/ Jul 04, 2026

भाजपा की आंतरिक गुटबाजी की वजह से तनाव में है नेता प्रतिपक्ष – मुख्यमंत्री

शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के चौथे दिन सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा जारी है. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सदन में राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के बहाने मुख्यमंत्री पर निशाना साधा, तो अब सीएम  सुखविंदर सिंह ने सदन के बाहर जयराम ठाकुर पर पलटवार किया है. मुख्यमंत्री ने नेता प्रतिपक्ष पर तंज करते हुए कहा कि भाजपा की आंतरिक गुटबाजी के चलते नेता विपक्ष तनाव में है और केवल सरकार का विरोध जताने के लिए गलत तथ्य पेश कर रहे हैं.
 मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रकृति खेती योजना के तहत सरकार ने इस वर्ष फसलों की खरीद शुरू की है, जिससे किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है. उन्होंने स्वास्थ्य योजनाओं पर भी तुलना करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने हिमकेयर में 1000 करोड़ और सहारा योजना में 202 करोड़ खर्च किए, जबकि पूर्व सरकार ने हिमकेयर में में केवल 202 करोड़ खर्च किए. मुख्यमंत्री ने भाजपा पर गुटबाजी का आरोप लगाते हुए कहा कि इसी कारण विपक्ष प्रभावी भूमिका नहीं निभा पा रहा और नेता प्रतिपक्ष तनाव में हैं. साथ ही, पूर्व सरकार पर 1000 करोड़ रुपये की लागत से अनुपयोगी भवन बनाने और ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के आरोप भी लगाए. आर्थिक मुद्दों पर उन्होंने कहा कि पिछली सरकार को 70,000 करोड़ रुपये आरडीजी  और जीएसटी   मुआवजे के रूप में मिले, जबकि वर्तमान सरकार को केवल 17,000 करोड़ मिले हैं।राजनीतिक दृष्टि से मुकदमे दर्ज करने के आरोपों पर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि यदि किसी की आय 10 लाख है और कमाई एक करोड़ दिखाई जाती है, तो उसके स्रोत की जांच जरूरी है।
विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कई अहम मुद्दों पर स्पष्ट रुख रखा। उन्होंने कहा कि कई वर्षों से तैनात ओडीआई  अधिकारियों को तुरंत हटाने के निर्देश दिए गए हैं और इस पर आज शाम तक कार्रवाई हो जाएगी। सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड मामले पर मुख्यमंत्री ने साफ किया कि सरकार ने किसी विशेष प्रकार की ड्रेस अनिवार्य नहीं की है, केवल शालीन कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि 2021 के पुराने निर्देशों को ही लागू किया गया है और अधिकारियों को सोशल मीडिया पर अनावश्यक गतिविधियों से बचने को कहा गया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

विक्रमादित्य सिंह का दावा: बीडीसी से नगर परिषद तक कांग्रेस का दबदबा, राम मंदिर चंदा मामले में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी नतीजों को कांग्रेस के पक्ष में बड़ा जनादेश बताया है। ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों ने मंत्री से मुलाकात...

गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपी कोर्ट में पेश, रिमांड खत्म होने के बाद जांच का दायरा बढ़ा

करनाल-:करनाल के कुटेल हथियार बरामदगी मामले में गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपियों का तीन दिन का पुलिस रिमांड पूरा हो गया है।आज सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं मुठभेड़ में घायल छठा आरोपी अस्पताल में भर्ती है, जिसे स्वस्थ होने के बाद दोबारा रिमांड पर लिया जाएगा।पुलिस पूछताछ में दो...

स्पीति घाटी में हर पांचवां वयस्क गॉलस्टोन से पीड़ित, IGMC के अध्ययन ने बढ़ाई स्वास्थ्य चिंता

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश की दुर्गम और अत्यधिक ऊंचाई वाली स्पीति घाटी में रहने वाले मूल निवासियों के बीच पित्त की पथरी (गॉलस्टोन) की बीमारी चिंताजनक स्तर पर पाई गई है। आईजीएमसी शिमला के विशेषज्ञों द्वारा किए गए एक जनसंख्या-आधारित अध्ययन में खुलासा हुआ है कि घाटी के हर पांच में से एक से अधिक वयस्क,...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच हो, कांग्रेस ने उठाई मांग

शिमला,संजू -:कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा विवाद की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए कहा कि यह मामला करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था से जुड़ा है,इसलिए इसकी सच्चाई पूरी पारदर्शिता के साथ सामने आनी चाहिए।उन्होंने कहा कि केवल राज्य स्तर की जांच पर्याप्त नहीं है...

पलवल पत्रकार प्रकरण.. एमडब्ल्यूबी प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव और एडीजीपी से की मुलाकात

चंडीगढ़-:मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) के उत्तर भारत अध्यक्ष चंद्र शेखर धरणी के नेतृत्व में संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रेय तथा एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) संजय कुमार से मुलाकात कर पलवल में पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले को प्रमुखता से उठाया।प्रतिनिधिमंडल ने जिला...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.