/ Aug 30, 2026

भाजपा सांसद हर्ष महाजन ने उठाया हिमाचल की रेल परियोजनाओं का मुद्दा

दिल्ली ,13 मार्च  -: हिमाचल प्रदेश में चल रही विभिन्न रेल परियोजनाओं की प्रगति को लेकर केंद्र सरकार ने राज्यसभा में विस्तृत जानकारी दी है। भाजपा सांसद हर्ष महाजन द्वारा पूछे गए प्रश्न के जवाब में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि प्रदेश में कई महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं पर काम जारी है और इन पर हजारों करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
रेल मंत्री ने बताया कि अंब-अंदौरा रेलवे लाइन मौजूदा मोरिंडा–रूपनगर–आनंदपुर साहिब–दौलतपुर चौक मार्ग का हिस्सा है और इसे मुकेरियां तथा जालंधर–जम्मू रेल मार्ग से जोड़ने के लिए विस्तार किया जा रहा है। नंगल डैम से दौलतपुर चौक तक 60 किलोमीटर रेल लाइन का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि दौलतपुर चौक से मुकेरियां (42 किमी) खंड में निर्माण कार्य प्रगति पर है।दौलतपुर चौक–करटोली (10.5 किमी) खंड का काम पूरा हो चुका है, जबकि करटोली–तलवाड़ा (13.65 किमी) खंड में वायाडक्ट, पुलों और आरओबी-आरयूबी के निर्माण का लगभग 25 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। तलवाड़ा–मुकेरियां (28.70 किमी) खंड में 13 बड़े पुलों का निर्माण जारी है और करीब 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।केंद्रीय मंत्री ने बताया कि चंडीगढ़–बद्दी नई रेल लाइन (33 किमी) परियोजना को 1540 करोड़ रुपये की लागत से मंजूरी दी गई है, जिसमें केंद्र और हिमाचल सरकार की लागत साझेदारी 50–50 प्रतिशत है। इस परियोजना पर अब तक करीब 1069 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण और वन स्वीकृति पूरी हो चुकी है तथा वायाडक्ट, पुलों और स्टेशन भवनों का निर्माण कार्य जारी है।
इसी तरह भानुपल्ली–बिलासपुर–बेरी नई रेल लाइन (63 किमी) परियोजना की अनुमानित लागत 6753 करोड़ रुपये है, जिसमें 75 प्रतिशत खर्च केंद्र और 25 प्रतिशत राज्य सरकार वहन कर रही है। इस परियोजना के तहत 16 सुरंगों में से 15 का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि कई बड़े पुल, आरओबी और स्टेशन भवनों का निर्माण भी तेजी से जारी है।
रेल मंत्री ने बताया कि बिलासपुर–मनाली–लेह रेल लाइन (489 किमी) को रक्षा मंत्रालय ने रणनीतिक परियोजना के रूप में चिन्हित किया है। इसका सर्वेक्षण पूरा हो चुका है और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। इस परियोजना की अनुमानित लागत करीब 1.31 लाख करोड़ रुपये है, जिसमें लगभग 270 किलोमीटर लंबी सुरंगें प्रस्तावित हैं।
इसके अलावा पठानकोट–जोगिंदरनगर नैरोगेज रेल लाइन को ब्रॉडगेज में बदलने के लिए सर्वेक्षण को मंजूरी दी गई है और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया जारी है।रेल मंत्रालय के अनुसार हिमाचल प्रदेश में रेलवे अवसंरचना के लिए बजट आवंटन में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2009 से 2014 के बीच जहां औसतन 108 करोड़ रुपये प्रति वर्ष आवंटित किए जाते थे, वहीं 2025–26 में यह बढ़कर 2716 करोड़ रुपये हो गया है।सांसद हर्ष महाजन ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से हिमाचल में पर्यटन, व्यापार और सामरिक दृष्टि से बड़े लाभ मिलेंगे और प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आदित्य चौटाला के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- पगड़ी पर टिप्पणी हरियाणा के सम्मान पर हमला

अंबाला-:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी अब सियासी विवाद का मुद्दा बन गई है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा...

मानसून सत्र के पहले दिन संग्राम…विपक्ष पर CM सैनी का वार .. 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

चंडीगढ़-:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही सियासी संग्राम में बदल गया। विपक्षी कांग्रेस विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया है। पिछले...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.