सोनीपत में मुख्यमंत्री का छात्रों से संवाद, बोले- मेहनत और पारदर्शिता से ही युवाओं का भविष्य होगा मजबूत

सोनीपत-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोनीपत में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि सफलता का आधार कठिन परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार युवाओं को निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, ताकि हर योग्य अभ्यर्थी को बिना किसी भेदभाव के अवसर मिल सके।सोनीपत में आयोजित “छात्र संवाद मुख्यमंत्री के साथ” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशभर से जुड़े विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया।

इस अवसर पर आईसीएस सेंटर के संस्थापक परिमल कुमार ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा आबादी है और हरियाणा के युवा विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत नई संभावनाओं और नवाचार के साथ आगे बढ़ रहा है तथा युवाओं को इसका सबसे बड़ा लाभ मिलेगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी एक कठिन साधना की तरह होती है, जिसमें युवाओं का समर्पण और निरंतर प्रयास सफलता की कुंजी है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया है, जिससे योग्य युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के सरकारी नौकरियां मिल रही हैं। सरकार का उद्देश्य है कि किसी भी अभ्यर्थी को नौकरी के लिए सिफारिश या आर्थिक दबाव का सामना न करना पड़े।मुख्यमंत्री ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सरकार ने कड़े कानून लागू किए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में सरकार की विभिन्न पहलों का उल्लेख करते हुए बताया कि बेटियों की उच्च शिक्षा, नए सरकारी महाविद्यालयों की स्थापना, पीएम श्री विद्यालयों का विस्तार तथा ‘मिशन बुनियाद’ और ‘सुपर-100’ जैसी योजनाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर अवसर दिए जा रहे हैं। उन्होंने युवाओं से नशे और भ्रामक सूचनाओं से दूर रहकर शिक्षा, कौशल विकास और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए पारदर्शी व्यवस्था और समान अवसर सुनिश्चित करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ राजनीतिक दल युवाओं के मुद्दों पर गंभीर होने के बजाय केवल राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप में लगे रहते हैं। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे अपनी मेहनत और क्षमता पर विश्वास रखें तथा अफवाहों से बचते हुए अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ें। सरकार हर योग्य युवा को निष्पक्ष अवसर उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अंबाला कैंटोनमेंट में किआ इंडिया ने शुरू किया प्रोजेक्ट डी.आर.ओ.पी. का पांचवां चरण

अंबाला-:किआ इंडिया ने कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला के सहयोग से प्रोजेक्ट डी.आर.ओ.पी.(डेवलप रिस्पॉन्सिबल आउटलुक फॉर प्लास्टिक) के पांचवें चरण की शुरुआत की।इंडियन पॉल्यूशन कंट्रोल एसोसिएशन (आईपीसीए) द्वारा क्रियान्वित इस पहल का उद्देश्य प्लास्टिक कचरे के जिम्मेदार प्रबंधन के लिए व्यवस्थित संग्रहण व्यवस्था विकसित करने के साथ-साथ लोगों में जागरूकता और व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाना है।इस...

एशियन गेम्स की पदक विजेता सुचिका तरियाल का गुरुग्राम में सम्मान, एमएमए में रचा इतिहास

गुरुग्राम-:जापान के आइची-नागोया में आयोजित 20वें एशियन गेम्स-2026 में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) की महिला 60 किलोग्राम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली गुरुग्राम खेल विभाग की जूनियर प्रशिक्षक सुचिका तरियाल का नेहरू स्टेडियम में सम्मान किया गया। सुचिका ने एमएमए में भारत को एशियन गेम्स का पहला पदक दिलाकर खेल जगत में नई उपलब्धि...

SIR विवाद पर शिमला में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, निर्वाचन विभाग कार्यालय के बाहर नारेबाजी और पुतला दहन

शिमला,संजू-:चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूचियों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिमाचल कांग्रेस ने शुक्रवार को शिमला में जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार की अगुवाई में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता निर्वाचन विभाग के कार्यालय के बाहर पहुंचे।प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।इस दौरान मुख्य चुनाव...

EPFO ने वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25,000 की,नई सीमा 17 सितंबर से लागू

शिमला/संजू-:कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने वेतन सीमा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। EPFO ने वेतन सीमा 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दी है। नई सीमा 17 सितंबर 2026 से लागू हो गई है। हिमाचल के 96 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। वेतन सीमा बढ़ने से अब अधिक...

हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल प्रदेश

शिमला-:हिमाचल प्रदेश ने पंचायती राज व्यवस्था में डिजिटल पारदर्शिता की दिशा में एक नई पहल करते हुए हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम पोर्टल लॉन्च किया है।ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आज डॉ. मनमोहन सिंह हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासनिक संस्थान (एमएसहिपा) में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय ओरिएंटेशन कार्यशाला के दौरान पोर्टल का...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.