भाजपा ने समाज को बांटने की राजनीति की, कांग्रेस सद्भाव से देगी जवाब: चौधरी बीरेंद्र सिंह

Faridabad, 5 January-:हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ने राजनीतिक लाभ के लिए समाज को बांटने का काम किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव-देहात में जनाधार कमजोर होने के कारण भाजपा ने पहले धर्म और अब जाति के नाम पर समाज को विभाजित करने की नीति अपनाई है।
चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि इस तरह की विभाजनकारी राजनीति का जवाब केवल सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और आपसी एकता से ही दिया जा सकता है और कांग्रेस इस जिम्मेदारी को पूरी मजबूती से निभाएगी।इन्हीं उद्देश्यों को लेकर चौधरी बीरेंद्र सिंह रविवार को फरीदाबाद के सेक्टर-9 स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बीजेंद्र सिंह की सद्भावना पदयात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया और कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए पदयात्रा के उद्देश्य और रूपरेखा की जानकारी दी।चौधरी बीरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों में चार चरणों में सद्भावना पदयात्रा निकाली जा रही है, जिसका तीसरा चरण फरीदाबाद से शुरू होगा। यह पदयात्रा 10 तारीख को फरीदाबाद पहुंचेगी और लगातार 10 दिनों तक शहर की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। उन्होंने कहा कि इस अभियान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में आम नागरिक भी भाग लेंगे।
उन्होंने कहा कि बीते कुछ वर्षों में वोट बैंक की राजनीति के तहत समाज के भाईचारे को कमजोर करने की योजनाबद्ध कोशिशें की गई हैं। जब तक इस सोच का सामाजिक स्तर पर जवाब नहीं दिया जाएगा, तब तक स्थायी शांति और सद्भाव संभव नहीं है। कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो समाज को जोड़ने और भाईचारे को मजबूत करने की क्षमता रखती है।
कांग्रेस संगठन पर बोलते हुए चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले लगभग 11 वर्षों तक हरियाणा में संगठनात्मक ढांचा कमजोर रहा, जिससे कार्यकर्ता बिखर गए। अब संगठन का पुनर्गठन हो चुका है और पार्टी को दोबारा मजबूती देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि संगठन को पूरी तरह मजबूत होने में 2 से 3 महीने लग सकते हैं, लेकिन इसके बाद हरियाणा में कांग्रेस एक सशक्त संगठन के रूप में सामने आएगी।
भाजपा पर हमला जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि वे भाजपा की कार्यशैली को अच्छी तरह जानते हैं क्योंकि वे स्वयं पहले उस पार्टी में रह चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने जिलों और विधानसभा क्षेत्रों को जातीय आधार पर बांटने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीति इंसानियत, भाईचारे और सामाजिक एकता पर आधारित है।
वहीं, अभय सिंह चौटाला के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि जब देश में एकता और मजबूती बनी रहती है, तो बाहरी या आंतरिक ताकतें नुकसान नहीं पहुंचा सकतीं। समाज में जब दरारें पैदा होती हैं, तभी राजनीतिक ताकतें उसका फायदा उठाती हैं। ऐसी राजनीति को उन्होंने निम्न स्तर की राजनीति बताया।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

तपोवन विधानसभा में शीतकालीन सत्र की तैयारियां तेज, भवन को संवारने में जुटा PWD

धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर धर्मशाला के तपोवन विधानसभा परिसर में तैयारियां जोरों पर हैं। 16 से 21 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस सत्र के मद्देनजर लोक निर्माण विभाग ने भवन और परिसर को व्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने के लिए काम तेज कर दिया है।विभागीय टीमें दिन-रात मरम्मत,रंग-रोगन,साफ-सफाई और पॉलिशिंग के...

हिमाचल में कृष्णा डायग्नोस्टिक्स की सेवाएं ठप, 110 करोड़ का बकाया बना मरीजों की परेशानी

शिमला-:भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जम्वाल ने हिमाचल प्रदेश के सरकारी अस्पतालों,मेडिकल कॉलेजों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कृष्णा डायग्नोस्टिक्स की जांच सेवाएं प्रभावित होने पर कांग्रेस सरकार को घेरा है।उन्होंने कहा कि सरकार की वित्तीय अव्यवस्था और लचर व्यवस्था का खामियाजा प्रदेश के आम मरीजों को भुगतना पड़ रहा है।गरीब और मध्यमवर्गीय...

चम्बाघाट में पंजाब रोडवेज की बस पर पथराव, गुस्साए परिजन ने तोड़े शीशे

सोलन-:सोलन के चम्बाघाट में मंगलवार को एक व्यक्ति ने पंजाब रोडवेज की बस पर पथराव कर उसके शीशे तोड़ दिए।बताया जा रहा है कि व्यक्ति अपने बेटे की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे समय पर अस्पताल न पहुंचाने को लेकर बस चालक और परिचालक से नाराज था।जानकारी के अनुसार,चंडीगढ़ से चायल जा रही पंजाब रोडवेज...

फरीदाबाद में एंबुलेंस डीजल घोटाले का खुलासा, खड़ी गाड़ियों के नाम पर 50 लाख का ईंधन खरीदने का आरोप

फरीदाबाद। बीके सिविल अस्पताल में एंबुलेंस के नाम पर डीजल खरीदने का बड़ा मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि अस्पताल की चार एंबुलेंस महीनों से एक ही जगह खड़ी थीं, लेकिन उनके फ्यूल कार्ड से लगातार डीजल भरवाने की एंट्रियां दर्ज होती रहीं। शुरुआती जांच में करीब 50 लाख रुपये के...

फरीदाबाद के घर में निकला 10 फीट लंबा अजगर, सीढ़ियों के पास देखकर उड़े परिवार के होश

फरीदाबाद-:फरीदाबाद के भाकरी गांव में उस समय हड़कंप मच गया,जब एक घर के अंदर करीब 10 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया।सांप घर की सीढ़ियों के पास उस स्थान पर बैठा था,जहां परिवार के सदस्य नहाने के लिए जाते हैं।अचानक इतने विशाल अजगर को देखकर परिवार के लोगों में डर का माहौल बन गया। घटना शाम...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.