/ Jun 13, 2026

करसोग उपमंडल के मैंहडी वॉर्ड में बीडीसी की चुनाव रद्द, एक प्रत्याशी का कुछ मतपत्रों पर नाम ही नहीं

मंडी धर्मवीर -: मंडी जिला के करसोग उपमंडल के तहत आने वाले दुर्गम क्षेत्र मैंहडी में बीडीसी का चुनाव मतदान के साथ ही रद्द कर दिया गया है। दरअसल यहां बीडीसी के एक प्रत्याशी का कुछ बैलेट पेपरों पर नाम ही नहीं छपा हुआ था। हालांकि उसका चुनाव चिंह छपा था। यह दिक्कत सिर्फ कुछ मतपत्रों पर ही देखने को मिली है जबकि अधिकतर मतपत्र जांच में सही पाए गए हैं। लेकिन बहुत से लोग सुबह-सुबह ही वोट डालकर चले गए थे। बाद में जब इसकी जानकारी उजागर हुई तो फिर प्रशासन ने मामले की त्वरित जांच पड़ताल करते हुए बीडीसी के लिए मतदान की प्रक्रिया को रद्द कर दिया है।
डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि सिर्फ बीडीसी पद के लिए मतदान की प्रक्रिया को रद्द किया गया है जबकि बाकी पदों पर मतदान की प्रक्रिया जारी है। यह चूक कहां और कैसे हुई इस बारे में एसडीएम करसोग मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं। जांच पड़ताल में जो भी बातें सामने आएंगी उसी आधार पर आगामी कार्रवाई अम्ल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि बीडीसी पद के लिए मतदान की अगली तारीख तय की जाएगी। बता दें कि आज प्रदेश भर में ग्राम पंचायतों के चुनावों की प्रक्रिया चली हुई है। लोग सुबह से ही मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने भावी प्रतिनिधियों का चुनाव करने के लिए मतदान कर रहे हैं। मंडी जिला की 577 में से 192 पंचायतों में आज वोट डाले जा रहे हैं। प्रधान, उप प्रधान और वार्ड सदस्यों के मतों की गणना आज ही कर दी जाएगी जबकि बीडीसी और जिला परिषद के मतों की गणना 31 मई को होगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नड्डा के दौरे पर मंत्रियों का सवाल: वित्तीय सहायता और लंबित मुद्दों पर केंद्र से मांगा जवाब

शिमला,संजू-:शिमला में आयोजित एक संयुक्त पत्रकार वार्ता में हिमाचल प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के हालिया प्रदेश दौरे को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।दोनों मंत्रियों ने कहा कि राज्यवासियों को इस दौरे से काफी अपेक्षाएं थीं,विशेषकर प्रदेश की आर्थिक चुनौतियों के...

फर्जी पहचान बनाकर शादी करने वाली महिला और बिचौलिया गिरफ्तार, पुलिस ने लोगों को दी सतर्क रहने की सलाह

हमीरपुर,अरविंद-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में शादी के नाम पर कथित ठगी के एक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला और उसकी सहयोगी बिचौलिया महिला को गिरफ्तार किया है।आरोप है कि महिला ने फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर विवाह किया और बाद में पति को धोखा देकर फरार होने की कोशिश...

शिमला में जेपी नड्डा का कांग्रेस सरकार पर प्रहार, विकास और फंडिंग पर उठाए सवाल

शिमला,संजू-:शिमला में आयोजित एक मीडिया संवाद कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर कई मुद्दों को लेकर सवाल उठाए।उन्होंने कहा कि प्रदेश की मौजूदा स्थिति को देखकर स्पष्ट होता है कि सरकार अपने चुनावी वादों को पूरा करने में...

हिमाचल में इस बार मानसून रहेगा कमजोर! मौसम विभाग ने जताई सामान्य से कम बारिश की संभावना

शिमल-:हिमाचल प्रदेश में मानसून के आगमन को लेकर लोगों की उत्सुकता बढ़ने लगी है।पिछले वर्षों में भारी बारिश और प्राकृतिक आपदाओं ने प्रदेश को गंभीर नुकसान पहुंचाया था,जिसके चलते इस बार भी लोग मौसम विभाग के पूर्वानुमानों पर नजर बनाए हुए हैं।हालांकि राहत की बात यह है कि इस वर्ष मानसून अपेक्षाकृत कमजोर रहने के...

भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने आंधी प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचाई राहत, पीने के पानी की करवाई व्यवस्था

अमृतसर,12 जून:बीती शाम आई तेज आंधी के कारण हल्का उत्तरी क्षेत्र के कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ।कई स्थानों पर पेड़ गिर गए,जबकि बिजली के खंभों को भी क्षति पहुंची,जिससे अनेक क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।बिजली बाधित होने के कारण लोगों को पीने के पानी की समस्या का भी सामना करना पड़ा और...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.