दिशा बैठक में कंगना के व्यवहार पर सीएम मीडिया सलाहकार का निशाना, बोले- भाषा और रवैया दोनों गलत

शिमला/ संजू -:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने सांसद कंगना रनौत के अधिकारियों के प्रति व्यवहार पर निशाना साधा है।नरेश चौहान ने कहा कि दिशा बैठक में कंगना ने आपा खोया और जिस भाषा का प्रयोग किया वो गलत है। सांसद को मर्यादा में रहना चाहिए था। हमने पहले भी कहा था उनका फिल्मी दुनिया का क्षेत्र है, उन्हें राजनीति में नहीं लाना चाहिए था आज भाजपा भी पछता रही है।नरेश चौहान ने कहा कि सांसद को अधिकारीयों से काम लेने का अधिकार है, लेकिन वो परिस्थितियां क्यों बनीं उस पर विचार होना चाहिए। यह केवल पब्लिसिटी स्टंट के लिए ऐसा व्यवहार किया गया। अधिकारियों से स्कीम वाइज डिस्कशन करना चाहिए था। कंगना के व्यवहार में उनकी फ्रस्ट्रेशन दिख रही है।

पार्टी चंदे को लेकर नरेश चौहान ने कहा कि गैर पंजीकृत पार्टियों के पास करोड़ों रुपये चंदा आ रहा है,ये आने वाले समय के लिए गंभीर विषय है।भविष्य के लिए ये मॉडल ठीक नहीं है।उन्होंने कहा कि जो दावे थे ‘न खाऊंगा न खाने दूंगा’, एजेंसी के दम पर हर चीज को दबाने का प्रयास किया गया। अब हर चीज बाहर निकल रही है।ऐसे राजनीतिक दल जिनका अस्तित्व नहीं है,उनके पास करोड़ों की डोनेशन निकल रही है। डोनेशन कहां से आई इसकी जांच होनी चाहिए। जिस पार्टी के पास 2014 में 100 करोड़ नहीं था,आज उसके पास 10 हजार करोड़ है।इस दौरान नरेश चौहान ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर भी निशाना साधा।उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर विपक्ष के नेता होने के नाते समय-समय पर सरकार की आलोचना करते रहते हैं,लेकिन आलोचना करना ही विपक्ष का काम नहीं है उनकेो सकारात्मक भूमिका भी निभानी चाहिए।सरकार हिमाचल की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए काम कर रही है।बीबीएमबी,किशाऊ परियोजना जैसे मसले सरकार मजबूती से उठा रही है, लेकिन विपक्ष केवल आलोचना में लगा है।सरकार ने जनहित की योजनाएं शुरू की हैं और जयराम जी कह रहे हैं उनको रिव्यू करेंगे,लेकिन ये जनता ने तय करना है कि सत्ता में किसको लाना है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

दिव्यांग नाबालिग भाइयों से मारपीट मामले में FIR न होने पर प्रदर्शन, मंडी में गरजे लोग

मंडी/धर्मवीर-:मंडी जिले के सराज क्षेत्र में दो दिव्यांग नाबालिग भाइयों के साथ कथित मारपीट और उन्हें रातभर बंधक बनाए रखने का मामला लगातार गरमाता जा रहा है।पुलिस में शिकायत के बावजूद एफआईआर दर्ज न होने से नाराज लोगों ने सोमवार को मंडी शहर में रैली निकालकर विरोध जताया।प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए पुलिस प्रशासन...

डीपीएस दगशाई में रैगिंग के आरोपों से हड़कंप, पांच वरिष्ठ छात्रों पर एफआईआर

धर्मपुर (सोलन), भूपेंद्र-:सोलन जिले के धर्मपुर क्षेत्र स्थित डीपीएस दगशाई में जूनियर छात्रों के साथ कथित रैगिंग और मारपीट का मामला सामने आया है। मामले को लेकर धर्मपुर पुलिस थाना में पांच वरिष्ठ छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पिछले करीब चार महीनों से कुछ जूनियर...

दिशा बैठक में कंगना के व्यवहार पर सीएम मीडिया सलाहकार का निशाना, बोले- भाषा और रवैया दोनों गलत

शिमला/ संजू -:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने सांसद कंगना रनौत के अधिकारियों के प्रति व्यवहार पर निशाना साधा है।नरेश चौहान ने कहा कि दिशा बैठक में कंगना ने आपा खोया और जिस भाषा का प्रयोग किया वो गलत है। सांसद को मर्यादा में रहना चाहिए था। हमने पहले भी...

अमर शहीद लाला जगत नारायण जी की स्मृति में सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली में रक्तदान शिविर आयोजित

मोहाली | अमर शहीद लाला जगत नारायण जी की स्मृति में सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य उनके साहस, सेवा और समाज के प्रति समर्पण की भावना को श्रद्धांजलि अर्पित करना था। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों और विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और समाज...

आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा रेडिएशन थेरेपी टेक्नोलॉजी कोर्स

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में एलाइड एवं हेल्थकेयर शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने एक और महत्वपूर्ण पहल की है। इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (आईजीएमसी) शिमला और डॉ.राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय,टांडा में बैचलर ऑफ रेडिएशन थेरेपी टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा। दोनों संस्थानों में वर्ष 2026-27 के शैक्षणिक सत्र से पाठ्यक्रम शुरू करने...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.