हिमाचल में मानसून सक्रिय, 23 अगस्त के बाद बारिश में कमी के आसार

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में मानसून की सक्रियता फिलहाल बनी हुई है।प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश दर्ज की गई है।निचले मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में कई जगहों पर भारी बारिश हुई,जबकि कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश रिकॉर्ड की गई।बिलासपुर,हमीरपुर और सोलन में सबसे अधिक बारिश हुई,जहां करीब 12 से 15 सेंटीमीटर तक पानी बरसा।चंबा,मंडी,कुल्लू, सिरमौर और शिमला में भी 5 से 8 सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 19 अगस्त को सिरमौर और कांगड़ा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।प्रदेश के अन्य जिलों में येलो अलर्ट रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान विशेष सावधानी बरतने और प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक शोभित कटियार के अनुसार,अगले 24 घंटे तक मैदानी और मध्य पर्वतीय इलाकों में मानसून सक्रिय रहेगा।19 अगस्त को कई क्षेत्रों में बारिश होने के साथ कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।मंडी, चंबा और सिरमौर में भारी बारिश को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। कांगड़ा और सिरमौर में भी मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।वहीं, 21 अगस्त को मंडी के अलावा चंबा, सिरमौर और ऊना में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। हालांकि 20 अगस्त के बाद प्रदेश में भारी बारिश को लेकर कोई बड़ा अलर्ट नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक 23 अगस्त के बाद बारिश की गतिविधियों में उल्लेखनीय कमी आने के आसार हैं। इस दौरान कुछ जिलों में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।लगातार बारिश के कारण अगले 24 से 48 घंटे के दौरान भूस्खलन का खतरा बना रहेगा। संवेदनशील क्षेत्रों में लोगों को अनावश्यक आवाजाही से बचने की सलाह दी गई है। नदियों, खड्डों और अन्य जलस्रोतों में अगले दो से तीन दिनों तक जलस्तर और बहाव बढ़ने की संभावना है। ऐसे में लोगों से जलस्रोतों के नजदीक जाने से बचने को कहा गया है।

बारिश के चलते सड़कों पर फिसलन बढ़ने की संभावना को देखते हुए वाहन चालकों से धीमी गति से वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है। आपदा की स्थिति में स्थानीय प्रशासन की सलाह को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए गए हैं।अगस्त में अब तक प्रदेश में बारिश सामान्य से कम रही है। 1 से 18 अगस्त के बीच सामान्य बारिश 178 मिलीमीटर रहती है, जबकि इस अवधि में 164 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है। यह सामान्य से करीब 8 फीसदी कम है। पूरे मानसून सीजन की बात करें तो अब तक करीब 500 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि सामान्य आंकड़ा 535 मिलीमीटर है। यानी मानसून सीजन में बारिश करीब 7 फीसदी कम है।मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले सप्ताह में बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ सकती हैं। ऐसे में प्रदेश में बारिश की कमी का आंकड़ा आगे और बढ़ने की संभावना है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.