IISF पंचकूला में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल: 6G, एआई और डीप टेक्नोलॉजी से सशक्त होगा “विजन 2047” का भारत

Panchkula,8 December-:पंचकूला में आयोजित भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (IISF) के तीसरे दिन ‘नए युग की प्रौद्योगिकियाँ—विजन 2047’ विषय पर आयोजित पैनल चर्चा को संबोधित करते हुए केंद्रीय ऊर्जा,आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भारत तेज़ी से 6G, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और नवाचार आधारित भविष्य की ओर बढ़ रहा है।उन्होंने वैज्ञानिक समुदाय और विद्यार्थियों से समाजहित में नई तकनीकों के तेज़ विकास और प्रभावी उपयोग का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के पंचकूला में IISF का आयोजन राज्य के लिए गौरव की बात है। इससे पहले भी हरियाणा को फरीदाबाद में इस महोत्सव की मेजबानी करने का अवसर मिल चुका है। इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य अकादमिक जगत और उद्योग जगत को एक मंच पर लाकर अनुसंधान और नवाचार को गति देना है।मंत्री ने कहा कि विज्ञान ने पिछले वर्षों में अभूतपूर्व प्रगति की है। दूरसंचार क्रांति ने दुनिया को ‘ग्लोबल विलेज’ में बदल दिया है और अब एआई तकनीक भविष्य के लिए गेम-चेंजर साबित हो रही है।उन्होंने कहा कि यदि एआई का उपयोग जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ किया जाए, तो किसी भी जटिल चुनौती का समाधान आसानी से संभव हो सकता है।

ऊर्जा क्षेत्र में एआई की भूमिका पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटरिंग और आवश्यकता आधारित ऊर्जा प्रबंधन से बिजली की खपत में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है।आवासन क्षेत्र में एआई आधारित डिजाइनिंग का महत्व बताते हुए उन्होंने कहा कि एआई के माध्यम से ऐसे घरों की डिजाइन तैयार की जा सकती है जो गर्मी–सर्दी के प्रभाव को प्राकृतिक रूप से संतुलित कर सकें।उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र सरकार ने 1 लाख करोड़ रुपये का अनुसंधान, विकास एवं नवाचार (RDI) कोष स्थापित किया है, जिसका उद्देश्य निजी क्षेत्र के आरएंडडी को बढ़ावा देना और एआई, क्वांटम, स्वच्छ ऊर्जा व बायोटेक जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में उच्च स्तरीय अनुसंधान को प्रोत्साहित करना है। यह कोष राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन (NRF) के तहत संचालित होगा।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हरियाणा विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है और राज्य के उच्च शैक्षणिक संस्थानों में नवाचार को विशेष बढ़ावा दिया जा रहा है। कार्यक्रम से पूर्व उन्होंने विज्ञान प्रदर्शनी का भी निरीक्षण किया।इस अवसर पर अंतरिक्ष विभाग के सचिव डॉ. वी. नारायण, IITM निदेशक डॉ. सूर्यचंद्र राव, तथा CSIR-CSIO के निदेशक डॉ. शांतनु भट्टाचार्य समेत कई प्रमुख वैज्ञानिक एवं विशेषज्ञ मौजूद रहे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

करनाल पहुंचे बाबा रामदेव: बोले—वन नेशन, वन एजुकेशन और वन इलेक्शन जरूरी

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल पहुंचे योगगुरु बाबा रामदेव ने रविवार को शिक्षा व्यवस्था, भारतीय संस्कृति, चुनाव प्रणाली और देश में चल रहे विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। गुरुकुल में नए भवनों के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए बाबा रामदेव ने कहा कि देश को शिक्षा, चिकित्सा, भाषा और वैचारिक गुलामी से बाहर निकालने...

अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘खटाखट’ नहीं, खटारा मॉडल देकर चले गए

राहुल चावला,धर्मशाला-:धर्मशाला के एक निजी होटल में भाजपा संगठनात्मक जिला कांगड़ा के पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सरवीन चौधरी, धर्मशाला के पूर्व विधायक विशाल नेहरिया, नगरोटा के पूर्व विधायक अरूण मेहरा सहित भाजपा...

वंदे मातरम् के सम्मान पर अडिग भाजपा, जयराम बोले- जरूरत पड़ी, तो हाईकोर्ट जाएंगे

शिमला,संजू-:राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के मुद्दे पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सियासी टकराव के बीच भाजपा विधायक दल ने रविवार को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर कांग्रेस के खिलाफ जवाबी धरना दिया।नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने करीब डेढ़ घंटे तक चले धरने में...

त्योहारों से पहले महंगाई की मार, मिठाइयों के दाम बढ़ने की आशंका

अंबाला-त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले ही महंगाई ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है। मिठाइयों में इस्तेमाल होने वाली चीनी, घी और ड्राई फ्रूट के दाम बढ़ने से मिठाई कारोबारियों की लागत बढ़ गई है। कारोबारियों का कहना है कि कच्चे माल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का सीधा असर अब...

पत्रकारों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने की पहल, एमडब्ल्यूबी ने बांटी 10-10 लाख की बीमा पॉलिसियां

जगाधरी (यमुनानगर)-: पत्रकारों और उनके परिवारों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) की यमुनानगर जिला इकाई ने महत्वपूर्ण पहल की।शुक्रवार को मुख्य पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, जगाधरी में आयोजित कार्यक्रम में जिले के पत्रकारों को संगठन की ओर से निशुल्क 10-10 लाख रुपये की दुर्घटना बीमा पॉलिसियां...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.