कांग्रेस में ‘जयचंद’ और ‘स्लीपर सेल’ हावी: अपनी ही पार्टी पर क्यूं बरसे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी

शिमला,संजू-:राजीव भवन शिमला में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदिवासी/अनुसूचित जनजाति विभाग के पदभार ग्रहण समारोह के दौरान कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति उस समय गरमा गई, जब राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने संगठन के भीतर चल रही कथित गुटबाजी और नियुक्तियों को लेकर खुलकर नाराजगी जाहिर की। कार्यक्रम में लाहुल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने विभाग की नई प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला। इस दौरान आदिवासी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

अनुराधा राणा के ताजपोशी समारोह में उठा बवंडर

अनुराधा राणा को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देने के बाद जगत सिंह नेगी ने अपने संबोधन में कांग्रेस संगठन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पार्टी एक ओर भाजपा और आरएसएस की विचारधारा के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर संघर्ष की बात करती है, लेकिन दूसरी ओर संगठन के भीतर उन लोगों को भी जिम्मेदारियां दी जा रही हैं, जिनकी निष्ठा और भूमिका पर सवाल उठते रहे हैं।नेगी ने प्रदेश, जिला और ब्लॉक स्तर पर हाल में हुई संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर भी असंतोष जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय से पार्टी के लिए संघर्ष करने वाले जमीनी कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है, जबकि ऐसे लोगों को आगे बढ़ाया जा रहा है, जिन पर अवसरवाद की राजनीति करने के आरोप लगते रहे हैं। उन्होंने ऐसे कथित नेताओं के लिए ‘जयचंद’, ‘भगोड़े’ और ‘स्लीपर सेल’ जैसे तीखे शब्दों का इस्तेमाल किया।राजस्व मंत्री ने कहा कि यदि पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की उपेक्षा इसी तरह जारी रही तो आने वाले समय में संगठन को इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है। उनके मुताबिक पार्टी की असली ताकत जमीनी कार्यकर्ता हैं और उन्हें नजरअंदाज कर केवल पदों के आधार पर संगठन को मजबूत नहीं किया जा सकता।अपने संबोधन में नेगी ने यह भी संकेत दिया कि वह इस मुद्दे को पार्टी के भीतर ही उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही संबंधित तथ्यों और प्रमाणों के साथ कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के समक्ष अपनी बात रखेंगे। उन्होंने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से जुड़े संगठनात्मक मुद्दों और कथित तौर पर सक्रिय ‘स्लीपर सेल’ की जानकारी नेतृत्व तक पहुंचाने की बात कही।

मंत्री के इस बयान के बाद कांग्रेस के भीतर संगठनात्मक नियुक्तियों,गुटबाजी और कार्यकर्ताओं की नाराजगी को लेकर नई बहस छिड़ गई है।खास बात यह रही कि नेगी ने यह बयान ऐसे मंच से दिया,जहां प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के कांग्रेस नेता मौजूद थे। ऐसे में उनके बयान को संगठन के भीतर चल रही खींचतान का खुला संकेत माना जा रहा है।अब देखना होगा कि जगत सिंह नेगी के आरोपों पर कांग्रेस आलाकमान और प्रदेश संगठन किस तरह प्रतिक्रिया देता है और क्या आने वाले दिनों में संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर कोई पुनर्विचार या बदलाव होता है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.