हिमाचल में LPG गैस आपूर्ति को लेकर बढ़ी चिंता, पर्यटन कारोबारियों और स्थानीय लोगों ने जताई फिक्र

शिमला, संजू -:मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच दुनिया भर में ईंधन तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति को लेकर चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। खासतौर पर इजराइल – ईरान  विवाद  और अमेरिका की भूमिका को लेकर चल रहे तनाव का असर वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ रहा है। इसी का प्रभाव अब भारत के कुछ हिस्सों में भी देखने को मिल रहा है। हिमाचल प्रदेश में भी एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है। राज्य के कई क्षेत्रों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता कम होने की खबरें सामने आ रही हैं। इस स्थिति को लेकर पर्यटन कारोबारियों और स्थानीय लोगों ने चिंता जताते हुए सरकार से समय रहते समाधान निकालने की मांग की है।
राजधानी शिमला  में स्थानीय लोगों ने एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर चिंता व्यक्त की है। लोगों का कहना है कि यदि मध्य-पूर्व में जारी तनाव लंबे समय तक चलता है तो इसका असर भारत में गैस आपूर्ति पर भी पड़ सकता है। उनका कहना है कि कुछ क्षेत्रों में पहले ही कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर मिलना मुश्किल हो गया है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि अगर स्थिति जल्द सामान्य नहीं हुई तो आने वाले समय में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता भी प्रभावित हो सकती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रदेश में जल्द ही त्योहारों और शादियों का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे समय में यदि गैस की आपूर्ति प्रभावित होती है तो लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कई लोगों ने यह भी बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग में दिक्कतें आ रही हैं। इसके चलते महिलाओं और बुजुर्गों को गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है।
लोगों ने राज्य सरकार से मांग की है कि वह केंद्र सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर प्रदेश के लिए एलपीजी गैस का कोटा सुनिश्चित करे, ताकि भविष्य में किसी तरह की कमी की स्थिति पैदा न हो और आम जनता को राहत मिल सके।
वहीं पर्यटन कारोबारी इंद्रजीत सिंह ने भी गैस आपूर्ति को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि प्रदेश का पर्यटन उद्योग पहले ही कई चुनौतियों का सामना कर रहा है। बीते समय में प्राकृतिक आपदाओं और इस साल कम बर्फबारी के कारण पर्यटन कारोबार को नुकसान उठाना पड़ा है। ऐसे में अगर कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित होती है तो होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।उन्होंने कहा कि फिलहाल सरकार की ओर से गैस की पर्याप्त उपलब्धता का दावा किया जा रहा है, लेकिन अगर अंतरराष्ट्रीय हालात लंबे समय तक ऐसे ही बने रहे तो भविष्य में संकट गहराने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि सरकार को पहले से तैयारी करते हुए गैस आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि पर्यटन उद्योग और आम जनता दोनों को किसी तरह की परेशानी न झेलनी पड़े।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पत्रकारों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने की पहल, एमडब्ल्यूबी ने बांटी 10-10 लाख की बीमा पॉलिसियां

जगाधरी (यमुनानगर)-: पत्रकारों और उनके परिवारों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) की यमुनानगर जिला इकाई ने महत्वपूर्ण पहल की।शुक्रवार को मुख्य पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, जगाधरी में आयोजित कार्यक्रम में जिले के पत्रकारों को संगठन की ओर से निशुल्क 10-10 लाख रुपये की दुर्घटना बीमा पॉलिसियां...

वंदे मातरम पर हिमाचल विधानसभा में घमासान, 11 मिनट में स्थगित हुआ मानसून सत्र का पहला दिन

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले ही दिन राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए। सदन में जमकर हंगामा हुआ और स्थिति इतनी बिगड़ गई कि कार्यवाही शुरू होने के महज 11 मिनट बाद ही विधानसभा अध्यक्ष को सदन स्थगित करना पड़ा। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर राष्ट्रीय...

मानसून सत्र के पहले दिन रोजगार पर संग्राम, भाजपा का प्रदर्शन.

शिमला,संजू-:शिमला में 14वीं हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत के साथ ही रोजगार के मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा विधायकों ने विधानसभा परिसर में बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने...

191 देशों की साइकिल यात्रा पूरी कर हमीरपुर पहुंचे सोमेन देबनाथ, साझा किए संघर्ष और अनुभव

हमीरपुर,अरविंद-:पश्चिम बंगाल के सुंदरबन निवासी और साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ 191 देशों की यात्रा पूरी करने के बाद इन दिनों भारत भ्रमण पर हैं।बुधवार को उनका सफर हमीरपुर पहुंचा। यहां उन्होंने एडीसी हमीरपुर अभिषेक गर्ग और एसपी बलबीर सिंह ठाकुर से मुलाकात की और करीब दो दशक लंबी अपनी विश्व साइकिल यात्रा के दौरान सामने...

नौतोड़ के 20 हजार मामले लंबित, जल्द मंजूरी के लिए राज्यपाल से मिलेगी गुहार

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में नौतोड़ भूमि के करीब 20 हजार मामले लंबे समय से लंबित हैं।इन मामलों को मंजूरी दिलाने के लिए जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने राज्यपाल से जल्द हस्तक्षेप की मांग की है।उनका कहना है कि नौतोड़ का लाभ उन लोगों को मिलना है,जिनके पास 20 बीघा से...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.