मौसम खुलते ही शिमला में उमड़े सैलानी, पहाड़ों की खूबसूरती ने जीता पर्यटकों का दिल

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ होने के बाद पर्यटन स्थलों पर रौनक बढ़ने लगी है।पहाड़ों की खूबसूरत वादियां,सुहावना मौसम और ठंडी हवाएं पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं।राजधानी शिमला में भी सैलानियों की आवाजाही में इजाफा देखने को मिल रहा है।दिल्ली और एनसीआर समेत दूसरे इलाकों से यहां पहुंच रहे पर्यटक मौसम का भरपूर आनंद ले रहे हैं।पर्यटकों को शिमला का शांत वातावरण और प्राकृतिक सुंदरता खूब पसंद आ रही है।खास बात यह है कि सैलानियों ने शहर की सफाई व्यवस्था की भी सराहना की है।

हिमाचल प्रदेश में मौसम के खुलते ही पहाड़ों की खूबसूरती निखरने लगी है।राजधानी शिमला में पर्यटकों की बढ़ती आमद से पर्यटन कारोबार को भी रफ्तार मिलने की उम्मीद है।सुहावने मौसम के बीच शहर की वादियां और प्राकृतिक नजारे सैलानियों को खूब लुभा रहे हैं।बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचकर पहाड़ों की ताजी हवा और शांत माहौल का आनंद उठा रहे हैं।दिल्ली और एनसीआर से शिमला घूमने आए पर्यटकों का कहना है कि यहां का मौसम बेहद शानदार है। Lशहर की ठंडी हवाएं,खूबसूरत पहाड़ और सुकून भरा वातावरण उन्हें काफी पसंद आ रहा है।पर्यटकों के मुताबिक, रोजमर्रा की भागदौड़ और कामकाज के तनाव से दूर पहाड़ों में कुछ समय बिताना एक अलग ही अनुभव है।यहां आकर उन्हें मानसिक सुकून मिल रहा है और वे अपने परिवार तथा दोस्तों के साथ यादगार पल बिता रहे हैं।

वहीं,पर्यटकों ने शिमला में साफ-सफाई की व्यवस्था को लेकर भी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।उनका कहना है कि किसी भी पर्यटन स्थल को आकर्षक बनाने में प्राकृतिक सुंदरता के साथ स्वच्छता की भी अहम भूमिका होती है।साफ-सुथरा वातावरण पर्यटकों के अनुभव को और बेहतर बनाता है।मौसम अनुकूल होने के साथ ही शिमला में पर्यटन गतिविधियां बढ़ने लगी हैं। Lपर्यटकों की बढ़ती चहल-पहल से स्थानीय कारोबारियों और पर्यटन से जुड़े लोगों को भी फायदा मिलने की उम्मीद है।ऐसे में साफ मौसम और प्राकृतिक खूबसूरती के बीच शिमला एक बार फिर सैलानियों की पसंदीदा जगह बनता नजर आ रहा है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

शिमला के जाखू मंदिर में रावण दहन,सीएम सुक्खू ने प्रदेशवासियों के बेहतर स्वास्थ्य और कल्याण की की कामना

शिमला-:-शिमला की सबसे ऊंची चोटी पर स्थित ऐतिहासिक जाखू मंदिर में अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू धर्मपत्नी एवं विधायक कमलेश ठाकुर के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। मुख्यमंत्री ने श्री जाखू मंदिर में शीश नवाया और इसके बाद रिमोट के माध्यम से रावण...

किन्नौर में भीषण सड़क हादसा: सेना के दो ट्रक और सिविल ट्रक आपस में टकराए, चार जवान घायल

किन्नौर:हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में नेशनल हाईवे-505 पर सोमवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मिलिंग के समीप लिटीधार में सेना के दो ट्रकों और एक सिविल ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में सेना के चार जवान घायल हो गए, जबकि तीनों वाहन सड़क पर पलटकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त...

बेटे की जिंदगी बचाने के लिए पिता ने लिया 15 लाख का कर्ज, अब मदद की आस

मंडी,धर्मवीर-:कहते हैं कि एक पिता अपने बच्चों की खुशियों के लिए हर मुश्किल का सामना करने को तैयार रहता है,लेकिन जब बच्चे की जिंदगी बचाने की जंग में उसकी सारी जमा-पूंजी खत्म हो जाए और सिर पर लाखों रुपये का कर्ज चढ़ जाए,तो उसकी बेबसी का अंदाजा लगाना मुश्किल है।ऐसा ही दर्द सराज विधानसभा क्षेत्र...

पहाड़ी इलाकों में मटर की बंपर फसल से किसानों के चेहरे खिले, शुरुआत में 170-180 रुपये किलो तक मिला भाव

चंबा,मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी जिलों में इन दिनों मटर की फसल किसानों के लिए खुशियों और बेहतर आमदनी का जरिया बनी हुई है।पहाड़ी क्षेत्रों में मटर की फसल का तुड़ान कार्य लगातार जारी है और खेतों से निकलने के बाद मटर की खेप बाहरी राज्यों के लिए भेजी जा रही है।फसल की अच्छी पैदावार...

हिमाचल में डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया होगी आसान, PGI और AIIMS के डॉक्टरों को मिलेगी प्राथमिकता

शिमला-:हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।सरकार ने’रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025’में संशोधन किया है।इस बदलाव से पोस्टग्रेजुएट (PG) की पढ़ाई पूरी कर चुके योग्य डॉक्टरों के लिए राज्य के मेडिकल कॉलेजों में नियुक्ति पाने का रास्ता आसान होगा।विशेष रूप से पीजीआई चंडीगढ़...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.