आप प्रभारी का कांग्रेस सरकार पर हमला, बोले – पंजाब सरकार में वादे पूरे, हिमाचल में सीएम कुर्सी बचाने में व्यस्त

Mandi, Dharamveer-:आम आदमी पार्टी के संगठन विस्तार अभियान के तहत हिमाचल प्रदेश पहुंचे पार्टी के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज गोविंद झा ने मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हिमाचल में सत्ता में आने से पहले कांग्रेस ने जनता से जो वादे किए थे, उनमें से एक भी आज तक पूरा नहीं हुआ है। इसके उलट पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने लगभग सभी चुनावी वादों को पूरा कर दिया है और जो एक वादा शेष है, वह भी मार्च 2026 तक पूरा कर दिया जाएगा।
गोविंद झा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जनता की समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय अपनी कुर्सी बचाने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि सीएम सुक्खू को दिन-रात इस बात की चिंता सता रही है कि कहीं वीरभद्र परिवार से कोई नेता मुख्यमंत्री की कुर्सी पर दावा न कर दे। झा का कहना था कि बीते चार वर्षों में प्रदेश सरकार जनता के हित में कोई ठोस काम नहीं कर पाई है, जिससे आम लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले समय में आम आदमी पार्टी सड़कों से लेकर सचिवालय तक सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी।
इस दौरान गोविंद झा ने केंद्र सरकार को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता केंद्र की मोदी सरकार को रास नहीं आ रही है। इसी कारण केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर आप नेताओं को निशाना बनाया गया, लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं का हौसला कमजोर नहीं हुआ।
झा ने बताया कि प्रदेश में अगले छह महीनों के भीतर संगठन विस्तार पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल सहित कई वरिष्ठ नेता हिमाचल का दौरा करेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले होने वाले शहरी निकाय चुनावों में आम आदमी पार्टी अपने प्रत्याशी उतारेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पत्रकारों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने की पहल, एमडब्ल्यूबी ने बांटी 10-10 लाख की बीमा पॉलिसियां

जगाधरी (यमुनानगर)-: पत्रकारों और उनके परिवारों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) की यमुनानगर जिला इकाई ने महत्वपूर्ण पहल की।शुक्रवार को मुख्य पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, जगाधरी में आयोजित कार्यक्रम में जिले के पत्रकारों को संगठन की ओर से निशुल्क 10-10 लाख रुपये की दुर्घटना बीमा पॉलिसियां...

वंदे मातरम पर हिमाचल विधानसभा में घमासान, 11 मिनट में स्थगित हुआ मानसून सत्र का पहला दिन

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले ही दिन राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए। सदन में जमकर हंगामा हुआ और स्थिति इतनी बिगड़ गई कि कार्यवाही शुरू होने के महज 11 मिनट बाद ही विधानसभा अध्यक्ष को सदन स्थगित करना पड़ा। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर राष्ट्रीय...

मानसून सत्र के पहले दिन रोजगार पर संग्राम, भाजपा का प्रदर्शन.

शिमला,संजू-:शिमला में 14वीं हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत के साथ ही रोजगार के मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा विधायकों ने विधानसभा परिसर में बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने...

191 देशों की साइकिल यात्रा पूरी कर हमीरपुर पहुंचे सोमेन देबनाथ, साझा किए संघर्ष और अनुभव

हमीरपुर,अरविंद-:पश्चिम बंगाल के सुंदरबन निवासी और साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ 191 देशों की यात्रा पूरी करने के बाद इन दिनों भारत भ्रमण पर हैं।बुधवार को उनका सफर हमीरपुर पहुंचा। यहां उन्होंने एडीसी हमीरपुर अभिषेक गर्ग और एसपी बलबीर सिंह ठाकुर से मुलाकात की और करीब दो दशक लंबी अपनी विश्व साइकिल यात्रा के दौरान सामने...

नौतोड़ के 20 हजार मामले लंबित, जल्द मंजूरी के लिए राज्यपाल से मिलेगी गुहार

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में नौतोड़ भूमि के करीब 20 हजार मामले लंबे समय से लंबित हैं।इन मामलों को मंजूरी दिलाने के लिए जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने राज्यपाल से जल्द हस्तक्षेप की मांग की है।उनका कहना है कि नौतोड़ का लाभ उन लोगों को मिलना है,जिनके पास 20 बीघा से...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.