CBSE स्कूल में अध्यापक नियुक्ती का मामला,अदालत ने सरकार को भेजा नोटिस

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश में सीबीएसई संबद्ध स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस मामले में विभिन्न शिक्षक संगठनों के संयुक्त मोर्चे ने सरकार के फैसले को चुनौती देते हुए हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। मंगलवार को न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर और न्यायमूर्ति विपिन चंद्र नेगी की डिवीजन बेंच ने मामले पर सुनवाई की।
याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता संजीव भूषण ने अदालत में दलील दी कि राज्य सरकार ने 134 स्कूलों को सीबीएसई से संबद्ध करने का नीतिगत निर्णय लिया है, जिस पर शिक्षकों को आपत्ति नहीं है। हालांकि, इन स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए तय की गई नई चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाए गए हैं। उनका कहना है कि आयोग के माध्यम से चयनित और वर्षों से सेवाएं दे रहे शिक्षकों को दोबारा परीक्षा प्रक्रिया से गुजरने के लिए बाध्य करना अनुचित है।
याचिका में यह भी आरोप लगाया गया है कि एक ओर सरकार हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड  को कमतर बताकर स्कूलों का CBSE से संबद्धीकरण कर रही है, वहीं दूसरी ओर शिक्षकों की चयन परीक्षा हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड  को से ही आयोजित करवाई जा रही है। शिक्षकों का तर्क है कि केवल ऑब्जेक्टिव टाइप टेस्ट के आधार पर चयन करना उनके अनुभव और सेवा अवधि की अनदेखी है, जिससे मनोबल प्रभावित होगा।अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार को 12 तारीख से पहले जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि चयन परीक्षा 22 तारीख को प्रस्तावित है, ऐसे में अगली सुनवाई से पहले सरकार का पक्ष स्पष्ट होना अहम माना जा रहा है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल में बढ़ते प्रदूषण पर राज्यपाल चिंतित, बोले—पहाड़ों को स्वच्छ रखना सबकी जिम्मेदारी

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर बढ़ते कचरे और प्रदूषण को लेकर राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने चिंता जताई है।उन्होंने कहा कि बाहरी लोगों के चिंता जताने से पहले स्थानीय लोगों को अपने प्रदेश की स्वच्छता के बारे में सोचना चाहिए।हिमाचल को अपना घर समझकर साफ-सुथरा रखना सभी की जिम्मेदारी है। राज्यपाल लोकभवन में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय...

चार महीने से बेरोजगार तहबाजारियों का सरकार को अल्टीमेटम, काले झंडे दिखाकर विरोध करने की चेतावनी

शिमला/संजू-:शिमला के लोअर बाजार से तहबाजारियों को हटाए जाने के बाद अब रोजगार का संकट गहराता जा रहा है। पिछले चार महीनों से आजीविका प्रभावित होने से परेशान तहबाजारियों ने अब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान कर दिया है। इसी सिलसिले में तहबाजारी यूनियन के सदस्य नगर निगम के उपमहापौर कार्यालय पहुंचे और...

हमीरपुर की सभी पंचायतों में लगेंगे रूफटॉप सोलर प्लांट, 135 पंचायतों ने जमा करवाया फंड

हमीरपुर,अरविंद-:जिला हमीरपुर में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए अब सभी ग्राम पंचायत भवनों की छतों पर रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित किए जाएंगे।जिला प्रशासन ने इस दिशा में कार्य शुरू कर दिया है।जिले की कुल 248 ग्राम पंचायतों को सौर ऊर्जा से जोड़ने की योजना है।इनमें से अब तक 135 पंचायतों ने रूफटॉप सोलर...

हिमाचल के शहद से बनेगा मीड, मधुमक्खी पालकों के लिए खुलेंगे कमाई के नए रास्ते

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश में मधुमक्खी पालन से जुड़े किसानों और ग्रामीण परिवारों के लिए शहद की बिक्री लंबे समय से एक बड़ी चुनौती रही है।बाजार में कीमतों का उतार-चढ़ाव, बिचौलियों पर निर्भरता और उत्पाद की बिक्री को लेकर अनिश्चितता के कारण कई बार मधुमक्खी पालकों को उनकी मेहनत के अनुरूप लाभ नहीं मिल पाता।अब प्रदेश...

IIT मंडी के छह प्रशिक्षुओं को लेकर आ रही टैक्सी में भड़की आग, चालक समेत सभी ने कूदकर बचाई जान

मंडी,धर्मवीर-:आईआईटी मंडी के छह प्रशिक्षुओं को लेकर मंडी शहर की ओर आ रही एक अल्टो टैक्सी में बुधवार शाम अचानक आग लग गई।घटना कटिंडी के पास पेश आई,जहां आग की लपटें उठती देख टैक्सी चालक और उसमें सवार सभी छह प्रशिक्षु तुरंत वाहन से बाहर निकल आए।उनकी सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।गनीमत रही कि...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.