हिमाचल सरकार की बड़ी पहल: चंडीगढ़ सीमा के पास बसाया जाएगा नया आधुनिक शहर, छोटे दुकानदारों को राहत

Shimla,Sanju-:हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के शहरी विकास और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को शिमला में ‘स्वच्छ शहर और समृद्ध शहर’ कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य हिमाचल के शहरों को न सिर्फ स्वच्छ बनाना है, बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से भी मजबूत करना है, ताकि आम लोगों के जीवन स्तर में सुधार हो सके।
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश राजीव गांधी लघु दुकानदार सुख कल्याण योजना के तहत छोटे दुकानदारों को बड़ी राहत दी है। इस योजना के अंतर्गत ऐसे दुकानदारों का ऋण माफ किया गया है, जो एनपीए (नॉन-परफॉर्मिंग एसेट) में बदल चुका था। यह ऋण माफी अधिकतम दो लाख रुपये तक की सीमा में की गई है। योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का हिमाचल प्रदेश का स्थायी निवासी होना जरूरी है और उसकी वार्षिक आय 10 लाख रुपये तक होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे छोटे व्यापारियों को दोबारा अपने पैरों पर खड़े होने में मदद मिलेगी।इसके साथ ही मुख्यमंत्री सुक्खू ने चंडीगढ़ से सटे हिमाचल प्रदेश के क्षेत्र में एक नया शहर बसाने की घोषणा भी की। उन्होंने बताया कि सरकार पहले ही हाउसिंग बोर्ड को लगभग 3400 बीघा जमीन ट्रांसफर कर चुकी है। आने वाले वर्षों में इस क्षेत्र को एक आधुनिक और नियोजित शहर के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
मुख्यमंत्री के अनुसार, नया शहर रोजगार के अवसर पैदा करेगा और राज्य के विकास को नई गति देगा। सरकार की यह पहल भविष्य में हिमाचल को शहरी विकास के क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाएगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पत्रकारों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने की पहल, एमडब्ल्यूबी ने बांटी 10-10 लाख की बीमा पॉलिसियां

जगाधरी (यमुनानगर)-: पत्रकारों और उनके परिवारों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) की यमुनानगर जिला इकाई ने महत्वपूर्ण पहल की।शुक्रवार को मुख्य पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, जगाधरी में आयोजित कार्यक्रम में जिले के पत्रकारों को संगठन की ओर से निशुल्क 10-10 लाख रुपये की दुर्घटना बीमा पॉलिसियां...

वंदे मातरम पर हिमाचल विधानसभा में घमासान, 11 मिनट में स्थगित हुआ मानसून सत्र का पहला दिन

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले ही दिन राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए। सदन में जमकर हंगामा हुआ और स्थिति इतनी बिगड़ गई कि कार्यवाही शुरू होने के महज 11 मिनट बाद ही विधानसभा अध्यक्ष को सदन स्थगित करना पड़ा। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर राष्ट्रीय...

मानसून सत्र के पहले दिन रोजगार पर संग्राम, भाजपा का प्रदर्शन.

शिमला,संजू-:शिमला में 14वीं हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत के साथ ही रोजगार के मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा विधायकों ने विधानसभा परिसर में बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने...

191 देशों की साइकिल यात्रा पूरी कर हमीरपुर पहुंचे सोमेन देबनाथ, साझा किए संघर्ष और अनुभव

हमीरपुर,अरविंद-:पश्चिम बंगाल के सुंदरबन निवासी और साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ 191 देशों की यात्रा पूरी करने के बाद इन दिनों भारत भ्रमण पर हैं।बुधवार को उनका सफर हमीरपुर पहुंचा। यहां उन्होंने एडीसी हमीरपुर अभिषेक गर्ग और एसपी बलबीर सिंह ठाकुर से मुलाकात की और करीब दो दशक लंबी अपनी विश्व साइकिल यात्रा के दौरान सामने...

नौतोड़ के 20 हजार मामले लंबित, जल्द मंजूरी के लिए राज्यपाल से मिलेगी गुहार

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में नौतोड़ भूमि के करीब 20 हजार मामले लंबे समय से लंबित हैं।इन मामलों को मंजूरी दिलाने के लिए जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने राज्यपाल से जल्द हस्तक्षेप की मांग की है।उनका कहना है कि नौतोड़ का लाभ उन लोगों को मिलना है,जिनके पास 20 बीघा से...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.