इस अवसर पर मण्डल रेल प्रबंधक विनोद भाटिया की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मण्डल खेल अधिकारी कुलवंत सिंह एवं वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार द्वारा रेणुका ठाकुर को सम्मानित किया गया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं। अधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके उल्लेखनीय योगदान की प्रशंसा करते हुए आशा व्यक्त की कि उनका अनुभव और नेतृत्व अम्बाला मण्डल में खेलों के विकास को नई गति प्रदान करेगा। रेणुका ठाकुर ने रेलवे प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे मण्डल के अंतर्गत युवा खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने, उनकी प्रतिभा को निखारने तथा खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगी।उनकी यह नियुक्ति उत्तर रेलवे में खेल संस्कृति को मजबूत करने के साथ-साथ युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत सिद्ध होगी।
