सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, SSC ने निकाली बंपर भर्ती, जानें क्या है लास्ट डेट

दिल्ली (एकता): अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने 5 हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां निकाली हैं। बता दें कि जो कैंडिडेट्स इस भर्ती के लिए अप्लाई करना चाहता है वह आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकता है। जानकारी के मुताबिक एसएससी जीडी कॉन्सटेबल के 75768 पद पर कैंडिडेट्स का सेलेक्शन होगा। हालांकि ये पद सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेस, एनआईए, एसएसफ और असम राइफल्स में राइफलमैन के हैं। 24 नवंबर 2023 से यह आवेदन शुरू हो जाएंगे और इसकी आखिरी तारीख 28 दिसंबर बताई जा रही है। बस इस भर्ती के लिए कैंडिडेट्स को कुछ दिन और इंतजार करना होगा।

जानें कब होगी परीक्षा

बताया जा रहा है कि इन पद पर सेलेक्शन के लिए फरवरी 2024 में परीक्षा ली जाएगी। कैंडिडेट्स को बीएसएफ, सीआईएसएफ, एसएसबी, आईटीबीपी, एसएसबी, एसएसएफ आदि में पोस्टिंग मिलेगी। इतना ही नहीं परीक्षा के बाद कैंडिडेट्स का फिजिकल एफिशियेंसी टेस्ट और फिजिकल फिटनेस टेस्ट भी लिया जाएगा।

यह कैंडिडेट्स कर सकता है अप्लाई

इन पदों पर भर्ती के लिए 10वीं पास कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकता है। बता दें कि इसके लिए एज लिमिट 18 से 23 साल तय की गई है। Reserved Category को उम्र में थोड़ी छूट दी गई है। अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स को 100 रुपए फीस देनी होगी। जो कैंडिडेट्स आरक्षित श्रेणी के हैं उन्हें फीस में छूट दी गई है।

जानिए कितना होगा सैलरी पैकेज

अगर आप इस भर्ती के लिए अप्लाई करते हैं तो आपको अच्छा सैलरी पैकेज मिलेगा। खास बात यह है कि एसएससी जीडी Constable पद की बेसिक सैलरी 21700 रुपए से लेकर 69,100 रुपए तक है। इसके अलावा कैंडिडेट्स को कई सुविधाएं दी जाती हैं। जिससे उन्हें काफी फायदा भी होता है।

What is SSC?

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन भारत सरकार के अधीन एक आर्गेनाईजेशन है, जो भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और सबोर्डिनेट कार्यालयों में विभिन्न पदों के लिए कर्मचारियों की भर्ती करता है। यह कमीशन कर्मचारी वर्ग और ट्रेनिंग विभाग का एक संयुक्त ऑफिस है, जिसमें अध्यक्ष, दो सदस्य और एक सचिव-सह-परीक्षा नियंत्रक शामिल हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पंजोखड़ा साहिब विवाद में कुमारी शैलजा का सरकार पर हमला, बोलीं—सिख समुदाय की बात सुनती सरकार तो टकराव की नौबत नहीं आती

अंबाला-:अंबाला के पंजोखड़ा साहिब विवाद को लेकर सियासत लगातार गरमा रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा रविवार को गुरुद्वारा श्री पंजोखड़ा साहिब पहुंचीं। इससे पहले उन्होंने विवाद में घायल सुरेंद्र सिंह से अस्पताल में मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। गुरुद्वारा साहिब में कुमारी शैलजा ने सिख संगत से बातचीत...

96 की उम्र में भी बीन की धुन से लोककला को जिंदा रख रहे हवा सिंह नाथ

पलवल,सुन्दर,कुंडू-:पलवल के गांव रजोलका निवासी 96 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय बीन वादक हवा सिंह नाथ को प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार-2024 से सम्मानित किया गया है। दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी उन्हें बधाई दी है। हवा सिंह नाथ को इससे पहले...

करनाल में बुलेट पर सवार होकर निकले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, हाथ में तिरंगा लेकर दिया देशभक्ति का संदेश

राकेश कुमार शर्मा|करनाल-:करनाल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति से ओतप्रोत माहौल के बीच भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने प्रेम नगर स्थित अपने आवास से यात्रा की अगुवाई की।वह बुलेट पर सवार होकर हाथ में तिरंगा लेकर शहर की सड़कों से निकले।बीजेपी जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर ने बुलेट चलाई,जबकि मनोहर...

अटल जी की पुण्यतिथि पर सुक्खू-जयराम ने दी श्रद्धांजलि, भ्रष्टाचार और पेपर लीक पर भी बोले

शिमला,संजू-:शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इस दौरान शिमला नगर निगम के महापौर,उप महापौर,पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने अटल...

शहीद सुखदेव की जन्मस्थली पर दूसरे दिन भी जारी रही क्रमवार सांकेतिक भूख हड़ताल

लुधियाना-:शहीद सुखदेव थापर की जन्म स्थली पर क्रमवार सांकेतिक भूख हड़ताल वीरवार को दूसरे दिन भी जारी रही।शहीद सुखदेव थापर मैमोरियल ट्रस्ट के आहवान पर वीरवार को ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष व शहीद के वंशज अशोक थापर, त्रिभूवन थापर, जयंत पुरी, प्रगट सिंह व पाली सहजपाल प्रात: 9 बजे से शाम 6 हजे तक दूसरे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.