राजनीतिक हितों के लिए सुक्खू कानूनी प्रक्रिया की उड़ा रहे धज्जियां : डॉ. राजीव बिंदल

धर्मशाला, राहुल -:हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने धर्मशाला में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में राज्य की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दिल्ली पुलिस और हिमाचल प्रदेश पुलिस के बीच हाल ही में सामने आए विवाद को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि राजनीतिक हितों के कारण प्रदेश में कानूनी प्रक्रियाओं की अनदेखी की जा रही है।
डॉ. बिंदल ने कहा कि तीन यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कस्टडी को लेकर दिल्ली पुलिस और हिमाचल पुलिस के बीच जो टकराव सामने आया है, वह प्रदेश के इतिहास में अभूतपूर्व है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन कार्यकर्ताओं पर देश की छवि खराब करने का आरोप है, उन्हें बचाने के लिए राज्य सरकार अनावश्यक विवाद पैदा कर रही है। उनके अनुसार दिल्ली पुलिस अदालत के आदेशों और कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए हिमाचल प्रदेश पहुंची थी, लेकिन इसके बावजूद हिमाचल पुलिस ने दिल्ली पुलिस कर्मियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर उनकी कार्रवाई में बाधा डाली।उन्होंने कहा कि जब किसी राज्य की सरकार राजनीतिक कारणों से एक पुलिस बल को दूसरे के खिलाफ खड़ा करती है तो इससे संवैधानिक व्यवस्था और कानून के शासन पर सवाल खड़े होते हैं। उनका कहना था कि ऐसी घटनाएं लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए ठीक संकेत नहीं देतीं और इससे प्रदेश की छवि भी प्रभावित होती है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वन माफिया, नशा माफिया, ट्रांसफर माफिया और चिट्टा माफिया जैसी समस्याएं लगातार सामने आ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन अधिकारियों और कर्मचारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी दी गई है, वे स्वयं को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।
सरकार ने 40 महीनों में जनता को दिए 40 ज़ख्म
आर्थिक मुद्दों को लेकर भी डॉ. बिंदल ने राज्य सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल के लगभग 40 महीनों में जनता पर कई प्रकार के आर्थिक बोझ डाले हैं। उनके अनुसार सरकार का पहला बड़ा फैसला डीजल पर लगभग 7.50 रुपये वैट बढ़ाने का था, जिससे हर वर्ग प्रभावित हुआ। उन्होंने दावा किया कि पिछले 40 महीनों में विभिन्न करों और शुल्कों के माध्यम से लगभग 8000 करोड़ रुपये जनता से वसूले गए हैं।
उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन दरों में वृद्धि की है, साथ ही बिजली और पानी के शुल्क तथा एचआरटीसी बस किराए में भी बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा कई अन्य सेवाओं और वस्तुओं के दाम बढ़ने से आम लोगों की परेशानियां बढ़ी हैं।
वर्तमान सरकार की निजी स्कूलों के साथ मिलीभगत
शिक्षा के मुद्दे पर बोलते हुए डॉ. बिंदल ने आरोप लगाया कि प्रदेश में सरकारी स्कूलों को बंद किए जाने की प्रक्रिया चल रही है, जिससे शिक्षा व्यवस्था को नुकसान हो सकता है। उनका कहना था कि कई स्थानों पर जहां सरकारी स्कूल बंद किए गए हैं, वहीं आसपास निजी स्कूल खुलते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने इसे सरकार और निजी स्कूलों के बीच संभावित मिलीभगत का संकेत बताते हुए कहा कि इससे सरकारी शिक्षा व्यवस्था कमजोर हो सकती है।
डॉ. बिंदल ने यह भी कहा कि वर्तमान सरकार ने लगभग 40 से 45 महीनों के दौरान करीब 45 हजार करोड़ रुपये का कर्ज लिया है, जिससे प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर दबाव बढ़ा है। उनका कहना था कि वर्ष 2022 में जनता ने कांग्रेस को प्रदेश की स्थिति सुधारने के लिए जनादेश दिया था, लेकिन सरकार जनता को राहत देने के बजाय अपनी राजनीतिक प्राथमिकताओं में व्यस्त दिखाई दे रही है।उन्होंने आरोप लगाया कि आज हालात ऐसे बन गए हैं कि सरकार स्वयं सड़कों पर उतरकर धरने और प्रदर्शनों की राजनीति कर रही है, जबकि जनता महंगाई और बढ़ते खर्चों से जूझ रही है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

657 करोड़ बैंक घोटाला: 329 करोड़ रुपये का फर्जी तरीके से सीने में निवेश

मोनिका रावत/पंचकूला-:657 करोड़ रुपये के बहुचर्चित बैंक घोटाले की जांच में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित तौर पर सरकारी धन की नई मनी ट्रेल का खुलासा किया है। जांच एजेंसी के अनुसार, सरकारी विभागों से कथित रूप से निकाली गई 329 करोड़ रुपये से अधिक की राशि पहले शेल कंपनियों के खातों में पहुंचाई...

घग्गर समेत सभी नदी-नाले उफान पर, पंचकूला में नदी किनारे जाने पर रोक; धारा 163 लागू

मोनिका रावत/पंचकूला : हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश और पंचकूला में पिछले 48 घंटे से जारी वर्षा के कारण घग्गर नदी समेत जिले की सभी प्रमुख नदियां और बरसाती नाले उफान पर हैं। घग्गर नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से उसने रौद्र रूप धारण कर लिया है। संभावित बाढ़...

मानसून की चुनौती के बीच हथनीकुंड बैराज अलर्ट मोड पर, हाईटेक सुरक्षा इंतज़ामों पर प्रशासन का भरोसा

यमुनानगर/परवेज खान-:मानसून के सक्रिय होते ही यमुना नदी के जलस्तर में संभावित बढ़ोतरी को देखते हुए यमुनानगर का हथनीकुंड बैराज पूरी तरह हाई अलर्ट पर है।सिंचाई विभाग ने इस बार बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। विभाग का कहना है कि बैराज की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए पहले...

हिमाचल में बारिश का कहर: सीएम सुक्खू ने लोगों से की सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने कई क्षेत्रों में जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में तेज बारिश के कारण भूस्खलन, सड़क अवरोध और जलभराव की घटनाएं सामने आई हैं। कई स्थानों पर नदियों और खड्डों का जलस्तर बढ़ने से लोगों की चिंताएं...

हिमाचल में लगातार बारिश से हालात बिगड़े, 124 सड़कें बंद, 442 ट्रांसफार्मर और 19 पेयजल योजनाएं प्रभावित

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में सड़क,बिजली और पेयजल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने बताया कि 10 जुलाई सुबह 10 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 124 सड़कें...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.