/ Oct 13, 2026

उपायुक्त ने मानसून तैयारी को लेकर बाढ़ प्रबंधन कार्यों की समीक्षा की

Panchkula, 31 December: उपायुक्त  सतपाल शर्मा ने कहा कि आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए जिले में बाढ़ नियंत्रण एवं जलभराव से निपटने के लिए सभी संबंधित विभाग अभी से सतर्क होकर कार्य करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि बाढ़ प्रबंधन से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
जलभराव से निपटने के लिए विभागों को समय रहते व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
उपायुक्त बुधवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में सिंचाई, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, राजस्व, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बाढ़ बचाव एवं प्रबंधन को लेकर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।उन्होंने बताया कि इससे पूर्व मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में हरियाणा राज्य सूखा राहत एवं बाढ़ नियंत्रण बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता की थी, जिसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के उपायुक्तों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
उपायुक्त  सतपाल शर्मा ने अधिकारियों को मुख्यमंत्री द्वारा जारी निर्देशों की शत-प्रतिशत अनुपालना सुनिश्चित करने के आदेश दिए। उन्होंने जिले में उपलब्ध सभी पंप सेटों की अद्यतन सूची तैयार करने तथा खराब पंप सेटों की समय रहते मरम्मत कराने के निर्देश दिए, ताकि आपात स्थिति में किसी प्रकार की तकनीकी बाधा न आए।उन्होंने बाढ़ नियंत्रण की दृष्टि से संवेदनशील व महत्वपूर्ण क्षेत्रों की पहचान कर प्राथमिकता के आधार पर कार्य पूर्ण करने पर जोर दिया। साथ ही संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए अग्रिम कार्ययोजना तैयार करने तथा मानसून से पहले सभी आवश्यक इंतजाम पूरे करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने कहा कि ड्रेनों व नालों की सफाई, जल निकासी व्यवस्था और अन्य बाढ़ प्रबंधन से संबंधित कार्य समय रहते पूरे किए जाएं। राज्य स्तरीय बैठक में तय समय-सीमा के अनुसार सभी परियोजनाएं पूरी की जाएं और जो कार्य प्रगति पर हैं, उनमें तेजी लाई जाए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हरियाणा के 700 जर्जर स्कूलों में बनेंगे नए भवन, 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी साल स्थापित होंगी ICT लैब: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की स्कूल शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कंडम हो चुके लगभग 700 स्कूलों में नए भवनों का निर्माण जल्द शुरू करवाने और सभी 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी वर्ष ICT लैब स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा...

जुंडला मंडी में धान खरीद पर भड़के चढूनी, बोले- 17% नमी पर कटौती बर्दाश्त नहीं,उठान में देरी से किसान बेहाल

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल की जुंडला अनाज मंडी में धान की खरीद और उठान में हो रही देरी को लेकर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने सरकार और मंडी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे चढूनी ने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना...

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस और सुक्खू सरकार को घेरा, 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का किया दावा

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग और जंजैहली मंडल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा निशाना साधा।उन्होंने राहुल गांधी पर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए उन्हें...

हिमाचल में AAP ने तेज की चुनावी तैयारी, अगले महीने शिमला आएंगे अरविंद केजरीवाल

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं।आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है।इसी कड़ी में शिमला में पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया गया।इस दौरान AAP के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज...

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत, आधा दर्जन से अधिक सीनियर छात्रों से पूछताछ

हमीरपुर,अरविंद-:डॉ.राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल हमीरपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र के साथ कथित रैगिंग और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है।इस मामले में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के आधा दर्जन से अधिक छात्र जांच के दायरे में हैं।शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.