/ Jul 06, 2026

उत्तर भारत के सरकारी अस्पताल में पहली बार हुआ ऐसा ऑपरेशन

शिमला, संजू-:इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी), शिमला ने चिकित्सा क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल के सर्जरी विभाग की टीम ने 44 वर्षीय पेट के कैंसर से पीड़ित महिला मरीज की जटिल लैप्रोस्कोपिक ‘नियर टोटल गैस्ट्रेक्टॉमी’ सर्जरी सफलतापूर्वक की है।इस ऑपरेशन के दौरान मरीज के लगभग 90 प्रतिशत पेट को दूरबीन तकनीक (लैप्रोस्कोपी) से निकालकर उसका पुनर्निर्माण किया गया। करीब छह घंटे तक चली यह सर्जरी पूरी तरह सफल रही और फिलहाल मरीज की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। उत्तर भारत के किसी सरकारी अस्पताल में इस प्रकार की यह पहली सर्जरी मानी जा रही है।
अब तक आईजीएमसी में लैप्रोस्कोपी के माध्यम से अधिकतम 50 प्रतिशत पेट निकालने की सर्जरी ही की गई थी, लेकिन पहली बार 90 प्रतिशत पेट हटाने जैसी अत्यंत जटिल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया है। यह उपलब्धि न केवल आईजीएमसी बल्कि प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए भी मील का पत्थर साबित हुई है।आईजीएमसी के मेडिकल सुपरिटेंडेंट (एमएस) डॉ. राहुल राव ने बताया कि सर्जरी विभाग ने यह जटिल ऑपरेशन 2 फरवरी 2026 को शिमला निवासी 44 वर्षीय महिला मरीज पर किया। उन्होंने कहा कि पूर्ण रूप से लैप्रोस्कोपिक नियर टोटल गैस्ट्रेक्टॉमी जैसी सर्जरी आमतौर पर बड़े निजी अस्पतालों में की जाती है, लेकिन आईजीएमसी की विशेषज्ञ टीम ने इसे सरकारी संस्थान में सफलतापूर्वक कर दिखाया है। यह उपलब्धि संस्थान के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ती है। यह सर्जरी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. वेद शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।
डॉ. राव ने यह भी बताया कि अस्पताल में आधुनिक मशीनों और उपकरणों के नवीनीकरण तथा एडवांस सेटअप की स्थापना के कारण इस तरह की जटिल सर्जरी संभव हो पा रही हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ‘सुक्खु’ की दूरदर्शी सोच की सराहना करते हुए कहा कि चिकित्सा संस्थानों को आधुनिक तकनीक से सुसज्जित करने के प्रयासों का ही यह सकारात्मक परिणाम है।
सहायक प्रोफेसर सर्जिकल गैस्ट्रोएंटोलॉजी डॉ. विपिन शर्मा ने बताया कि मरीज पिछले कई महीनों से पेट दर्द, लगातार वजन घटने और भोजन निगलने में कठिनाई जैसी समस्याओं से जूझ रही थी। विस्तृत जांच के बाद उसमें उन्नत अवस्था के गैस्ट्रिक कैंसर की पुष्टि हुई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विशेषज्ञ सर्जनों, एनेस्थीसिया टीम और प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की संयुक्त टीम गठित की गई। पूरी योजना और सावधानी के साथ ऑपरेशन को अंजाम दिया गया।यूनिट हेड डॉ. वेद शर्मा ने बताया कि लैप्रोस्कोपिक तकनीक से इतने बड़े हिस्से की सर्जरी करना बेहद चुनौतीपूर्ण होता है। इस पद्धति में छोटे-छोटे चीरे लगाकर ऑपरेशन किया जाता है, जिससे संक्रमण का खतरा कम होता है, दर्द कम रहता है और मरीज तेजी से स्वस्थ होता है। उन्होंने कहा कि इस सफलता से भविष्य में प्रदेश के कैंसर मरीजों को राज्य से बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी।आईजीएमसी की इस उपलब्धि से न केवल संस्थान की प्रतिष्ठा बढ़ी है, बल्कि प्रदेश में उन्नत कैंसर उपचार सेवाओं को भी नई मजबूती मिली है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

स्पोर्ट्स टूरिज्म बना कांगड़ा की नई पहचान, बढ़ी देशी-विदेशी पर्यटकों की आमद

राहुल चावला,धर्मशाला-:जिला कांगड़ा में पर्यटन गतिविधियों को इस वर्ष स्पोर्ट्स टूरिज्म ने नई गति दी है।धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मुकाबलों और बीड़-बिलिंग में विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग गतिविधियों के चलते देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक जिले का रुख कर रहे हैं।इसका सीधा लाभ स्थानीय पर्यटन उद्योग,होटल व्यवसाय,टैक्सी ऑपरेटरों और अन्य पर्यटन से जुड़े...

प्रदेश को कर्ज में डुबोकर और पार्टी से अलग थलग होकर, हताशा के दौर से गुजर रहे सीएम सुक्खू – अनुराग ठाकुर

मंडी,धर्मवीर-:भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महाअभियान में शिरकत करने नाचन विधानसभा के गोहर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर जुबानी हमला बोला है।अनुराग ठाकुर का कहना है कि कांग्रेस प्रदेश सरकार ने अपने 4 वर्षों के कार्यकाल में जनता से की,कोई भी गारंटी पूरी नहीं की है।सीएम...

डॉ. अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर बोला हमला, राहुल गांधी और हुड्डा के नेतृत्व पर उठाए सवाल

अम्बाला-:हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए राहुल गांधी,भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।उन्होंने संगठन,महिला नेतृत्व,विकास कार्यों और मतदाता सूची पुनरीक्षण जैसे मुद्दों पर भी भाजपा का पक्ष रखा। हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि...

बारिश के बीच भी मां चिंतपूर्णी धाम में श्रद्धालुओं की आस्था बरकरार, शांतिपूर्ण रहे दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:मां चिंतपूर्णी शक्तिपीठ में रविवार को श्रद्धालुओं की आस्था का विशेष उत्साह देखने को मिला।प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से पहुंचे भक्तों ने माता रानी के पावन दरबार में माथा टेककर सुख,शांति और परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की। हालांकि,सामान्य रविवारों की तुलना में इस बार मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या कुछ कम रही,जिसका प्रमुख कारण...

विक्रमादित्य सिंह का दावा: बीडीसी से नगर परिषद तक कांग्रेस का दबदबा, राम मंदिर चंदा मामले में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी नतीजों को कांग्रेस के पक्ष में बड़ा जनादेश बताया है। ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों ने मंत्री से मुलाकात...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.