/ Aug 11, 2026

झारखंड में युवाओं पर कार्रवाई को लेकर बिंदल का कांग्रेस-JMM पर हमला, बोले—राहुल गांधी जवाब दें, युवाओं की आवाज दबाना कैसा लोकतंत्र

शिमला,11 अगस्त।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने झारखंड में रोजगार और अपने अधिकारों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं के खिलाफ हुई कार्रवाई को लेकर कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अपने भविष्य और रोजगार से जुड़े सवालों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठा रहे युवाओं पर लाठीचार्ज, आंसू गैस और वाटर कैनन का इस्तेमाल करना दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए कंटीले तार लगाए गए और बल प्रयोग किया गया। उन्होंने कहा कि यदि देश का युवा रोजगार, भर्ती प्रक्रिया और अपने अधिकारों से जुड़े सवाल भी शांतिपूर्ण तरीके से नहीं उठा सकता, तो कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि लोकतंत्र की उसकी परिभाषा क्या है।

उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में छात्रों के मुद्दों पर राजनीति करने वाले राहुल गांधी को झारखंड के युवाओं की आवाज भी सुननी चाहिए। डॉ. बिंदल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस जहां राजनीतिक लाभ देखती है, वहीं छात्र हितों की बात करती है, लेकिन उसकी सहयोगी सरकार के खिलाफ युवा प्रदर्शन करें तो उसकी संवेदनशीलता दिखाई नहीं देती।उन्होंने कहा कि कांग्रेस को झारखंड में युवाओं के साथ हुई कार्रवाई पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए और उनकी समस्याओं का समाधान कराने के लिए सरकार पर दबाव बनाना चाहिए।
डॉ. बिंदल ने राहुल गांधी से संसद में तथ्यों के साथ चर्चा करने की चुनौती देते हुए कहा कि लोकतंत्र में सवाल भी होंगे और उनके जवाब भी। आरोप लगाने के बजाय विपक्ष को तथ्यों के आधार पर चर्चा का सामना करना चाहिए।उन्होंने कहा कि भाजपा झारखंड के युवाओं की न्यायोचित मांगों के साथ खड़ी है और सरकार से मांग करती है कि बल प्रयोग के बजाय युवाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

झारखंड में युवाओं पर कार्रवाई को लेकर बिंदल का कांग्रेस-JMM पर हमला, बोले—राहुल गांधी जवाब दें, युवाओं की आवाज दबाना कैसा लोकतंत्र

शिमला,11 अगस्त।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने झारखंड में रोजगार और अपने अधिकारों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं के खिलाफ हुई कार्रवाई को लेकर कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अपने भविष्य और रोजगार से जुड़े सवालों को लेकर लोकतांत्रिक...

शिमला प्रशासन के नाम पर फर्जी स्कूल बंदी आदेश वायरल, लोगों से सतर्क रहने की अपील

शिमला,10 अगस्त-:जिला शिमला प्रशासन के नाम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शिक्षण संस्थानों को बंद रखने संबंधी एक फर्जी आदेश तेजी से प्रसारित हो रहा है।प्रशासन ने इस वायरल पत्र को पूरी तरह भ्रामक बताते हुए आम लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।वायरल दस्तावेज में जिले के सरकारी और निजी स्कूलों के साथ...

शिमला जिला परिषद चुनाव पर सुक्खू का जयराम ठाकुर पर पलटवार..बोले- सदस्यों को पंचकूला ले जाने से बेहतर धरने पर बैठते

शिमला,संजू-:शिमला जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर हिमाचल प्रदेश में सियासी घमासान तेज हो गया है।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को जिला परिषद सदस्यों को पंचकूला ले जाने के बजाय उनके साथ धरने पर बैठना चाहिए था।मुख्यमंत्री ने कहा...

मानसून में खड्डों से दूरी जरूरी, लापरवाही पड़ सकती है जान पर भारी

राहुल चावला,धर्मशाला-:कांगड़ा जिले में मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश के बीच खड्डों और नालों के बढ़ते जलस्तर को लेकर पुलिस ने लोगों को सतर्क किया है।बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में पानी का बहाव कभी भी अचानक तेज हो सकता है।इसके बावजूद कुछ पर्यटक और श्रद्धालु खतरनाक स्थानों पर पहुंचकर फोटोशूट और शराब...

हिमाचल में विकास की रफ्तार तेज, सड़कों से लेकर सुरंगों तक कई बड़े प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी: विक्रमादित्य सिंह

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में सड़क,सुरंग,शहरी विकास और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है।लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को शिमला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं और केंद्र सरकार से स्वीकृत विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी साझा की।उन्होंने कहा कि प्रदेश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.