/ Jul 05, 2026

आयुष्मान भारत/चिरायु सर्जिकल कैंप में 10 दिनों में 137 सफल ऑपरेशन

पंचकूला,11 फरवरी : हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार 2 फरवरी से 11 फरवरी तक प्रदेशभर में आयुष्मान भारत/चिरायु हरियाणा सर्जिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस विशेष अभियान का उद्देश्य योजना के पात्र लाभार्थियों की लंबित सर्जरियों को शीघ्रता से पूरा करना और उन्हें समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण, निःशुल्क तथा कैशलेस उपचार उपलब्ध कराना रहा।
इसी क्रम में जिला पंचकूला के सिविल अस्पताल, सेक्टर-6 में भी व्यापक स्तर पर सर्जिकल कैंप आयोजित किया गया। सिविल सर्जन डॉ. मुक्ता कुमार के नेतृत्व में अस्पताल प्रशासन, विशेषज्ञ चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और आयुष्मान टीम ने समन्वित प्रयासों से कैंप को सफल बनाया। मरीजों की जांच, परामर्श, प्री-ऑपरेटिव प्रक्रियाएं और सर्जरी की व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित की गईं।11 फरवरी तक कुल 137 सर्जरी सफलतापूर्वक की गईं। इनमें 37 जनरल सर्जरी, 12 ईएनटी, 32 नेत्र रोग, 45 स्त्री रोग, 9 आर्थोपेडिक तथा 2 अन्य विभागों की सर्जरी शामिल रहीं। सभी प्रक्रियाएं योजना के अंतर्गत पूरी तरह निःशुल्क और कैशलेस रहीं, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीजों को बड़ी राहत मिली।डॉ. मुक्ता कुमार ने कहा कि यह अभियान राज्य सरकार की जनस्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने समस्त चिकित्सा व प्रशासनिक टीम की सराहना करते हुए नागरिकों से अपील की कि वे आयुष्मान भारत/चिरायु हरियाणा योजना का अधिकतम लाभ उठाएं और जरूरत पड़ने पर सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध सुविधाओं का उपयोग करें।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

विक्रमादित्य सिंह का दावा: बीडीसी से नगर परिषद तक कांग्रेस का दबदबा, राम मंदिर चंदा मामले में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी नतीजों को कांग्रेस के पक्ष में बड़ा जनादेश बताया है। ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों ने मंत्री से मुलाकात...

गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपी कोर्ट में पेश, रिमांड खत्म होने के बाद जांच का दायरा बढ़ा

करनाल-:करनाल के कुटेल हथियार बरामदगी मामले में गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपियों का तीन दिन का पुलिस रिमांड पूरा हो गया है।आज सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं मुठभेड़ में घायल छठा आरोपी अस्पताल में भर्ती है, जिसे स्वस्थ होने के बाद दोबारा रिमांड पर लिया जाएगा।पुलिस पूछताछ में दो...

स्पीति घाटी में हर पांचवां वयस्क गॉलस्टोन से पीड़ित, IGMC के अध्ययन ने बढ़ाई स्वास्थ्य चिंता

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश की दुर्गम और अत्यधिक ऊंचाई वाली स्पीति घाटी में रहने वाले मूल निवासियों के बीच पित्त की पथरी (गॉलस्टोन) की बीमारी चिंताजनक स्तर पर पाई गई है। आईजीएमसी शिमला के विशेषज्ञों द्वारा किए गए एक जनसंख्या-आधारित अध्ययन में खुलासा हुआ है कि घाटी के हर पांच में से एक से अधिक वयस्क,...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच हो, कांग्रेस ने उठाई मांग

शिमला,संजू -:कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा विवाद की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए कहा कि यह मामला करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था से जुड़ा है,इसलिए इसकी सच्चाई पूरी पारदर्शिता के साथ सामने आनी चाहिए।उन्होंने कहा कि केवल राज्य स्तर की जांच पर्याप्त नहीं है...

पलवल पत्रकार प्रकरण.. एमडब्ल्यूबी प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव और एडीजीपी से की मुलाकात

चंडीगढ़-:मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) के उत्तर भारत अध्यक्ष चंद्र शेखर धरणी के नेतृत्व में संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रेय तथा एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) संजय कुमार से मुलाकात कर पलवल में पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले को प्रमुखता से उठाया।प्रतिनिधिमंडल ने जिला...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.