अंबाला में घना कोहरा और शीतलहर: आलू की फसल पर खतरा, गेहूं–सरसों को फायदा

Ambala, 25 December-:अंबाला जिले में सर्दी के मौसम के साथ लगातार पड़ रहे घने कोहरे और शीतलहर का असर फसलों पर साफ नजर आने लगा है। जहां एक ओर आलू की फसल को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है, वहीं गेहूं, सरसों और सूरजमुखी की फसलों के लिए यह मौसम फायदेमंद साबित हो रहा है।
सर्दी के मौसम में लगातार पड़ रहे घने कोहरे और शीतलहर से आलू की फसल को नुकसान पहुंचने की संभावना बढ़ गई है। विशेषज्ञों के अनुसार, आलू की फसल को इस समय ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती, लेकिन अधिक नमी और कोहरे के कारण इसके पत्ते पीले पड़ने लगते हैं और फसल सड़ने का खतरा बढ़ जाता है।हमारी टीम ने गांव केसरी, कड़ासन और नोहनी का दौरा किया, जहां किसान मनजीत सिंह ने बताया कि इस मौसम में आमतौर पर गेहूं, सरसों, सूरजमुखी और आलू की खेती की जाती है। हालांकि, लगातार पड़ रहे घने कोहरे और धुंध का असर आलू की फसल पर ज्यादा देखने को मिल रहा है। इससे पत्तियां सूख जाती हैं और फसल खराब होने लगती है, जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ता है।
किसान मनजीत सिंह ने बताया कि शीतलहर आलू के लिए उतनी नुकसानदायक नहीं है, जितना घना कोहरा और धुंध। वहीं दूसरी ओर, गेहूं और सूरजमुखी की फसलों को इस मौसम से लाभ मिल रहा है। कोहरा और धुंध इन फसलों में नमी की कमी को पूरा कर देते हैं, जिससे फसल की बढ़वार बेहतर होती है।इस संबंध में कृषि विभाग की एसडीओ अंजलि ने बताया कि इस समय किसानों द्वारा गेहूं, सरसों और आलू की बुवाई की जा चुकी है, जबकि सूरजमुखी की फसल कुछ समय बाद लगाई जाती है। उन्होंने बताया कि घना कोहरा और शीतलहर गेहूं और सूरजमुखी की फसलों के लिए लाभदायक होती है।
एसडीओ अंजलि ने कहा कि गेहूं की फसल में इस समय सिंचाई जरूरी है, जिससे उत्पादन बेहतर हो सकता है। वहीं आलू की फसल जमीन के नीचे होती है, लेकिन ऊपर की पत्तियां कोहरे और धुंध से प्रभावित होती हैं। इससे पत्ते पीले पड़कर सूखने लगते हैं और फसल को नुकसान होता है।उन्होंने यह भी बताया कि कृषि विभाग समय-समय पर किसानों को सलाह देता रहता है ताकि मौसम के प्रभाव से फसलों को बचाया जा सके।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अंबाला पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया भव्य स्वागत

अम्बाला-:केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा रविवार को दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस के जरिए अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पहुंचे। उनके स्वागत के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी पहले से ही रेलवे स्टेशन पर मौजूद थे। सुबह करीब 10:20 बजे जैसे ही शताब्दी एक्सप्रेस...

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यप्रणाली पर भाजपा ने उठाए सवाल, उच्च स्तरीय जांच की मांग

शिमला,संजू-:भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल ने हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यप्रणाली को लेकर राज्य सरकार से उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।उनका कहना है कि बोर्ड में प्रशासनिक निर्णयों, नियुक्तियों,उद्योगों को जारी किए जाने वाले कंसेंट (अनुमतियों) तथा अपीलीय व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने...

चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर पंगोला नाले में फ्लैश फ्लड, 55 पंचायतों का संपर्क प्रभावित, प्रशासन अलर्ट

चम्बा/मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश में मानसून के सक्रिय होते ही भारी बारिश का असर अब जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है।चंबा जिले के चुराह उपमंडल में चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर स्थित पंगोला नाले में अचानक आए फ्लैश फ्लड के कारण सड़क पूरी तरह बंद हो गई।मार्ग बंद होने से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई...

हिमाचल में अगले एक सप्ताह तक जारी रहेगा बारिश का दौर , कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

शिमला संजू-:हिमाचल प्रदेश में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है।अगले कई दिनों तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक शोभित कटियार ने बताया कि मानसून की दस्तक के बाद से प्रदेश के विभिन्न जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है और लगभग...

रिज मैदान पर भूस्खलन से सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त, मेयर ने चार दिन में बहाली के दिए निर्देश

शिमला/संजू-:शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर सोमवार दोपहर हुई बारिश के बीच क्राइस्ट चर्च के समीप भूस्खलन होने से सुरक्षा दीवार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान मौके पर पहुंचे और अधिकारियों के साथ स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.