/ Sep 01, 2026

श्रावण अष्टमी मेले के बाद भी चिंतपूर्णी में आस्था का सैलाब, 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रावण अष्टमी मेले के समापन के बाद भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार को सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए चिंतपूर्णी पहुंचते रहे। देखते ही देखते मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं और डबल लाइन माधो टिल्ला तक पहुंच गई।देर शाम तक 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाया। मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र दिनभर माता के जयकारों से गूंजता रहा। भारी भीड़ के बावजूद श्रद्धालुओं में दर्शन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

माता रानी के पावन पिंडी रूप के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को करीब तीन से चार घंटे तक कतार में इंतजार करना पड़ा। तेज भीड़ और लंबी लाइन के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी जरूर हुई, लेकिन आस्था के आगे उनकी थकान भी कम नजर आई। कई श्रद्धालु परिवार सहित घंटों कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे।श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था भी पूरी तरह सक्रिय रही। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जगह-जगह सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई थी। बाजार में दुकानों के भीतर से शॉर्टकट लेकर मुख्य दर्शन लाइन में प्रवेश करने की कोशिश करने वालों पर भी सुरक्षाकर्मियों की नजर रही। प्रशासन का प्रयास रहा कि श्रद्धालुओं की आवाजाही निर्धारित व्यवस्था के अनुसार ही हो और किसी तरह की अव्यवस्था पैदा न हो।मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए मंदिर न्यास की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं।उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को सुविधाजनक और व्यवस्थित तरीके से दर्शन करवाने के लिए कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे।श्रावण अष्टमी मेले के बाद भी उमड़ी यह भीड़ चिंतपूर्णी धाम में श्रद्धालुओं की अटूट आस्था को दर्शाती है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की हवाई सेवा फिर शुरू, 1 सितंबर से उड़ान भरेगी इंडिगो

राहुल चावला,कांगड़ा -कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। करीब दो सप्ताह तक बंद रहने के बाद इंडिगो की कांगड़ा-चंडीगढ़ उड़ान सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है।यह फ्लाइट 1 सितंबर से नियमित रूप से संचालित होगी। उड़ान सेवा दोबारा शुरू होने से...

आयुष्मान योजना के भुगतान को लेकर IMA का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल

आयुष्मान योजना के भुगतान को लेकर IMA का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल अंबाला-:हरियाणा में आयुष्मान योजना के तहत इलाज करने वाले निजी अस्पतालों के सामने भुगतान का संकट गहराता जा रहा है। अस्पताल संचालकों का दावा है कि प्रदेश के करीब 480 अस्पतालों का आयुष्मान योजना के तहत 1200 करोड़...

नेपाल हादसे में हाइड्रो प्रोजेक्ट की टनल में फंसे ऊना के सुखविंदर, परिजनों ने भारत सरकार से लगाई रेस्क्यू की गुहार

ऊना,राकेश -:नेपाल में चीन सीमा के पास ग्लेशियर से बनी कृत्रिम झील के टूटने के बाद आई विनाशकारी बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है।बाढ़ की चपेट में आने से जहां कई घर और निर्माणाधीन परियोजनाएं तबाह हो गईं,वहीं बड़ी संख्या में लोगों के प्रभावित होने की सूचना है।हादसे के कई दिन बीत जाने...

हिमाचल की पुष्पा राणा को मिली भारतीय महिला कबड्डी टीम की कमान, एशियन गेम्स में गोल्ड पर नजर

कांगड़ा,राहुल-:हिमाचल प्रदेश की बेटी और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पुष्पा राणा के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। पुष्पा राणा को भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। कप्तानी मिलने के बाद पुष्पा राणा ने इसे अपने लिए गर्व का पल बताते हुए कहा...

सुक्खू सरकार पर निशाना- पंचायत के फंड पर कैंची चलाने के आरोप… लॉटरी को भी बताया प्रदेश की बर्बादी की वजह

शिमला,संजू-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि अभियान के दौरान सेवा कार्यों के साथ विकसित भारत-2047 के निर्माण का संकल्प लिया...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.