/ Oct 16, 2026

शहीद विंग कमांडर नमांश सयाल के परिवार से मिले अनुराग ठाकुर, कहा—देश उनके ऋण से कभी मुक्त नहीं हो सकता

Dharamshala,Rahul-:सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर आज शहीद विंग कमांडर नमांश सयाल के पैतृक निवास पहुंचे,जहां उन्होंने परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर उन्होंने शहीद नमांश को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश ने एक साहसी, कर्तव्यनिष्ठ और अदम्य साहस वाले फाइटर पायलट को खोया है,जिसकी भरपाई संभव नहीं।उन्होंने कहा कि नमांश ने राष्ट्र सेवा में सर्वोच्च बलिदान दिया है और देश सदैव उनका ऋणी रहेगा।

अनुराग ठाकुर ने परिवार को भरोसा दिलाया कि इस दुखद घटना की निष्पक्ष,गहन और त्वरित जांच सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।उन्होंने कहा कि वे स्वयं संबंधित अधिकारियों के संपर्क में हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट शीघ्र उपलब्ध कराने के लिए उच्च स्तर पर लगातार फॉलो-अप कर रहे हैं,ताकि परिवार को किसी तरह की देरी का सामना न करना पड़े।उन्होंने कहा कि विंग कमांडर नमांश सयाल का बलिदान केवल परिवार का नहीं, बल्कि पूरे देश का नुकसान है।इस कठिन घड़ी में पूरा राष्ट्र सयाल परिवार के साथ खड़ा है।अनुराग ठाकुर ने शहीद के पिता जगन्नाथ सयाल,जो स्वयं भारतीय सेना से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं, से धैर्य बनाए रखने का आग्रह किया और ईश्वर से प्रार्थना की कि उन्हें इस अपरिवर्तनीय क्षति को सहने की शक्ति मिले।

वहीं,शहीद पायलट के पिता जगन्नाथ सयाल ने बताया कि दुनिया भर से मिला सम्मान उन्हें गहराई से भावुक कर गया। उन्होंने कहा कि 80 देशों के पायलटों द्वारा नमांश को दी गई श्रद्धांजलि, रूसी पायलटों का विशेष एरियल प्रदर्शन और अमेरिकी पायलटों द्वारा एयर शो रद्द कर सम्मान प्रकट करना इस बात का प्रमाण है कि भारतीय सेना के अधिकारी वैश्विक मंच पर कितनी प्रतिष्ठा रखते हैं।अनुराग ठाकुर ने कहा कि नमांश की वीरता,कर्तव्यपरायणता और देशभक्ति को हमेशा याद रखा जाएगा।उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।उन्होंने परिवार को हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

HPU के ‘हमीर संगम’ में बीजेपी नेताओं की मौजूदगी से सियासी चर्चा तेज, नए जिलों पर सुधीर शर्मा ने सरकार को घेरा

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में आयोजित ‘हमीर संगम’ कार्यक्रम के बहाने प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।कार्यक्रम में हजारों छात्रों की भागीदारी और बीजेपी नेताओं की मौजूदगी ने सियासी हलचल बढ़ा दी है।राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि धर्मशाला के विधायक सुधीर...

व्हाइट केन डे पर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिव्या शर्मा का संदेश—दृष्टिबाधितों को दया नहीं, अधिकार चाहिए

शिमला-:दृष्टिबाधित लोगों को शिक्षा,रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराने में कंप्यूटर टेक्नोलॉजी की महत्वपूर्ण भूमिका है।राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित दृष्टिबाधित कॉरपोरेट रणनीतिकार दिव्या शर्मा ने कहा कि तकनीक के माध्यम से दृष्टिबाधित व्यक्ति अपनी क्षमताओं का बेहतर उपयोग कर सकते हैं और समाज में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।वह गुरुवार को विश्व श्वेत...

कांगड़ा में मौसम ने बदली करवट,बारिश से बढ़ी ठंड,17 अक्टूबर तक बदलाव के आसार

कांगड़ा-:जिला कांगड़ा में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। जिले के मैदानी क्षेत्रों में सुबह-सुबह आसमान में काले बादल छाने के बाद गरज के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। अचानक बदले मौसम से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं तापमान में गिरावट के चलते ठंड का एहसास...

अंबाला में SHO पर हमले के मामले में CIA-1 की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

अंबाला-:अंबाला में नग्गल थाना प्रभारी SHO सुरेश कुमार पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।CIA-1 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों निखिल और लक्की पंडित को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची,जहां उनकी निशानदेही पर मामले से जुड़े तथ्यों की...

CM सैनी ने मंत्री बेंजामिन दौसा से की मुलाकात,स्वीडन के साथ हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

चंडीगढ़-:हरियाणा को वैश्विक निवेश और औद्योगिक सहयोग का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार प्रयासरत हैं।इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने स्वीडन सरकार के अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग एवं विदेश व्यापार मंत्री बेंजामिन दौसा से मुलाकात की।बैठक में भारत-स्वीडन संबंधों को नई मजबूती देने के साथ-साथ हरियाणा में निवेश,कौशल विकास,शिक्षा और ऊर्जा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.