मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक, 657 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी

चंडीगढ़, 11 मार्च -:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के लिए आवश्यक उपकरणों की खरीद और कई विकास परियोजनाओं से जुड़े टेंडरों को मंजूरी दी गई। नेगोसिएशन के बाद सरकार को करोड़ों रुपये की बचत भी हुई।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक में कुल 15 एजेंडे प्रस्तुत किए गए, जिनकी अनुमानित लागत 675.82 करोड़ रुपये थी। बातचीत और नेगोसिएशन के बाद इन कार्यों को 657.82 करोड़ रुपये में मंजूरी दी गई, जिससे सरकार को लगभग 68 करोड़ रुपये की बचत हुई।बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए, ताकि सभी कार्य समय पर पूरे हो सकें। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और टेंडर प्रक्रिया भी समयबद्ध तरीके से पूरी की जाए।बैठक में यमुनानगर और पानीपत थर्मल पावर प्लांट के लिए ऑटोमेटेड कोयला सप्लाई और रखरखाव से संबंधित प्रक्रिया को भी पूरा किया गया। इसके अलावा डीएचबीवीएनएल के लिए 220 केवी और 33/11 केवी बिजली ट्रांसफॉर्मर की खरीद को अंतिम रूप दिया गया।
गुरुग्राम में बसई जलघर से सेक्टर-25 तक रेलवे लाइन के नीचे से नई पाइपलाइन डालने के कार्य को भी मंजूरी दी गई, जिस पर लगभग 55 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वहीं सेक्टर-16 बूस्टिंग स्टेशन के लिए पाइपलाइन बिछाने के कार्य को भी स्वीकृति दी गई।
बैठक में गुरुग्राम में स्टॉर्म वाटर निकासी के लिए अशोक विहार से भीमगढ़ खेड़ी रेलवे कल्वर्ट तक आरसीसी मास्टर ड्रेन बनाने के कार्य को मंजूरी दी गई, जिस पर करीब 17.60 करोड़ रुपये खर्च होंगे। फरीदाबाद में लगभग 41.84 करोड़ रुपये की लागत से 20 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने के टेंडर को भी अंतिम रूप दिया गया।
इसके अलावा महेंद्रगढ़ के धनोदा, फरीदाबाद के नावदा और हिसार के किरोड़ी गांव में 400 केवी सब-स्टेशन स्थापित करने के कार्य को मंजूरी दी गई। इन परियोजनाओं पर करीब 157 करोड़ रुपये की लागत आएगी। साथ ही बावल में बनने वाले न्यायिक कॉम्प्लेक्स के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया भी पूरी की गई, जिसकी लागत करीब 18 करोड़ रुपये होगी।
बैठक में अन्य विकास कार्यों और जरूरी खरीद प्रक्रियाओं को भी मंजूरी प्रदान की गई।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

करनाल में जम्मू-कश्मीर की निजी बस पर पथराव, 4 शीशे टूटे; यात्री घायल

करनाल/राकेश कुमार शर्मा-:हरियाणा के करनाल में एक निजी ढाबे पर पार्किंग को लेकर हुआ विवाद हिंसक हो गया।यहां जम्मू-कश्मीर की एक निजी बस पर पथराव किए जाने का मामला सामने आया है।आरोप है कि कार सवार दो व्यक्तियों ने बस पर पत्थर फेंके,जिससे बस के तीन से चार शीशे टूट गए।इस घटना में शीशे के...

सराहन में वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, कांग्रेस के दिग्गज जुटे; नेताओं ने याद किया योगदान

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की स्मृति में शिमला जिले के रामपुर बुशहर के सराहन स्थित माता भीमा काली मंदिर परिसर में उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया।इस मौके पर हजारों लोग अपने नेता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री,लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह,पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह,मंत्री...

सिरसा ग्रेनेड हमला: NIA ने चार और आरोपियों के खिलाफ दाखिल किया पूरक आरोपपत्र,सीमा पार नेटवर्क का खुलासा

सिरसा-:राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने हरियाणा के सिरसा में महिला थाने के पास हुए ग्रेनेड हमले के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दाखिल किया है।आरोपियों में राजबीर सिंह उर्फ फौजी,वेद प्रकाश उर्फ पम्मा,जीवनजोत सिंह ग्रेवाल उर्फ ज्योति और चिराग ठकराल शामिल हैं।शनिवार को पंचकूला स्थित NIA की विशेष अदालत में यह आरोपपत्र...

नीदरलैंड के अंतर्राष्ट्रीय संगठन ने जसप्रीत पाल को हिमाचल में सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

मंडी/धर्मवीर-छोटी काशी मंडी निवासी साइकिलिस्ट जसप्रीत पाल हिमाचल प्रदेश के पहले बाइसिकल मेयर बन गए हैं।उन्हें अंतरराष्ट्रीय संगठन बीवाईसीएस द्वारा हिमाचल प्रदेश का पहला बाइसिकल मेयर नियुक्त किया गया है।बता दें कि बीवाईसीएस नीदरलैंड स्थित एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है,जो साइकिलिंग को बढ़ावा देने और शहरों को अधिक साइकिल-अनुकूल बनाने के लिए स्थानीय नेतृत्व तथा समुदायों...

चिंतपूर्णी मंदिर में होमगार्ड की ईमानदारी: महिला को लौटाया डेढ़ लाख रुपये का आईफोन प्रो

चिंतपूर्णी, विकास-: शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के मंदिर परिसर में तैनात होमगार्ड के जवानों ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए श्रद्धालु का गुम हुआ महंगा मोबाइल फोन वापस लौटाया। होमगार्ड के इस सराहनीय कार्य की महिला श्रद्धालु ने प्रशंसा करते हुए जवानों का आभार जताया।जानकारी के अनुसार, होशियारपुर निवासी सुरिंदर कौर पत्नी बलदेव...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.