प्रदेश में स्वास्थ्य, शिक्षा और संगठन तीनों मोर्चों पर विफल साबित हो रही सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

कांगड़ा/9 फरवरी-:पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान सुक्खू सरकार के शासनकाल में प्रदेश का आम नागरिक खुद को असहाय और ठगा हुआ महसूस कर रहा है। सरकार की नीतियां जनकल्याण की बजाय आम लोगों पर अतिरिक्त बोझ डालने वाली साबित हो रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की सबसे बड़ी मार बीमार मरीजों, शिक्षा संस्थानों और युवाओं पर पड़ रही है।
जयराम ठाकुर ने अस्पतालों में जांच दरें बढ़ाने के फैसले को अमानवीय बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित “फ्री डायग्नोस्टिक इनिशिएटिव सर्विस” योजना के अंतर्गत प्रदेश के अस्पतालों में मरीजों को नि:शुल्क जांच की सुविधा मिल रही थी। इस योजना में कुल खर्च का 90 प्रतिशत हिस्सा केंद्र सरकार वहन करती है और राज्य सरकार को मात्र 10 प्रतिशत योगदान देना होता है। इसके बावजूद सुक्खू सरकार इस न्यूनतम हिस्सेदारी को देने से पीछे हट रही है, जिसके कारण प्रदेश के मरीजों की जान खतरे में डाली जा रही है।उन्होंने कहा कि एक कल्याणकारी राज्य में सरकार की पहली जिम्मेदारी जरूरतमंद और बीमार व्यक्ति की मदद करना होती है, लेकिन यहां स्थिति इसके उलट है। आर्थिक तंगी का बहाना बनाकर स्वास्थ्य सुविधाओं में कटौती की जा रही है। जहां एक ओर केंद्र सरकार देश में 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने का कार्य कर रही है, वहीं हिमाचल में सुक्खू सरकार 75 लाख लोगों से नि:शुल्क जांच का अधिकार छीनने पर तुली हुई है।नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री का तथाकथित वित्तीय अनुशासन केवल गरीबों और मरीजों पर ही लागू होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल के दिनों में सरकार ने अधिकारियों को इंटरनेट भत्ता देने, अपने करीबी मित्रों को बोर्ड-निगमों में अध्यक्ष बनाने और सलाहकारों की फौज खड़ी करने में कोई कमी नहीं छोड़ी। पंचायत चुनाव समय पर न करवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया और असंवैधानिक सीपीएस को बचाने के लिए करोड़ों रुपये वकीलों पर खर्च किए गए, लेकिन मरीजों के लिए 10 प्रतिशत हिस्सा देने में सरकार के हाथ कांप रहे हैं।
जयराम ठाकुर ने कहा कि इससे पहले भी हिम केयर जैसी स्वास्थ्य योजना को बंद कर दिया गया, जो गरीब और मध्यम वर्ग के लिए वरदान साबित हो रही थी। इसके चलते लोगों को इलाज के लिए कर्ज लेने तक की नौबत आ गई। अब केंद्र सरकार की ओर से दी जा रही नि:शुल्क जांच सुविधाओं को भी बंद करने और अन्य जांचों की दरें बढ़ाने का निर्णय लिया जा रहा है, जो पहले से ही बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए किसी बड़े आघात से कम नहीं है।
धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इंटर जोनल कबड्डी प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर जय राम ठाकुर ने विश्वविद्यालय प्रशासन और खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद जिस प्रकार आयोजन किया गया, वह प्रशंसनीय है। उन्होंने कबड्डी वर्ल्ड कप चैंपियन हिमाचल की बेटियों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया।उन्होंने कहा कि यदि केंद्रीय विश्वविद्यालय को पर्याप्त संसाधन और सहयोग मिले तो यह संस्थान शिक्षा और खेल दोनों क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों को छू सकता है। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बावजूद सुक्खू सरकार द्वारा एफएआर के 32 करोड़ रुपये जमा न किए जाने के कारण विश्वविद्यालय के स्थायी कैंपस का निर्माण कार्य ठप पड़ा हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा इस मुद्दे पर सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी।
इसके अलावा जिला कांगड़ा के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित मंडल कार्यक्रम में शामिल होकर जय राम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह, अनुशासन और संगठन के प्रति समर्पण ही भाजपा की असली ताकत है। कार्यक्रम के दौरान कांगड़ा के सांसद राजीव भारद्वाज के जन्मदिवस पर केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।
जयराम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सुक्खू सरकार की नाकामियों और जनविरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश का आम आदमी सरकार के तथाकथित व्यवस्था परिवर्तन का दर्द क्यों झेले। आने वाले समय में जनता सच्चाई को समझेगी और लोकतांत्रिक तरीके से सरकार को जवाब देगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

असम पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

हरियाणा -:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी   दिवसीय दौरे पर असम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने असम की नव-निर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। समारोह में कई राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री सैनी ने असम सरकार को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा...

पीएम की ‘सोना न खरीदने’ की अपील से हिमाचल के ज्वेलर्स चिंतित, कारोबार पर संकट गहराने की आशंका

शिमला -:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देशवासियों से एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील के बाद हिमाचल प्रदेश के सराफा कारोबारियों में चिंता बढ़ गई है। प्रधानमंत्री ने इस अपील को देश के राजकोषीय घाटे को कम करने और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक कदम बताया है, लेकिन ज्वेलर्स...

चंडीगढ़ निकाय चुनाव पर कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा का बड़ा बयान

चंडीगढ़ -:चंडीगढ़ में निकाय चुनावों के नतीजों को लेकर कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा ने भरोसा जताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार शानदार जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता का समर्थन भाजपा के साथ है और पार्टी विकास के मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है। मंत्री रणवीर गंगवा ने देश के मौजूदा हालात...

पीएम के बयान पर कांग्रेस का हमला, आर्थिक हालात पर सरकार से जवाब मांगने लगी विपक्षी पार्टियां

शिमला-: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में देशवासियों से सोने की खरीदारी सीमित करने, विदेश यात्राओं में कटौती करने और ईंधन की बचत करने की अपील के बाद राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। कांग्रेस ने इस बयान को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए देश की आर्थिक स्थिति को लेकर स्पष्ट जानकारी देने...

हल्का उत्तरी में भाजपा नेता अक्षय शर्मा की बैठकों का दौर, श्री आरती देवा मंदिर में टेका माथा

कहा — सनातन धर्म हमें एक-दूसरे का साथ देना और समाज सेवा सिखाता है अमृतसर। अमृतसर हल्का उत्तरी से भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने आज हल्का उत्तरी के विभिन्न इलाकों में बैठकों का आयोजन कर लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने श्री आरती देवा मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद भी...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.