शेयर ट्रेडिंग फ्रॉड का भंडाफोड़: पंचकूला में 24 लाख की ठगी मामले में दो साइबर ठग गिरफ्तार

Panchkula, 15 December-:साइबर अपराध के विरुद्ध अभियान को तेज करते हुए पंचकूला पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। साइबर क्राइम थाना पंचकूला की टीम ने शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का झांसा देकर 24 लाख रुपये से अधिक की ठगी करने वाले दो आरोपियों को मात्र 48 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से साइबर फ्रॉड में इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक युद्ववीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 दिसंबर 2025 को पंचकूला निवासी एक व्यक्ति ने साइबर ठगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार नवंबर 2025 में उसे गूगल विज्ञापन के माध्यम से शेयर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच दिया गया। इसके बाद उसे एक फर्जी एप डाउनलोड करवाया गया और धीरे-धीरे अलग-अलग किस्तों में निवेश के नाम पर कुल 24,03,677 रुपये की ठगी कर ली गई।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक श्री मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि शिकायत के आधार पर थाना साइबर क्राइम पंचकूला में भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(2), 318(4), 336(3), 338, 340 व 61(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।जांच के दौरान सब इंस्पेक्टर भूप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पहले आरोपी राजेश कुमार पुत्र जीत सिंह चौहान, निवासी जिला शिमला (हि.प्र.), हाल किरायेदार मनीमाजरा, चंडीगढ़ को 10 दिसंबर 2025 को शिमला से गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से साइबर फ्रॉड में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी के बैंक खाते में इस मामले से जुड़े करीब 4.30 लाख रुपये जमा हुए थे, जबकि अन्य मामलों में उसके खाते में करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपये की संदिग्ध ट्रांजेक्शन पाई गई है। आरोपी को अदालत में पेश कर 7 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया।

आगे की जांच में पुलिस ने दूसरे आरोपी नवल किशोर गुज्जर पुत्र पुरणमल गुज्जर, निवासी पिपलोद, जिला जयपुर (राजस्थान) को भी गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस साइबर फ्रॉड में आरोपी को कमीशन के तौर पर 1 लाख 25 हजार रुपये मिले थे। पहले आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी को अदालत से 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ जारी है।डीसीपी मनप्रीत सिंह सूदन ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी अनजान लिंक, एप या ऑनलाइन निवेश स्कीम के झांसे में न आएं। किसी भी साइ

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

करनाल पहुंचे बाबा रामदेव: बोले—वन नेशन, वन एजुकेशन और वन इलेक्शन जरूरी

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल पहुंचे योगगुरु बाबा रामदेव ने रविवार को शिक्षा व्यवस्था, भारतीय संस्कृति, चुनाव प्रणाली और देश में चल रहे विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। गुरुकुल में नए भवनों के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए बाबा रामदेव ने कहा कि देश को शिक्षा, चिकित्सा, भाषा और वैचारिक गुलामी से बाहर निकालने...

अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘खटाखट’ नहीं, खटारा मॉडल देकर चले गए

राहुल चावला,धर्मशाला-:धर्मशाला के एक निजी होटल में भाजपा संगठनात्मक जिला कांगड़ा के पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सरवीन चौधरी, धर्मशाला के पूर्व विधायक विशाल नेहरिया, नगरोटा के पूर्व विधायक अरूण मेहरा सहित भाजपा...

वंदे मातरम् के सम्मान पर अडिग भाजपा, जयराम बोले- जरूरत पड़ी, तो हाईकोर्ट जाएंगे

शिमला,संजू-:राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के मुद्दे पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सियासी टकराव के बीच भाजपा विधायक दल ने रविवार को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर कांग्रेस के खिलाफ जवाबी धरना दिया।नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने करीब डेढ़ घंटे तक चले धरने में...

त्योहारों से पहले महंगाई की मार, मिठाइयों के दाम बढ़ने की आशंका

अंबाला-त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले ही महंगाई ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है। मिठाइयों में इस्तेमाल होने वाली चीनी, घी और ड्राई फ्रूट के दाम बढ़ने से मिठाई कारोबारियों की लागत बढ़ गई है। कारोबारियों का कहना है कि कच्चे माल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का सीधा असर अब...

पत्रकारों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने की पहल, एमडब्ल्यूबी ने बांटी 10-10 लाख की बीमा पॉलिसियां

जगाधरी (यमुनानगर)-: पत्रकारों और उनके परिवारों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) की यमुनानगर जिला इकाई ने महत्वपूर्ण पहल की।शुक्रवार को मुख्य पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, जगाधरी में आयोजित कार्यक्रम में जिले के पत्रकारों को संगठन की ओर से निशुल्क 10-10 लाख रुपये की दुर्घटना बीमा पॉलिसियां...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.