/ Oct 31, 2026

पेंशनरों का सब्र टूटा: शिमला में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे बुजुर्ग, बड़े आंदोलन की चेतावनी

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में लंबित वित्तीय देनदारियों को लेकर पेंशनरों का आक्रोश अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है।राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान में प्रदेशभर से पहुंचे पेंशनरों ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।पेंशनरों ने लंबे समय से लंबित डीए/डीआर एरियर,संशोधित वेतनमान के बकाये और मेडिकल रिइम्बर्समेंट के बिलों का जल्द भुगतान करने की मांग उठाई।प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर पेंशनरों की मांगों को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगाया।उनका कहना है कि उम्र के इस पड़ाव पर उन्हें अपने ही हक के पैसे के लिए आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ रहा है।पेंशनरों ने साफ किया कि अगर सरकार ने उनकी लंबित मांगों पर जल्द कोई ठोस फैसला नहीं लिया,तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान चौड़ा मैदान में उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई,जब धरना स्थल से वाहनों की आवाजाही को लेकर पेंशनरों और पुलिस के बीच बहस हो गई।पेंशनरों के विरोध को देखते हुए पुलिस को कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही रोकनी पड़ी और ट्रैफिक को दूसरे मार्ग से डायवर्ट करना पड़ा।

सरकार के वादे पूरे न होने का आरोप

हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए।उन्होंने कहा कि जिन कर्मचारियों और अधिकारियों ने अपनी पूरी जवानी हिमाचल प्रदेश की सेवा में लगा दी,आज वही बुजुर्ग अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं।सुरेश ठाकुर ने आरोप लगाया कि 13 मई को सचिवालय में हुई बैठक के दौरान 31 जुलाई से पहले ग्रेच्युटी,कम्यूटेशन,लीव एनकैशमेंट और एरियर समेत लंबित देनदारियों की 40 प्रतिशत अदायगी का आश्वासन दिया गया था,लेकिन यह वादा पूरा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि बाद में अगस्त में नोटिफिकेशन जारी कर भुगतान को अलग-अलग ग्रेडेशन में बांट दिया गया।उन्होंने दो टूक कहा कि पेंशनर्स सरकार से कोई खैरात नहीं मांग रहे हैं,बल्कि अपने हक और अपनी मेहनत से अर्जित धन की मांग कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पेंशनरों की मांगों को राजनीतिक तरीके से टालने की कोशिश की जा रही है,जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

करीब 7 हजार करोड़ रुपये की देनदारी बाकी होने का दावा

सुरेश ठाकुर के मुताबिक प्रदेश में पेंशनरों की संख्या करीब 1 लाख 90 हजार से अधिक है।उनका दावा है कि पेंशनरों की कुल देनदारी कभी लगभग 12 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी, जिसमें करीब 5 हजार करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। इसके बावजूद लगभग 7 हजार करोड़ रुपये की देनदारी अभी भी लंबित है।उन्होंने सरकार पर प्राथमिकताएं तय करने में भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि एक ओर विभिन्न पदों,सलाहकारों, चेयरमैन और अन्य व्यवस्थाओं पर खर्च किया जा रहा है,वहीं दूसरी ओर वर्षों से अपने बकाये का इंतजार कर रहे पेंशनरों को भुगतान के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।उन्होंने यह भी दावा किया कि एरियर और अन्य देनदारियों का भुगतान नहीं होने के कारण कई बुजुर्ग पेंशनर अपने हक का पैसा देखे बिना ही दुनिया से चले गए।

अगला आंदोलन होगा और उग्र

पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति ने अब सरकार को आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। सुरेश ठाकुर ने कहा कि समिति की ज्वाइंट एक्शन कमेटी की बैठक जल्द होगी और उसके बाद आंदोलन की अगली रणनीति तय की जाएगी।उन्होंने कहा कि पेंशनर्स फिलहाल शिमला से वापस जाने वाले नहीं हैं और आने वाले दिनों में आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। उनका कहना है कि प्रदेश के पेंशनर एकजुट हैं और अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

दिवाली पर घर पहुंचना होगा आसान, HRTC चलाएगा 20 स्पेशल बसें, वापसी के लिए भी विशेष व्यवस्था

हमीरपुर,अरविंद-:दिवाली पर अपने घरों को लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के हमीरपुर डिपो ने विशेष तैयारियां की हैं।त्योहार के दौरान बसों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए निगम ने दिल्ली,चंडीगढ़ और बद्दी समेत विभिन्न रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है। इसके तहत 6 और...

वोट बचाने के लिए 1 नवंबर को दिल्ली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन,CM सुक्खू ने हिमाचलवासियों से की रैली में पहुंचने की अपील

शिमला/संजू-:देश में कथित वोट चोरी और चुनावी प्रक्रिया में अनियमितताओं के मुद्दे पर कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है।इसी कड़ी में 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में‘वोट बचाओ,देश बचाओ’रैली आयोजित की जाएगी।इस रैली के जरिए विपक्ष लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा का मुद्दा...

वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हिमाचल से दिल्ली कूच करेंगे 15 हजार कांग्रेस कार्यकर्ता, 200 बसें और 500 गाड़ियां होंगी शामिल

शिमला,संजू-:दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली कांग्रेस की‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में तैयारियां तेज हो गई हैं।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि इस महारैली में हिमाचल से 10 से 15 हजार कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।इसके लिए करीब 200 बसों और 500 से अधिक छोटी-बड़ी गाड़ियों के जरिए...

हिमाचल के 419 खिलाड़ियों पर बरसेगा पुरस्कारों का खजाना, सुक्खू सरकार बांटेगी 17.85 करोड़ रुपये

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सुक्खू सरकार बड़ा आयोजन करने जा रही है।31 अक्टूबर को शिमला में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय समारोह में प्रदेश के 419 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।इनमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले 51 खिलाड़ी,जबकि राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने...

चीन के नए कानून के खिलाफ तिब्बतियों का शक्ति प्रदर्शन, मैक्लोडगंज से कुरुक्षेत्र तक निकाली पदयात्रा

धर्मशाला,राहुल-:चीन की नीतियों के विरोध में तिब्बती समुदाय ने मैक्लोडगंज से कुरुक्षेत्र तक पांच दिवसीय पदयात्रा शुरू की है।इस अभियान के जरिए चीन के‘एथनिक यूनिटी एंड प्रोग्रेस लॉ’के प्रति विरोध जताया जा रहा है।आयोजकों का कहना है कि यह कानून तिब्बतियों की भाषा,संस्कृति,धर्म और विशिष्ट पहचान के लिए चुनौती है।पांच गैर-सरकारी संगठनों की पहल के...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.