राज्यसभा में हिमाचल के राष्ट्रीय राजमार्गों की दुरुस्ती और पर्यावरणीय चुनौतियों पर हर्ष महाजन ने उठाए अहम मुद्दे

Delhi, 11 December-: राज्यसभा के शून्यकाल में आज हिमाचल प्रदेश से सांसद  हर्ष महाजन ने राज्य में राष्ट्रीय राजमार्गों की मौजूदा स्थिति, लगातार बढ़ते भूस्खलन जोखिम और नाज़ुक हिमालयी पर्यावरण की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को मुखरता से उठाया।

सांसद महाजन ने अपने वक्तव्य की शुरुआत में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री  नितिन गडकरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को अभूतपूर्व सहयोग प्रदान किया है। उन्होंने बताया कि राज्य में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास पर अब तक लगभग ₹30,000 करोड़ का निवेश किया जा चुका है, जो प्रदेश की कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास के लिए ऐतिहासिक कदम है।उन्होंने कहा कि हिमाचल की पर्वतीय भू-आकृति और पर्यावरणीय संवेदनशीलता को देखते हुए सड़क निर्माण में वैज्ञानिक मानकों का पालन अत्यंत आवश्यक है। भारी मानसून और बढ़ते भूस्खलन ने स्पष्ट कर दिया है कि निर्माण कार्यों में ढलानों की स्थिरता, जल निकासी प्रबंधन और पर्यावरणीय सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

महाजन ने कहा कि कई स्थानों पर बिना वैज्ञानिक विश्लेषण के की गई सीधी व गहरी कटिंग से ढलान अस्थिर हुए हैं, जिससे भूस्खलन की घटनाए बढ़ी हैं। उन्होंने परियोजनाओं की कमजोर या अधूरी DPR को भी बड़ी समस्या बताते हुए DPR तैयार करने वाली एजेंसियों की कठोर समीक्षा और उसमें भू-तकनीकी तथा पर्यावरणीय अध्ययनों को अनिवार्य बनाने की मांग की।सांसद ने NHAI के प्रशिक्षित अधिकारियों द्वारा साइट्स की नियमित मॉनिटरिंग की आवश्यकता पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि कुछ ठेकेदार निर्धारित मानकों का पालन नहीं करते और कई बार जल्दबाज़ी में वैज्ञानिक प्रक्रियाओं की अनदेखी करते हुए घाटियों में मलबा फेंकते हैं, जो गंभीर पर्यावरणीय उल्लंघन है। ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई अनिवार्य है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

75 साल की उम्र में भी शिक्षा का सफर जारी, 32 डिग्रियों के बाद अब आचार्य परीक्षा में शामिल हुए डॉ. मिल्खी राम

हमीरपुर,अरविंद-:सीखने की कोई उम्र नहीं होती,यह बात कांगड़ा जिले के गंदड़ गांव के 75 वर्षीय डॉ. मिल्खी राम ने एक बार फिर साबित कर दिखाई है।अब तक 32 शैक्षणिक डिग्रियां हासिल कर चुके डॉ. मिल्खी राम इन दिनों इग्नू अध्ययन केंद्र हमीरपुर में आचार्य (एमए संस्कृत) की परीक्षा देने पहुंचे हैं।उनका यह जज्बा युवाओं के...

हिमाचल में प्रशासनिक फेरबदल: दो HPAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां

शिमला,संजू– हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से दो हिमाचल प्रशासनिक सेवा (HPAS) अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव किया है। कार्मिक विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार दोनों अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।यह आदेश मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत की स्वीकृति के बाद जारी किए गए...

हिमाचल में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 2 और 3 जुलाई को अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट

शिमला,संजू– हिमाचल प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है और अब इसका असर पूरे प्रदेश में साफ दिखाई देने लगा है।राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में लगातार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए लोगों को सतर्क...

मंडी पुलिस का पूर्व जवान अजय पिछले 5 सालों से लापता , गुस्साए ग्रामीणों ने घेरा मंडी जिला प्रशासन को

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल पुलिस में सेवाएं दे रहे मंडी पुलिस के एक जवान अजय कुमार के करीब 5 साल पहले लापता होने का मामला सामने आया है।परिजनों का आरोप है कि वे अपने बेटे को तलाशने के लिए पुलिस से कई बार गुहार लगा चुके हैं।लेकिन पुलिस अभी तक बेटे से उन्हें नहीं मिला पायी है।उधर,पुलिस की...

पलवल पहुंचे भूपेंद्र सिंह हुड्डा, तेवतिया परिवार को दी श्रद्धांजलि; कानून व्यवस्था और SIR पर भाजपा को घेरा

पलवल,सुंदर कुंडू -:हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री Bhupinder Singh Hooda मंगलवार को पलवल पहुंचे।यहां उन्होंने पृथला से कांग्रेस विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया के बड़े भाई रामशरण तेवतिया के निधन पर उनके पैतृक गांव जनौली पहुंचकर शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री करन दलाल,हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.