हिमाचल में मॉनसून पड़ा कमजोर, 12 से फिर बारिश की संभावना

मंडी/धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश में फिलहाल मॉनसून की गतिविधियां भले ही कमजोर बना है लेकिन गत 24 घण्टों के दौरान राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सिरमौर और मंडी में बारिश दर्ज की गई। तापमानो में ज्यादा बदलाव नही हुआ है।वहीं आने वाले दिनों में प्रदेश में एक बार फिर मानसून की गतिविधियां बढ़ेंगी।12 से प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला देखने को मिल सकता है।राजधानी शिमला में मंगलवार को ढिं भर बादलों की लुक्का छिप्पी जारी रही।

मौसम विज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि प्रदेश में आगामी कुछ दिनों के दौरान बारिश की गतिविधियां सीमित रहने की संभावना है। बीते 24 घंटों के दौरान सिरमौर,मंडी और शिमला जिलों के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश करीब 50 मिलीमीटर सिरमौर जिले में दर्ज की गई,जबकि शिमला शहर में करीब 4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई।मौसम विभाग के अनुसार 8 से 11 सितंबर तक प्रदेश में मौसम की गतिविधियां काफी कम रहेंगी।इस दौरान मुख्य रूप से मध्यवर्ती जिलों सिरमौर,सोलन,शिमला,कांगड़ा,कुल्लू और मंडी में दोपहर बाद और देर शाम के समय एक-दो बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं।हालांकि,राहत की बात यह है कि आगामी सप्ताह में भारी बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।संदीप कुमार शर्मा के अनुसार 11 सितंबर के बाद 12 से 14 सितंबर तक प्रदेश में बारिश की गतिविधियां एक बार फिर बढ़ने की संभावना है। इस दौरान मैदानी और मध्यवर्ती जिलों के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। इनमें सिरमौर,सोलन,शिमला,बिलासपुर,हमीरपुर,कांगड़ा और मंडी जिले शामिल हैं।हालांकि इस दौरान भी भारी बारिश की संभावना काफी कम है और मुख्य रूप से हल्की से मध्यम बारिश होने का ही अनुमान है।

बारिश की गतिविधियां कमजोर होने के कारण प्रदेश के तापमान में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। अधिकांश क्षेत्रों में तापमान सामान्य के आसपास रिकॉर्ड किया जा रहा है।शिमला में करीब 23 डिग्री सेल्सियस,जबकि धर्मशाला और पालमपुर में 29 से 30 डिग्री के आसपास तापमान दर्ज हुआ।वहीं मैदानी जिलों मंडी,हमीरपुर और बिलासपुर में तापमान करीब 32 से 34 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया।ऊना में सबसे अधिक 34 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।मौसम विभाग के अनुसार आगामी चार से पांच दिनों में भी मध्यवर्ती और मैदानी क्षेत्रों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी।फिलहाल प्रदेश में भारी बारिश को लेकर किसी तरह का अलर्ट नहीं है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

ऊना में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, संविधान दिवस तक मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने का लक्ष्य

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना में कांग्रेस के वोट बचाओ अभियान के तहत आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी नेताओं ने भाजपा और चुनाव आयोग पर तीखे हमले किए।राजस्थान से सांसद एवं अभियान प्रभारी हरीश चन्द्र मीणा,हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए वोट चोरी के...

स्वर्ण आयोग के गठन को लेकर मंत्री विक्रमादित्य सिंह का समर्थन, बोले- हर वर्ग को मिले अपनी आवाज रखने का मंच

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में स्वर्ण आयोग के गठन की मांग को लेकर लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपनी बात रखी है।उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक वर्ग को अपनी समस्याएं सरकार तक पहुंचाने और अपनी आवाज उठाने के लिए उचित मंच मिलना चाहिए। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार संविधान के...

बर्फबारी के बाद आबादी की ओर बढ़ सकते हैं तेंदुए और भालू, DFO अमित शर्मा ने लोगों को किया सतर्क

राहुल चावला,धर्मशाला-:पहाड़ों पर बर्फबारी और सर्दी बढ़ने के साथ ही वन्यजीवों की मुश्किलें भी बढ़ने लगती हैं।जंगलों में भोजन की कमी होने पर तेंदुए और भालू जैसे वन्यजीव निचले इलाकों और रिहायशी क्षेत्रों का रुख कर सकते हैं।ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और अपनी सुरक्षा के लिए जरूरी एहतियात बरतने की आवश्यकता है।धर्मशाला के...

धर्मशाला में AAP के जिला कार्यालय का उद्घाटन, 2027 के चुनाव में सभी 68 सीटों पर उतरेगी पार्टी

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं।इसी कड़ी में शनिवार को धर्मशाला में पार्टी के जिला कार्यालय का उद्घाटन किया गया।इस दौरान आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक एवं हिमाचल प्रदेश प्रभारी ऋतुराज गोविंद झा ने कहा...

सामाजिक सुधार की दिशा में राजपूत समाज की पहल, 25 अक्टूबर को होगी महापंचायत

पलवल-:सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने और समाज में सुधार लाने के उद्देश्य से राजपूत समाज ने महापंचायत आयोजित करने का निर्णय लिया है।आगामी 25 अक्टूबर को महाराणा प्रताप भवन में आयोजित होने वाली इस महापंचायत में हरियाणा,उत्तर प्रदेश और राजस्थान के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।महापंचायत में शादी-विवाह में होने वाली फिजूलखर्ची,मृत्यु भोज,दहेज प्रथा और सामाजिक आयोजनों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.