5 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़, मध्य प्रदेश से दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार

अंबाला-:अंबाला साइबर पुलिस ने करोड़ों रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मध्य प्रदेश से दो अहम आरोपियों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों पर ऑनलाइन गेमिंग ऐप ‘रॉकी बुक’ के जरिए निवेश पर भारी मुनाफे का झांसा देकर लोगों से करीब 5 करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप है।पुलिस ने आरोपियों के पास से बड़ी संख्या में एटीएम कार्ड,बैंक दस्तावेज,सिम कार्ड,जाली मोहरें और नकदी बरामद की है।

अंबाला पुलिस के ऑपरेशन ट्रैकटाउन के तहत साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।इसी अभियान के दौरान साइबर थाना पुलिस ने मध्य प्रदेश से गिरोह के दो मुख्य सदस्यों,केतन सोनी और विवेक सिंह जट्ट को गिरफ्तार किया।पुलिस के मुताबिक अंबाला शहर निवासी हेमंत ने 5 मार्च 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी कि ऑनलाइन गेमिंग ऐप ‘रॉकी बुक’ के माध्यम से उन्हें भारी मुनाफे का लालच दिया गया।इस झांसे में आकर उन्होंने अपनी जीवनभर की जमा पूंजी के साथ-साथ दोस्तों और रिश्तेदारों से लिए गए पैसे भी निवेश कर दिए, जिसके बाद करीब 5 करोड़ रुपये की ठगी हो गई।जांच के दौरान पुलिस ने 31 जुलाई को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। केतन सोनी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि विवेक सिंह जट्ट से पुलिस रिमांड के दौरान गहन पूछताछ की गई।पूछताछ के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 186 एटीएम कार्ड,26 बैंक पासबुक,26 चेक बुक,3 जाली मोहरें,2 सिम कार्ड और बड़ी मात्रा में नकदी बरामद की।

इस मामले में अब तक कुल पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि विवेक सिंह जट्ट का संपर्क विदेश में बैठे साइबर अपराधियों से था।वह मध्य प्रदेश से पूरे नेटवर्क का संचालन करता था और ठगी की रकम अलग-अलग माध्यमों से विदेशी सरगनाओं तक पहुंचाता था,जिसके बदले उसे कमीशन मिलता था।अंबाला साइबर पुलिस अब इस अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय साइबर नेटवर्क की बाकी कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि विदेश में बैठे मुख्य सरगनाओं की पहचान कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जांच आगे बढ़ने के साथ इस मामले में और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सीमेंट के बढ़ते दामों पर सुधीर शर्मा ने घेरा सुक्खू सरकार, बोले- जनता में बढ़ रही नाराजगी

राहुल चावला,धर्मशाला-:धर्मशाला में सीमेंट के बढ़ते दाम, एचपीटीडीसी कर्मचारियों के वेतन,निर्माण कार्यों और नगर निगम से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर निशाना साधा।उन्होंने सरकार पर गंभीरता से काम नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता के बीच सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर निराशा...

सुक्खू के बयान पर अनुराग ठाकुर का पलटवार, बोले- जुबान चलाने के बजाय काम करके दिखाए सरकार

हमीरपुर,अरविंद-:पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश सरकार पर विकास कार्यों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों का काम केवल जुबान चलाना रह गया है,जबकि वे जनता से जुड़े मुद्दों को उठाने और विकास कार्यों के लिए प्रयास करने...

सीएम सुक्खू ने हिमाचल भाजपा के सभी सांसदों की कौवों के साथ की तुलना

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बल्ह विधानसभा क्षेत्र के कंसा मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के भाजपा सांसदों पर निशाना साधा। विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सांसद दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के सामने हिमाचल...

भारतीय महिला कबड्डी टीम के जीतते ही खेतों में ही नाच पड़े भावना के पिता प्रेम सिंह और परिजन

मंडी/धर्मवीर-:एक तरफ एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी की टीम फाइनल मुकाबला जीतने के लिए मैदान में पसीना बहा रही थी तो दूसरी तरफ उसी टीम की होनहार खिलाड़ी भावना ठाकुर का परिवार खेलों में लहसुन की बीजाई के लिए पसीना बहा रहा था। भावना ठाकुर के परिवार के सभी सदस्य सुबह ही खेतों में...

मंत्रिमंडल विस्तार पर रजनी पाटिल का बड़ा बयान,बोलीं- CM की ओर से अभी नहीं आया प्रस्ताव

शिमला,संजू-:हिमाचल कांग्रेस मुख्यालय शिमला में लगातार दो दिनों तक चली संगठनात्मक बैठकों के बाद प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने मंत्रिमंडल विस्तार,संगठन की स्थिति और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बड़ा बयान दिया है। मंत्रिमंडल विस्तार के सवाल पर पाटिल ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से अभी तक कोई प्रस्ताव उनके सामने...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.