/ May 17, 2026

प्रणव गुप्ता ने बीबीए परीक्षा में किया टॉप, परिवार का नाम किया रोशन

लुधियाना,31 दिसंबर-:लुधियाना निवासी मेधावी छात्र प्रणव गुप्ता ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से आयोजित बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए) की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक बड़ी शैक्षणिक उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस सफलता से न केवल परिवार बल्कि पूरे शहर में खुशी का माहौल है।प्रणव, हितेश गुप्ता और भावना गुप्ता के पुत्र हैं। वे शुरू से ही पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते आ रहे हैं।
प्रणव गुप्ता की सफलता पर परिवार और शिक्षकों में खुशी की लहर
अपनी सफलता पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रणव ने इसका श्रेय अपने माता-पिता के निरंतर सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत और विषय की गहरी समझ उनकी सफलता की कुंजी रही। प्रणव के पिता हितेश गुप्ता ने बेटे की उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा कि प्रणव की मेहनत और अनुशासन आज रंग लाया है। परिवार के लिए यह बेहद गौरव का क्षण है। फिलहाल प्रणव भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), नागपुर से एमबीए की पढ़ाई कर रहे हैं। उनका लक्ष्य भविष्य में कॉर्पोरेट क्षेत्र में अपनी प्रबंधन क्षमताओं के माध्यम से योगदान देना है। प्रणव की इस उपलब्धि पर शिक्षकों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने उन्हें और उनके परिवार को हार्दिक बधाई दी है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

18 वर्षों बाद बना अद्भुत संयोग, शनिचरी अमावस्या पर ब्रह्मसरोवर में उमड़ा आस्था का सैलाब

कुरुक्षेत्र, गुरदीप सिंह गुजराल -:शनिचरी अमावस्या के अवसर पर धर्मनगरी कुरुक्षेत्र  के पवित्र ब्रह्मसरोवर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। हरियाणा सहित पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और महाराष्ट्र जैसे विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालु यहां स्नान और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। सुबह से ही ब्रह्मसरोवर के घाटों पर भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं...

मोदी सरकार ने फार्मास्यूटिकल क्षेत्र को पूरी तरह कॉर्पोरेट कंपनियों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के हवाले कर दिया : रणदीप सिंह सुरजेवाला

कैथल / बलिन्द्र कुमार-:कैथल में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला  ने आज किसान भवन में कैथल कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। एसोसिएशन ने 20 मई 2026 को प्रस्तावित अखिल भारतीय कैमिस्ट बंद को लेकर उन्हें विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अवैध ई-फार्मेसी, बड़ी...

60 हजार मतदाता करेंगे 180 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला, मतदान कल

मंडी, धर्मवीर -:शहरी निकायों को लेकर कल यानी रविवार 17 मई को होने वाले मतदान को लेकर मंडी जिला प्रशासन ने अपरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी पोलिंग पार्टियों ने अपने-अपने बूथ संभाल लिए हैं। बता दें कि कल मंडी जिला के 7 शहरी निकायों के 61 वार्डों के लिए मतदान होगा। इनमें 180...

लोकसभा चुनावों में ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने माता श्री नैना देवी मंदिर में टेका माथा

बिलासपुर, सुभाष -:लोकसभा चुनावों में भाजपा के शानदार प्रदर्शन और कई राज्यों में मिली बड़ी सफलता के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता जीपी नड्डा  हिमाचल प्रदेश स्थित श्री नैना देवी मंदिर  पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी कुल देवी मां श्री नैना देवी के दरबार में माथा टेककर विशेष पूजा-अर्चना की और देश...

मेरे लिए कार्यकर्ता पहले, प्रधान बाद में, पार्टी को दरकिनार करके न लड़े पंचायत चुनाव

मंडी धर्मवीर -: पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपने गृहक्षेत्र सराज में चुनाव लड़ रहे लोगों को स्पष्ट और सख्त संदेश देते हुए कहा है कि उनके लिए सबसे पहले पार्टी का कार्यकर्ता है जबकि प्रधान बाद में। आज हणोगी में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित बैठक में जयराम ठाकुर ने कहा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.