लुधियाना,13 मार्च समाजसेवी परिवार खत्रा परिवार की माता रमा खत्रा के निधन के उपलक्ष्य में रस्म पगड़ी और श्री गरुड़ पुराण पाठ का भोग 14 मार्च शनिवार को आयोजित किया जाएगा। रमा खत्रा 4 मार्च 2026 को अपनी सांसारिक यात्रा पूरी करते हुए प्रभु चरणों में विलीन हो गईं। उनकी आत्मिक शांति के लिए आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के अंतर्गत श्री गरुड़ पुराण पाठ का भोग एवं रस्म पगड़ी आज दोपहर 2.00 बजे से 3.00 बजे तक रखा गया है। यह कार्यक्रम डॉ. अंबेडकर भवन, जालंधर बाईपास चौक के नजदीक, लुधियाना में संपन्न होगा।
परिवार में बलराज खत्रा एमडी, जागृति लहर व नंदी खन्ना बेटा-बहू, गौतम जालंधरी संपादक जागृति लहर, मानसी खन्ना बेटा-बहू,हरमिताश्व खत्रा सन्नी,जैशना खन्ना यूएसए, (बेटा-बहू) प्रीति नंदा (PSEB), प्रवेश नंदा यूएसए बेटी-दामाद, खुशी खन्ना, स्माइल खन्ना, युवराज खन्ना, युवान खन्ना, अयान खन्ना (यूएसए), हरवित खन्ना, समायरा खन्ना (यूएसए) पोते-पोतियां, रचिता नंदा दोहतरी सहित अन्य परिजन शामिल हैं। परिवार ने सभी रिश्तेदारों, मित्रों और परिचितों से कार्यक्रम में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देने की अपील की है। शोक संदेश में खत्रा परिवार, चोपड़ा परिवार, आनंद परिवार, अबरोल परिवार और नंदा परिवार सहित समस्त संबंधियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
