हरियाणा सरकार में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल, 8 आईएएस व 23 एचसीएस अधिकारियों के तबादले

हरियाणा सरकार में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल, 8 आईएएस व 23 एचसीएस अधिकारियों के तबादले

Chandigarh, 15 December-:हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए तत्काल प्रभाव से 8 आईएएस तथा 23 एचसीएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। इस कदम को प्रशासनिक कार्यक्षमता को और मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

आईएएस अधिकारी योगेश कुमार, जो अब तक हैफेड के सचिव एवं आतिथ्य विभाग में अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) के पद पर कार्यरत थे, को नगर निगम करनाल का आयुक्त एवं जिला नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है।सुभिता ढाका, जो नियुक्ति की प्रतीक्षा में थीं, को पलवल का अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी लगाया गया है।जयदीप कुमार, जो पलवल में अतिरिक्त उपायुक्त के पद पर कार्यरत थे, को स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) का मिशन निदेशक बनाया गया है।सोनू भट्ट को करनाल से स्थानांतरित कर गुरुग्राम का अतिरिक्त उपायुक्त नियुक्त किया गया है।साथ ही उन्हें एचएसआईआईडीसी का अतिरिक्त प्रबंध निदेशक  एवं ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट, गुरुग्राम का सीईओ भी बनाया गया है।विवेक आर्य को जींद से स्थानांतरित कर कुरुक्षेत्र का अतिरिक्त उपायुक्त नियुक्त किया गया है।अभिनव सिवाच को पेहोवा से बदलकर बहादुरगढ़ का एसडीओ (सिविल) लगाया गया है।

एचसीएस अधिकारियों में वत्सल वशिष्ठ को मुख्य सचिव का ओएसडी-1 नियुक्त किया गया है।योगेश कुमार मेहता को करनाल का अतिरिक्त उपायुक्त,प्रदीप कुमार-2 को जींद का अतिरिक्त उपायुक्त,डॉ. सुशील कुमार-2 को कैथल का अतिरिक्त उपायुक्त बनाया गया है।विराट को अंबाला का अतिरिक्त उपायुक्त नियुक्त करते हुए एपीजेड, अंबाला का विशेष अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।तरुण कुमार पवारिया को महेंद्रगढ़ का अतिरिक्त उपायुक्त लगाया गया है।इसके अलावा शिक्षा, परिवहन, एमएसएमई, सहकारिता, खनन, श्रम एवं राजस्व विभागों में भी कई अधिकारियों की तैनाती और तबादले किए गए हैं। विभिन्न जिलों में एसडीओ (सिविल), सिटी मजिस्ट्रेट, संयुक्त निदेशक और महाप्रबंधक स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं।सरकार के अनुसार, डॉ. वैशाली शर्मा और रवि मीणा (आईएएस) तथा अशोक कुमार और नसीब कुमार (एचसीएस) के नियुक्ति आदेश बाद में जारी किए जाएंगे।यह प्रशासनिक फेरबदल राज्य में सुशासन और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से किया गया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अक्षय शर्मा ने जागरूक मतदान, शिक्षा और रोजगार पर दिया संदेश,

अमृतसर। भारतीय जनता पार्टी के हलका उत्तरी से नेता अक्षय शर्मा द्वारा “मेरा बूथ सबसे मजबूत” अभियान के तहत गांडा सिंह वाला और आसपास के इलाकों में एक प्रभावशाली बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के निवासी, युवा और बूथ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अक्षय शर्मा ने अपने संबोधन में...

बंगाल में जल्द लागू हो सकती है आयुष्मान योजना.. केंद्रीय योजना से बनाई थी दूरी, ममता चला रही थीं ‘स्वास्थ्य साथी’ योजना

दिल्ली -:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन के बाद राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ा बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय अब पश्चिम बंगाल में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना लागू करने की तैयारी में जुट गया है।सूत्रों के मुताबिक, राज्य में नई सरकार के गठन के बाद यह...

हर संकट में राहत-हर पीड़ा में साथ : जरूरतमंदों की उम्मीद और मानव सेवा की ताकत हरियाणा रेडक्रास

हर संकट में राहत-हर पीड़ा में साथ : जरूरतमंदों की उम्मीद और मानव सेवा की ताकत हरियाणा रेडक्रास हरियाणा -:मानवता, निष्पक्षता, तटस्थता, स्वतंत्रता, स्वैच्छिक, एकता और सार्वभौमिकता के सात सूत्रीय सिंद्धात पर हरियाण शाखा भारतीय रेडक्रास सोसायटी जनसेवा में अग्रणी पंक्ति में खड़ी है। हरियाणा शाखा जनसेवा में महज आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि...

पोरिवर्तन से असंतोष तक: तृणमूल कांग्रेस की गिरती पकड़ की कहानी

चंडीगढ़-:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव  एक बार फिर यह संकेत दे गए कि राज्य की राजनीति में सत्ता परिवर्तन अक्सर सिर्फ सरकार बदलने तक सीमित नहीं रहता, बल्कि यह एक पूरे राजनीतिक दौर के अंत और नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक बन जाता है। वर्ष 1977 में वाम मोरचा का उभार और 2011 में ममता...

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर जयराम ठाकुर ने वीर जवानों को किया नमन, मंडी की बेटियों की उपलब्धि पर जताया गर्व

मंडी-: जयराम ठाकुर  ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय सशस्त्र बलों के साहस, शौर्य और बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मंडी में जारी बयान में उन्होंने कहा कि यह अभियान भारत की सैन्य क्षमता, राष्ट्रीय संकल्प और मजबूत नेतृत्व का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने कहा कि...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.