75 साल की उम्र में भी शिक्षा का सफर जारी, 32 डिग्रियों के बाद अब आचार्य परीक्षा में शामिल हुए डॉ. मिल्खी राम

हमीरपुर,अरविंद-:सीखने की कोई उम्र नहीं होती,यह बात कांगड़ा जिले के गंदड़ गांव के 75 वर्षीय डॉ. मिल्खी राम ने एक बार फिर साबित कर दिखाई है।अब तक 32 शैक्षणिक डिग्रियां हासिल कर चुके डॉ. मिल्खी राम इन दिनों इग्नू अध्ययन केंद्र हमीरपुर में आचार्य (एमए संस्कृत) की परीक्षा देने पहुंचे हैं।उनका यह जज्बा युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है और यह संदेश देता है कि यदि मन में सीखने की इच्छा हो तो उम्र कभी भी बाधा नहीं बनती।

10 फरवरी 1952 को जन्मे डॉ. मिल्खी राम ने अपनी स्नातक की पढ़ाई वर्ष 1976 में पूरी की, जबकि उन्होंने वर्ष 1972 में ही वन विभाग में अपनी सेवाएं शुरू कर दी थीं। नौकरी की व्यस्तता और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बावजूद उन्होंने शिक्षा का साथ कभी नहीं छोड़ा। वर्ष 2010 में ग्रेड-वन अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त होने तक वे 26 डिग्रियां अर्जित कर चुके थे। सेवानिवृत्ति के बाद भी उनका अध्ययन निरंतर जारी रहा और अब उनकी कुल डिग्रियों की संख्या 32 तक पहुंच चुकी है।डॉ. मिल्खी राम ने बीए, बीएड, एलएलबी, पत्रकारिता, संस्कृत, एमए हिंदी, राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र, इतिहास, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, एमबीए, एमफिल तथा हिंदी में पीएचडी सहित अनेक विषयों में उच्च शिक्षा प्राप्त की है।उनका मानना है कि शिक्षा केवल व्यक्तिगत उन्नति का माध्यम नहीं,बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास की सबसे मजबूत नींव है।उन्होंने अपनी प्रेरणा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर से मिलने की बात कही और अपनी उपलब्धियों का श्रेय पत्नी विद्या देवी तथा पूरे परिवार के सहयोग को दिया।उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और जीवनभर सीखते रहने का आह्वान किया। उनका कहना है कि कठिन परिस्थितियां भी उस व्यक्ति का रास्ता नहीं रोक सकतीं, जिसके भीतर आगे बढ़ने का संकल्प हो।

इग्नू अध्ययन केंद्र हमीरपुर के केंद्र प्रभारी प्रो. संजय कुमार ने बताया कि 75 वर्ष की आयु में परीक्षा देने पहुंचे डॉ. मिल्खी राम केंद्र के सबसे वरिष्ठ परीक्षार्थी हैं। उनके समर्पण और शिक्षा के प्रति जुनून का सम्मान करते हुए केंद्र में पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया।उन्होंने कहा कि डॉ. मिल्खी राम का जीवन हर आयु वर्ग के लोगों के लिए प्रेरणा है और यह साबित करता है कि सफलता का आधार उम्र नहीं,बल्कि दृढ़ इच्छाशक्ति, अनुशासन और निरंतर सीखने की लगन होती है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.