/ Oct 14, 2026

15 लाख के कर्ज और प्रॉपर्टी के लिए पोते ने रची दादा-दादी की हत्या की साजिश, दो साथी गिरफ्तार

Karnal, 13 January-:असंध थाना क्षेत्र में बुजुर्ग दंपति की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि हत्या किसी बाहरी लूटेरे ने नहीं, बल्कि मृतकों के पोते ने ही अपने दो साथियों के साथ मिलकर की थी। हत्या की वजह 15 लाख रुपये का कर्ज और पैतृक संपत्ति की लालच बताई जा रही है।
12 जनवरी की सुबह करीब 10 बजे दंपति की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।सूचना पर एसएचओ असंध ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया।मौके पर एसपी नरेंद्र बिजराणिया, एएसपी दीपिका अग्रवाल, डीएसपी गौरखपाल राणा सहित सीआईए और एफएसएल की टीमें पहुंचीं। जांच के बाद दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। शाम करीब 7 बजे दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।
पोते पर गहराया शक, पूछताछ में उगला सच
मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच सीआईए-2 और असंध सीआईए को सौंपी गई। तकनीकी और जमीनी जांच के दौरान पुलिस को मृतक दंपति के पोते रविंद्र पर शक हुआ।रविवार शाम करीब 8 बजे रविंद्र को हिरासत में लिया गया। नशे की हालत में होने के कारण पूछताछ में समय लगा, लेकिन होश में आने के बाद उसने पूरे हत्याकांड की साजिश का खुलासा कर दिया।
कर्ज और प्रॉपर्टी बनी हत्या की वजह
पुलिस पूछताछ में रविंद्र ने बताया कि उसके परिवार पर 15 लाख रुपये का बैंक लोन था, जो दादा ने भर दिया था। दादा बार-बार पैसे लौटाने का दबाव बना रहा था, जिसे लेकर रविंद्र डर और लालच में आ गया। उसने सोचा कि दादा-दादी को रास्ते से हटाने पर न केवल कर्ज से छुटकारा मिलेगा, बल्कि संपत्ति पर भी कब्जा हो जाएगा। उसने वहां मंदिर बनाने और कबाड़ी का काम करने तक की योजना बना रखी थी।
दो साथियों को दिया लालच
रविंद्र ने कबूल किया कि वारदात को अंजाम देने के लिए उसने जयसिंहपुरा गांव के प्रदीप और गुलशन को शामिल किया। उन्हें लालच दिया गया कि दादा के कबाड़ी गोदाम से तांबा चोरी कर लेंगे और घटना को लूट का रूप दे देंगे। लालच में आकर दोनों आरोपी साजिश में शामिल हो गए।
रात के अंधेरे में की गई निर्मम हत्या
पुलिस के अनुसार वारदात की रात तीनों आरोपी दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए। रात 11:47 बजे से 1:15 बजे के बीच दादा-दादी के मुंह पर टेप लगाकर गला दबाया गया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
पोते को पुकारती रही दादी, वही निकला कातिल
डीएसपी गौरखपाल राणा ने बताया कि वारदात के समय रविंद्र मंकी कैप पहने हुए था। दादी लगातार अपने पोते को पुकारती रही—“रविंद्र बचा लो…”, लेकिन उसे यह अंदाजा नहीं था कि हत्या करने वाला वही उसका पोता है। आरोपी घटना को लूट का रूप देना चाहता था, लेकिन पुलिस जांच में उसकी साजिश बेनकाब हो गई।पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस हत्याकांड में परिवार का कोई अन्य सदस्य शामिल था या नहीं।
डीएसपी गौरखपाल राणा:
पूछताछ में आरोपी पोते ने स्वीकार किया है कि उसने संपत्ति और कर्ज से छुटकारा पाने के लिए अपने दादा-दादी की हत्या की योजना बनाई थी। दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है, मामले की गहन जांच जारी है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हरियाणा के 700 जर्जर स्कूलों में बनेंगे नए भवन, 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी साल स्थापित होंगी ICT लैब: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की स्कूल शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कंडम हो चुके लगभग 700 स्कूलों में नए भवनों का निर्माण जल्द शुरू करवाने और सभी 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी वर्ष ICT लैब स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा...

जुंडला मंडी में धान खरीद पर भड़के चढूनी, बोले- 17% नमी पर कटौती बर्दाश्त नहीं,उठान में देरी से किसान बेहाल

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल की जुंडला अनाज मंडी में धान की खरीद और उठान में हो रही देरी को लेकर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने सरकार और मंडी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे चढूनी ने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना...

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस और सुक्खू सरकार को घेरा, 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का किया दावा

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग और जंजैहली मंडल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा निशाना साधा।उन्होंने राहुल गांधी पर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए उन्हें...

हिमाचल में AAP ने तेज की चुनावी तैयारी, अगले महीने शिमला आएंगे अरविंद केजरीवाल

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं।आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है।इसी कड़ी में शिमला में पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया गया।इस दौरान AAP के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज...

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत, आधा दर्जन से अधिक सीनियर छात्रों से पूछताछ

हमीरपुर,अरविंद-:डॉ.राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल हमीरपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र के साथ कथित रैगिंग और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है।इस मामले में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के आधा दर्जन से अधिक छात्र जांच के दायरे में हैं।शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.