विशाखापट्टनम (एकता): World Cup फाइनल के बाद फिर T20 मैच में भारत-ऑस्ट्रेलिया भिड़ेगी। फैंस एक बार फिर से मैच के इंतजार में जुटे हुए हैं। टीम इंडिया गुरुवार यानि 23 नवंबर से पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलने जा रही है। बता दें कि यह मैच विशाखापट्टनम में होने वाला है। जो कि आज शाम 7 बजे से शुरू होगा। खास बात यह है कि इस बार T20 मैच में सूर्यकुमार यादव कप्तानी करेंगे। वह भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते हुए सितारे हैं। वह सबसे ज्यादा अपने दाहिने हाथ की बल्लेबाजी को लेकर काफी प्रसिद्ध हैं। वहीं दूसरी तरफ ऋतुराज गायकवाड़ शुरुआती तीन मैचों में उपकप्तान होंगे। वह चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज हैं।

जानकारी के मुताबिक टीम इंडिया को विश्व कप की हार को भुलाना काफी मुश्किल था। अब सूर्यकुमार ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक युवा टीम का नेतृत्व करेंगे। टीम का कप्तान होने के नाते उनकी पहली परीक्षा ऑस्ट्रेलिया की मजबूत टीम के खिलाफ होगी, जिसमें विश्वकप में भाग लेने वाले कुछ खिलाड़ी, जैसे सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड, ग्लेन मैक्सवेल, लेग स्पिनर एडम जाम्पा और पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ शामिल हैं। गौरतलब है कि पिछले साल टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में मिली हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल के नाम पर सबसे छोटे प्रारूप में खेलने के लिए विचार नहीं किया गया। हालांकि भारत को आईपीएल से पहले 11 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने हैं। बता दें कि यह मैच 2 महीने तक चलने वाले हैं।
ऑस्ट्रेलिया: मैथ्यू वेड (कप्तान), आरोन हार्डी, जेसन बेहरेनडोर्फ, शॉन एबॉट, टिम डेविड, नाथन एलिस, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर सांघा, मैट शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, केन रिचर्डसन, एडम जांपा।
