अपनी अद्भुत खूबसूरती के लिए मशहूर है यह रहस्यमयी झील, समय-समय पर बदलती हैं रंग!

दिल्ली (एकता): अगर कोई घूमने का प्लान बना रहा होता है तो सबसे पहले हर किसी की जुबां पर हिल स्टेशन का ही नाम आता है। पहाड़ों में घूमना और झील को किनारे से देखना काफी यादगार लम्हा माना जाता है। ऐसी जगह सिर्फ आपको हिमाचल प्रदेश या फिर उत्तराखंड में ही देखने को मिलती है।

 

सर्दियों के मौसम में इन दोनों राज्यों में लोग सबसे ज्यादा आते हैं। वैसे तो हर कोई उन्हीं जगहों पर जाते हैं जहां सबसे ज्यादा सैलानी होते हैं। लेकिन कभी आप ऐसी जगह पर गए हैं, जिसका नाम घोड़े के खुर के समान होने की वजह से रखा गया हो? खास बात यह है कि इस जगह का नाम खुर्पाताल झील के नाम से मशहूर है। इस झील का पानी समय-समय पर अपना रंग बदलता है। जो भी इस झील के पानी का रंग बदलता देखता है वह हैरान रह जाता है।


खुर्पाताल झील क्या है

बता दें कि नैनीताल से करीबन 15 किमी की दूरी पर ये जगह स्थित है। जो कि सैलानियों के लिए एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। ये झील हर तरफ से पहाड़ों और देवदार के पेड़ों से घिरी हुई है। इसलिए इसे सभी रहस्यमयी झील कहते हैं।  इसका पानी हर तरह के रंग बदलता है। कभी लाल, हरा तो कभी नीला दिखाई देता है। इस झील के अंदर करीबन 40 से ज्यादा तरह के शैवालों की प्रजातियां हैं। कई लोगों का कहना है कि कई बार इस झील का पानी गर्म हो जाता है। कई बार सर्दियों में इसका पानी गुनगुना रहता है। खुर्पाताल झील के करीबन आप सीढ़ीदार खेतों को आसानी से देख सकते हैं। जो यहां एक बार आ जाता है उसका मन बार-बार आने को करता है। इस झील में बोटिंग और टूरिस्ट एक्टिविटी बिल्कुल नहीं होती। पर्यटकों का हर बार यहां आने को दिल रहता है। यह झील अपनी अद्भुत खूबसूरती के लिए मशहूर है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

खत्म हुआ इंतज़ार! तीन चरणों में होंगे हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव

शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायती राज चुनाव की घोषणा कर दी है। प्रदेश में पंचायती राज चुनाव तीन चरणों में होंगे। इसके लिए 26 मई, 28 मई और और यार 30 मई की तारीख़ तय की गई है। राज्य चुनाव आयुक्त अनिल खाची ने बताया कि मतदान के लिए सुबह 7...

शंभू–राजपुरा रेल ट्रैक पर धमाके की साजिश नाकाम, पुलिस ने बढ़ाई चौकसी

पटियाला -:शंभू–राजपुरा रेलवे ट्रैक के पास संदिग्ध विस्फोट की सूचना से हड़कंप मच गया, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। एसएसपी पटियाला वरुण शर्मा  ने बताया कि शुरुआती तौर पर इसे लो इंटेंसिटी एक्सप्लोजन समझा गया था, लेकिन जांच आगे बढ़ने पर यह स्पष्ट हुआ कि यह एक अटेम्प्टेड डेटोनेशन...

पंचकूला नगर निगम चुनाव 2026: 10 मई को मतदान, 20 वार्डों में 2.07 लाख मतदाता

पंचकूला, 28 अप्रैल — पंचकूला नगर निगम चुनाव 2026 के लिए मतदान 10 मई को आयोजित किया जाएगा। इस बार शहर के 20 वार्डों में कुल 2,07,379 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1,08,927 पुरुष, 98,447 महिलाएं और 5 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। रिटर्निंग ऑफिसर के अनुसार सभी वार्डों में मतदाताओं की संख्या संतुलित...

पंजाब सरकार की गेहूं खरीद व्यवस्था ध्वस्त, AAP की किसान विरोधी नीतियां उजागर: रवनीत सिंह बिट्टू

नई दिल्ली, (दलजीत विक्की)-:पंजाब की भगवंत मान सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए रेलवे एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री सरदार रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार गेहूं खरीद के महत्वपूर्ण सीजन में पंजाब के किसानों की फसल खरीदने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने राज्य प्रशासन पर आपराधिक...

धरेच बनी हिमाचल की पहली सौर ऊर्जा आधारित आत्मनिर्भर पंचायत

शिमला, 27 अप्रैल -: हिमाचल प्रदेश में हरित विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। शिमला ज़िला के कसुम्पटी क्षेत्र की धरेच ग्राम पंचायत अब राज्य की पहली ऐसी पंचायत बन गई है, जहां 500 किलोवाट क्षमता वाला सौर ऊर्जा संयंत्र सफलतापूर्वक कार्य कर रहा है। इस परियोजना का उद्घाटन मुख्यमंत्री ठाकुर...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.