हिमाचल के ड्रग्स कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन को फार्मा नियमन में उत्कृष्टता के लिए सम्मान

शिमला-:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश ड्रग्स कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन (डीसीए) को फार्मास्यूटिकल्स एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया (फार्मेक्सिल) द्वारा एप्रिसिएशन अवार्ड प्रदान किए जाने पर बधाई दी है।यह सम्मान नई दिल्ली में सोमवार को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय,भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित आईपीएचईएक्स-2026 के दौरान प्रदान किया गया।यह पुरस्कार प्रदेश में नियामक उत्कृष्टता, उद्योग सुविधा और फार्मास्यूटिकल निर्यात को बढ़ावा देने के लिए डीसीए के प्रयासों के सम्मान में दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि राज्य सरकार की प्रभावी एवं मजबूत नियामक व्यवस्था स्थापित करने,कारोबार में सुगमता को बढ़ावा देने तथा हिमाचल प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी फार्मास्यूटिकल इकोसिस्टम विकसित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।उन्होंने कहा कि सरकार ने फार्मास्यूटिकल क्षेत्र में नैतिक मानकों से समझौता करने वालों के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई है।उन्होंने कहा कि डीसीए को मिला यह सम्मान हिमाचल प्रदेश की नियामक उत्कृष्टता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।इससे देश और वैश्विक बाजारों की आवश्यकताओं को पूरा करने वाले एक विश्वसनीय फार्मास्यूटिकल हब के रूप में प्रदेश की पहचान और मजबूत हुई है।स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने इस सम्मान को प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताते हुए डीसीए के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि औषधियों के प्रभावी नियमन के साथ-साथ फार्मास्यूटिकल उद्योग के विकास को सुगम बनाने में विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।स्वास्थ्य सचिव आशीष सिंहमार ने भी इस उपलब्धि को हिमाचल प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने इस सम्मान का श्रेय ड्रग्स कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सामूहिक समर्पण, प्रतिबद्धता और व्यावसायिक दक्षता को दिया।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कोटखाई में गैस संकट पर भाजपा का हल्ला-बोल, प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम

शिमला/संजू-:कोटखाई में रसोई गैस की अनियमित सप्लाई को लेकर लोगों की परेशानी अब सियासी मुद्दा बन गई है।गैस सिलेंडर लेने के लिए लंबी कतारें,घंटों इंतजार और इसके बावजूद कई उपभोक्ताओं का खाली हाथ लौटना—इन समस्याओं को लेकर भाजपा ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।बुधवार को भाजपा नेता चेतन बरागटा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं...

वर्ल्ड बैंक की टीम ने अखाड़ा बाजार और भूतनाथ क्षेत्र का किया निरीक्षण, पीरड़ी पुल का काम पूरा करने के निर्देश

कुल्लू-:जिला मुख्यालय कुल्लू में ब्यास नदी पर एक और डबल लेन पुल के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है।प्रस्तावित पुल के बनने से कुल्लू शहर को फोरलेन सड़क से सीधा जोड़ा जा सकेगा। इसी संभावित परियोजना को लेकर वर्ल्ड बैंक की टीम ने बुधवार को अखाड़ा बाजार और भूतनाथ क्षेत्र का निरीक्षण किया। टीम...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

शिमला -:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की।बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों तक विज्ञान...

कांगड़ा में गिद्ध संरक्षण को बड़ी कामयाबी, वाइट-रम्प्ड वल्चर की बढ़ी मौजूदगी

कांगड़ा,राहुल-:हिमाचल प्रदेश में गिद्धों के संरक्षण को लेकर किए जा रहे प्रयास अब सकारात्मक परिणाम दिखाने लगे हैं।कांगड़ा जिला संकटग्रस्त गिद्ध प्रजातियों के संरक्षण के लिहाज से महत्वपूर्ण क्षेत्र बनकर उभरा है।वन विभाग की ओर से किए गए सर्वे में यहां वाइट-रम्प्ड वल्चर की सबसे अधिक ज्ञात संख्या दर्ज की गई है। यह प्रजाति अंतरराष्ट्रीय...

हिमाचल-जापान तकनीकी साझेदारी को मिलेगी नई दिशा, युवाओं के लिए खुलेंगे नए अवसरः राजेश धर्माणी

शिमला -:हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा,अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में जापान के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों के साथ सहयोग बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी के नेतृत्व में विभागीय प्रतिनिधिमंडल ने टोक्यो मेट्रोपॉलिटन यूनिवर्सिटी का दौरा कर शैक्षणिक सहयोग,अनुसंधान, ज्ञान के आदान-प्रदान और विद्यार्थियों के लिए अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर कार्यक्रमों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.