अम्बाला, 12 मार्च -:अंबाला पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हूडा ने हरियाणा के मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। हुड्डा ने कहा कि विज की सेहत में काफी सुधार हुआ है और करीब 70 प्रतिशत रिकवरी हो चुकी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अनिल विज जल्द पूरी तरह स्वस्थ होकर अपनी जिम्मेदारियों में लौटेंगे।
इस दौरान हुड्डा ने देश में चल रही गैस किल्लत को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार के बयान और फैसलों में अंतर दिखाई दे रहा है, जिससे लोगों में भ्रम की स्थिति बन रही है। हुड्डा ने कहा कि जिन परिवारों में शादियां हैं, उनके लिए कमर्शियल सिलेंडर बंद होना चिंता का विषय है। सरकार को चाहिए कि लोगों की चिंता दूर करे और अपने फैसलों पर स्पष्टता बनाए रखे।
