चम्बा/मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश में मानसून के सक्रिय होते ही भारी बारिश का असर अब जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है।चंबा जिले के चुराह उपमंडल में चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर स्थित पंगोला नाले में अचानक आए फ्लैश फ्लड के कारण सड़क पूरी तरह बंद हो गई।मार्ग बंद होने से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई...

हिमाचल में अगले एक सप्ताह तक जारी रहेगा बारिश का दौर , कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

शिमला संजू-:हिमाचल प्रदेश में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है।अगले कई दिनों तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक शोभित कटियार ने बताया कि मानसून की दस्तक के बाद से प्रदेश के विभिन्न जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है और लगभग...

रिज मैदान पर भूस्खलन से सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त, मेयर ने चार दिन में बहाली के दिए निर्देश

शिमला/संजू-:शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर सोमवार दोपहर हुई बारिश के बीच क्राइस्ट चर्च के समीप भूस्खलन होने से सुरक्षा दीवार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान मौके पर पहुंचे और अधिकारियों के साथ स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.