विधानसभा में तीखी तकरार: जवाबों से असंतुष्ट विपक्ष का हंगामा, CM सुक्खू ने हिमकेयर और सोशल मीडिया विवाद पर दी सफाई

Dharamshala,Rahul-:धर्मशाला स्थित हिमाचल विधानसभा में आज प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष ने सरकार पर जवाबों में टालमटोल का आरोप लगाते हुए जोरदार हंगामा किया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि विभागों से मांगी गई जानकारी सदन में उपलब्ध नहीं करवाई जा रही, जबकि वही विवरण आरटीआई के माध्यम से तुरंत मिल जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सोशल मीडिया पर विपक्ष की छवि खराब करने के लिए बाहरी एजेंसियों को काम पर लगा रही है।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विपक्ष के सभी सवालों की जांच कर पूरी जानकारी अगले सत्र में सदन के समक्ष रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि “कुछ सोशल मीडिया पेज मेरी छवि धूमिल करने के लिए सरकार से जोड़े जा रहे हैं,जबकि यह बीजेपी की आईटी सेल द्वारा फैलाया गया भ्रामक प्रचार है।” मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उनके बच्चों के साथ हुए ‘राधे-राधे’ वाले संवाद को गलत संदर्भ में पेश किया गया है।हिमकेयर योजना को लेकर भी सदन में जोरदार बहस हुई। नाचन के विधायक विनोद कुमार ने आपात स्थिति में कार्ड न बनने की समस्या उठाई। इस पर स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल ने जवाब दिया कि मेडिकल कॉलेजों के प्रिंसिपल और एमएस को आवश्यकता पड़ने पर तुरंत कार्ड जारी करने की अनुमति दे दी गई है।विधायक रणधीर शर्मा ने सौ कार्ड बनने की शर्त समाप्त करने की मांग रखी,जिसे मंत्री ने भविष्य में न लागू करने का आश्वासन दिया।इसी बीच, जगत सिंह नेगी द्वारा दिए गए विशेषाधिकार हनन नोटिस पर भी सदन में माहौल गरमाया। स्पीकर ने बताया कि नोटिस सचिवालय को जांच के लिए भेजा गया है।इस दौरान नेगी और विपिन परमार के बीच हुई तीखी नोकझोंक ने शोरगुल बढ़ा दिया, जिसके चलते सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

करनाल में किसान संगठनों का मंथन,26 नवंबर के आंदोलन की तैयारियों पर चर्चा

राकेश कुमार शर्मा/करनाल:-करनाल के जाट भवन में संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) भारत की अहम बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में किसान आंदोलन की आगामी रणनीति और 26 नवंबर को प्रस्तावित आंदोलन की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। बैठक में किसान नेता राकेश टिकैत, जोगिंदर सिंह उगराहां समेत विभिन्न किसान संगठनों के...

14 साल बाद कबड्डी में गोल्ड मेडल जीतने का सपना हुआ साकार, मंडी पहुंचने पर भावना ठाकुर का भव्य स्वागत

मंडी,धर्मवीर-:अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी और एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता भावना ठाकुर का सोमवार को छोटी काशी मंडी पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।ऐतिहासिक सेरी मंच पर जिला कबड्डी संघ की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में पटाखे फोड़कर उनका भव्य अभिनंदन किया गया।भावना ठाकुर की इस उपलब्धि से मंडी जिला सहित पूरे हिमाचल प्रदेश...

चंडीगढ़ की विरासत कुर्सियां नीदरलैंड में 3000 यूरो में नीलाम, पहले ही दी थी सूचना

मोनिका रावत,चंडीगढ़-:शहर की विरासत से जुड़ी पियरे जेनेरे की डिजाइन की दो एक्स-लेग आर्मचेयर नीदरलैंड में 10 अक्टूबर को 3000 यूरो (करीब 3.21 लाख रुपये) में नीलाम कर दी गईं।चंडीगढ़ प्रशासन को इस नीलामी की जानकारी 25 सितंबर को ही दे दी गई थी,लेकिन इसके बावजूद नीलामी नहीं रुक सकी। अधिवक्ता एवं चंडीगढ़ प्रशासन की...

11 से 14 नवंबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला, 300 पुलिस कर्मियों के हवाले रहेगी सुरक्षा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश की ऐतिहासिक व्यापारिक और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक अंतरराष्ट्रीय लवी मेला इस वर्ष 11 से 14 नवंबर तक रामपुर में आयोजित किया जाएगा।मेले को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित मेला आयोजन समिति की बैठक में मेले के कार्यक्रमों,सुरक्षा...

हिमाचल में बारिश से लुढ़का पारा, 13 से 15 अक्टूबर तक फिर बारिश का अलर्ट

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद सोमवार को मौसम साफ हो गया है।हालांकि,प्रदेश में अगले कुछ दिनों के दौरान एक बार फिर मौसम बिगड़ने के आसार हैं।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार,पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से रविवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई।हमीरपुर के नेरी में सबसे अधिक...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.