/ Aug 30, 2026

जयराम ठाकुर बोले –पंचायत चुनावों में जनता ने भाजपा पर जताया भरोसा, कांग्रेस की उल्टी गिनती शुरू

मंडी, 28 मई :पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पंचायत चुनावों के प्रथम चरण के परिणामों को भाजपा के पक्ष में जनता के विश्वास का संकेत बताया। वीरवार को अपने आवास पर नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों में हार की आशंका को देखते हुए कांग्रेस नेताओं ने चुनाव मैदान से दूरी बना ली।
उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय निकाय चुनावों के परिणाम आने के बाद कांग्रेस ने पंचायत चुनावों को प्रभावित करने के लिए भ्रामक आंकड़े प्रस्तुत किए, लेकिन प्रथम चरण के नतीजों ने कांग्रेस की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
जयराम ठाकुर ने कहा कि जनता ने भाजपा के समर्थन में स्पष्ट जनादेश दिया है, जिससे कांग्रेस सरकार की “उल्टी गिनती” शुरू हो गई है।नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने आदर्श चुनाव आचार संहिता के दौरान बिना चुनाव आयोग को सूचित किए कैबिनेट बैठक आयोजित कर लोकलुभावन फैसले लिए, ताकि मतदाताओं को प्रभावित किया जा सके। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि जनता कांग्रेस की रणनीति को समझ चुकी है और भाजपा के साथ खड़ी रही।जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी झूठी गारंटियों और घोषणाओं के सहारे जनता को भ्रमित करने की कोशिश करती रही है, लेकिन इस बार लोगों ने उसे करारा जवाब दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय निकाय चुनावों में पार्षदों की खरीद-फरोख्त के प्रयास भी किए गए, लेकिन जनता ने इन प्रयासों को नकार दिया।उन्होंने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से ईमानदारी के साथ अपने दायित्व निभाने और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को राहत पहुंचाने और विकास कार्यों को तेज करने के लिए भाजपा पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नशे के खिलाफ जंग लड़ रहे सरपंच पर ही लगे नशा फैलाने के आरोप, महापंचायत में ग्रामीणों ने दिया खुला समर्थन

यमुनानगर: जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम अब साढौरा विधानसभा क्षेत्र के बिजौली गांव में नया मोड़ ले चुकी है। गांव के सरपंच साजिद खान, जो लंबे समय से नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं,उन पर ही नशा फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि नशा तस्करों...

पिंजौर के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत

मोनिका रावत,पिंजौर:एचएमटी और सूरजपुर बीच हुए देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार गाड़ीवो के बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर अपने घर...

मन की बात में PM मोदी के संदेशों की अनिल विज ने की सराहना, बोले- त्योहारों में अपनाएं ‘लोकल फॉर वोकल’

अंबाला-:अंबाला में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन में नशामुक्ति, स्वच्छता, विज्ञान एवं तकनीक और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर दिए गए संदेशों की अनिल विज ने सराहना की। विज...

श्रावण अष्टमी मेले के बाद भी चिंतपूर्णी में आस्था का सैलाब, 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रावण अष्टमी मेले के समापन के बाद भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार को सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए चिंतपूर्णी पहुंचते रहे। देखते ही देखते मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं...

करनाल में मनोहर लाल का विपक्ष पर निशाना: बोले- राजनीति में संवाद जरूरी, लेकिन तथ्य और सच्चाई से समझौता नहीं

राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:करनाल पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं के साथ संवाद बेहद जरूरी है,लेकिन यह संवाद तथ्य, सच्चाई और जनहित पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के युवाओं के साथ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.