SSC में 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए निकली बंपर भर्तियां, बिना देर किए तुरंत करें अप्लाई

दिल्ली (एकता): अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए राहत भरी खबर है। बता दें कि कर्मचारी चयन आयोग ने जीडी कॉन्स्टेबल पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं। खास बात यह है कि यह भर्ती 10वीं पास भी भर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक इन पदों पर सीएपीएफ, एनआईए, एसएसएफ में कॉन्स्टेबल और असम राइफल्स परीक्षा 2024 में जीडी पदों पर भर्ती के लिए 24 नवंबर 2023 से Registration Process शुरू हो चुका है। बताया जा रहा है कि जो उम्मीदवार इन पदों पर अप्लाई करना चाहता है, वह आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2023 तक है। भुगतान की आखिरी तारीख 01  जनवरी 2024 तक है। इसके बाद आवेदन फॉर्म में संशोधन 04 से 06 जनवरी में किया जाएगा। एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल के 26140 पदों पर भर्ती की जा रही है।


SSC GD कॉन्स्टेबल पदों पर आवेदन शुल्क

जो उम्मीदवार एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल पदों पर आवेदन करने जा रहे हैं उन्हें अपनी कैटेगरी के हिसाब से शुल्क जमा करना होगा, जबकि एससी/एसटी और सभी श्रेणी की महिला आवेदकों को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

SSC आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का 10वीं पास होना जरूरी है। इसके बिना वह भर्ती के लिए अप्लाई नहीं कर सकते। उम्मीदवार की उम्र 18 से 23 साल के बीच होनी चाहिए।

जानें कब-कब हैं SSC की परीक्षा डेट

लिखित भर्ती परीक्षा 20, 21, 22, 23, 24, 26, 27, 28, 29 फरवरी और 01, 05, 06, 07, 11, 12 मार्च  2024 को आयोजित होगी। जो उम्मीदवार भर्ती की ज्यादा जानकारी लेना चाहते हैं वह इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

ऐसे करें SSC GD Constable के लिए आवेदन

  • आप सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर ‘अप्लाई’ Option पर क्लिक करें।
  • अब आप कॉन्स्टेबल जीडी पर जाकर 2024 परीक्षा के लिए आवेदन लिंक खोलें।
  • आप अपना Login Credential करने के लिए पंजीकरण करें।
  • फिर आवेदन पत्र भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • इसके बाद आप परीक्षा फीस के साथ अपना फॉर्म जमा करें।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पंजोखड़ा साहिब विवाद में कुमारी शैलजा का सरकार पर हमला, बोलीं—सिख समुदाय की बात सुनती सरकार तो टकराव की नौबत नहीं आती

अंबाला-:अंबाला के पंजोखड़ा साहिब विवाद को लेकर सियासत लगातार गरमा रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा रविवार को गुरुद्वारा श्री पंजोखड़ा साहिब पहुंचीं। इससे पहले उन्होंने विवाद में घायल सुरेंद्र सिंह से अस्पताल में मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। गुरुद्वारा साहिब में कुमारी शैलजा ने सिख संगत से बातचीत...

96 की उम्र में भी बीन की धुन से लोककला को जिंदा रख रहे हवा सिंह नाथ

पलवल,सुन्दर,कुंडू-:पलवल के गांव रजोलका निवासी 96 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय बीन वादक हवा सिंह नाथ को प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार-2024 से सम्मानित किया गया है। दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी उन्हें बधाई दी है। हवा सिंह नाथ को इससे पहले...

करनाल में बुलेट पर सवार होकर निकले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, हाथ में तिरंगा लेकर दिया देशभक्ति का संदेश

राकेश कुमार शर्मा|करनाल-:करनाल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति से ओतप्रोत माहौल के बीच भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने प्रेम नगर स्थित अपने आवास से यात्रा की अगुवाई की।वह बुलेट पर सवार होकर हाथ में तिरंगा लेकर शहर की सड़कों से निकले।बीजेपी जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर ने बुलेट चलाई,जबकि मनोहर...

अटल जी की पुण्यतिथि पर सुक्खू-जयराम ने दी श्रद्धांजलि, भ्रष्टाचार और पेपर लीक पर भी बोले

शिमला,संजू-:शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इस दौरान शिमला नगर निगम के महापौर,उप महापौर,पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने अटल...

शहीद सुखदेव की जन्मस्थली पर दूसरे दिन भी जारी रही क्रमवार सांकेतिक भूख हड़ताल

लुधियाना-:शहीद सुखदेव थापर की जन्म स्थली पर क्रमवार सांकेतिक भूख हड़ताल वीरवार को दूसरे दिन भी जारी रही।शहीद सुखदेव थापर मैमोरियल ट्रस्ट के आहवान पर वीरवार को ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष व शहीद के वंशज अशोक थापर, त्रिभूवन थापर, जयंत पुरी, प्रगट सिंह व पाली सहजपाल प्रात: 9 बजे से शाम 6 हजे तक दूसरे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.